23.3 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

मौत से पहले युवक ने बनाया वीडियो कहा – इसे कायरता नहीं मजबूरी समझें , फिर खा लिया जहर…

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। आपको बता दें की युवक ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है और वीडियो भी बनाया जिसमें उसने कहा कि इसे मेरी मजबूरी समझें मेरे पास अब कोई और चारा नहीं बचा था। घटना गुरुवार की है। युवक का नाम अंकित है युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपने हाथ की नस काट ली तत्काल परिजन उसको अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उस ने दम तोड़ दिया। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था मृतक की पत्नी डॉक्टर है।

सुसाइड से पहले युवक ने बनाया वीडियो 

युवक ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया है। जिस में उसने कहा है कि मैं जो भी कदम उठा रहा हूं वह अपनी खुशी से उठा रहा हूं। मेरे पास कोई और रास्ता नहीं है। मैं परेशान हूं पुलिस और प्रशासन किसी को भी परेशान नहीं करें और इसको मेरी कायरता ना समझें।

युवक ने सुसाइड नोट लिख मामा पर लगाए आरोप

युवक ने एक सुसाइड नोट लिखा है जिस में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने मामा को बताया है उसने लिखा है कि उसके दोनों मामा ने उसे जबरदस्ती महावीर कॉलोनी में मकान खरीदने को मजबूर किया था जिसके बाद वह कर्ज से परेशान रहा सुसाइड नोट में जिस से कर्ज लिया था उसका भी जिक्र है।

Related posts

इंदौर में 25 चाट-चौपाटियां, खाने के शौकीनों ने फूड बिजनेस को पहुंचाया 1500 करोड़ पर

Uttarakhand Vidhansabha

विधायक के देवर द्वारा अफसर को बंधक बनाने के मामले में गरमाई सियासत, सिंधिया बोले – गलत करने वाला कोई भी हो, बख्शेंगे नहीं

Uttarakhand Vidhansabha

दिल्‍ली से आई महिला ने भाजपा नेता, होटल मालिक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, नेता बोले- 64 की उम्र में ऐसा काम क्‍यों करुंगा

Uttarakhand Vidhansabha