22.2 C
Dehradun, IN
September 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

Big breaking :-सीएम धामी की भ्रष्टाचार पर एक और बड़ी कार्रवाई, सीएम धामी के निर्देश पर पेयजल निगम का चीफ इंजीनियर निलंबित

सीएम धामी की भ्रष्टाचार पर एक और बड़ी कार्रवाई

सीएम धामी के निर्देश पर पेयजल निगम का चीफ इंजीनियर निलंबित

काम दिलाने के नाम पर ली थी 10 लाख की रिश्वत

अब तक 200 से अधिक भ्रष्टाचारियों को भेजा जा चुका है जेल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचार के मामले में उत्तराखंड पेयजल निगम हल्द्वानी के प्रभारी मुख्य अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

संजय कुमार, निवासी काशीपुर ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि वर्ष 2022 में सुजीत कुमार तत्कालीन अधीक्षण अभियंता निर्माण मंडल देहरादून ने उनकी फर्म को विभाग में काम दिलाने और पंजीकरण करवाने का आश्वासन दिया था। इसके बदले उन्होंने पाँच किस्तों में कुल ₹10 लाख रुपये, कथित रूप से श्री सुजीत कुमार के कहने पर ‘कुचु-पुचु इंटरप्राइजेज’ नामक फर्म के खाते में ट्रांसफर किए। जांच में यह सामने आया कि उस फर्म की पार्टनर स्वयं श्री सुजीत कुमार की पत्नी हैं। शिकायत के साथ बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज और स्टाम्प पेपर भी संलग्न किए गए थे।

मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग की ओर से सुजीत कुमार को सफाई देने के लिए 15 दिनों का समय दिए जाने के बाद भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

जिसको गंभीरता से लेते हुए सीएम धामी के निर्देश पर कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने खुली जांच शुरू कर दी। जिसमें सभी आरोप सही पाए गए। उन पर लगे आरोप आचरण नियमों का स्पष्ट उल्लंघन माने गए।

मालूम हो कि बीते तीन साल में सीएम धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 200 से भी अधिक भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।

Related posts

यात्रा मार्ग पर बिना रजिस्ट्रेशन के घोड़े खच्चर चलाने वालों पर पैनी नजर

Uttarakhand Vidhansabha

आम पर संग्राम! यूनिवर्सिटी में भिड़ीं महिला अधिकारी… गुस्से में खोल दी एक-दूसरे की पोल

Uttarakhand Vidhansabha

निज्जर विवादः कनाडा को भारत से पंगा पड़ रहा भारी ! सर्रे में खालिस्तानियों का जनमत संग्रह फिर फ्लाप

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment