20.1 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

मानसून से पहले श्रीलंका टापू में जिला प्रशासन की बड़ी पहल

हल्द्वानी के लालकुआं तहसील के गौला नदी के दूसरे छोर पर बसे श्रीलंका टापू का मानसून सीजन में 3 महीने तक जिला प्रशासन से कनेक्शन कट जाता है और लोग टापू में ही घिरे रह जाते हैं ऐसे में जिला प्रशासन ने मानसून से पूर्व श्रीलंका टापू में 3 महीने का राशन पहुंचते हुए वहां स्वास्थ्य कैंप लगाया और जरूरी दवाइयां का वितरण करते हुए अगले 3 महीने के लिए सभी जरूरी सामग्री को लोगों को वितरित की। इस दौरान उप जिला अधिकारी ने बताया कि अस्थाई हेलीपैड भी श्रीलंका टापू में बनाया गया है इसके अलावा जो बीमार और गर्भवती महिलाएं हैं उनको दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा ताकि स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों में उनको अस्पताल पहुंचाया जा सके। गौरतलब है कि 90 के दशक में बिंदुखत्ता गांव का हिस्सा रहे श्रीलंका टापू में गौला नदी के कटाव के बाद इस टापू का रूप ले लिया था जहां आज भी 115 परिवार रहते हैं।

 

Related posts

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने नैनीताल पहुँच कर माँ पाषाण देवी में पूजा अर्चना की और माँ नैना देवी मंदिर के दर्शन किये

Uttarakhand Vidhansabha

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले – अवैध निर्माण या अवैध प्लॉटिंग नहीं की जाएगी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त…

Uttarakhand Vidhansabha

मेला अधिकारी सोनिका की सक्रिय पहल से कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, एआई तकनीक और 12 करोड़ के विकास कार्यों से सजेगा हरिद्वार

Nidhi Jain

Leave a Comment