27.2 C
Dehradun, IN
September 19, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

नैनीताल की नैनीझील से मिट्टी और गाद हटाने का काम शुरु किया गया 

नैनीताल झील में मिट्टी और गाद नाव के लिये परेशानी बन रही है आए दिन मिट्टी में नावें फंसने से टूरिस्ट भी परेशान हैं..हांलाकि लोगों की शिकायत के बाद अब नैनीताल की नैनीझील से मिट्टी और गाद हटाने का काम शुरु किया गया है..इसके लिये सिचाई विभाग ने पहले चरण में मैनुअल मिट्टी और गाद हटाने का काम शुरु किया गया है जिन्हौने झील से मिट्टी और गाद निकालने का काम शुरु कर दिया है..5 जून से 30 जून तक सिचाई विभाग ने सभी एंट्री प्वाइंटों से मिट्टी हटाने का लक्ष्य रखा है जिसके लिये जल्द ही मशीनें भी लगाई जायेंगी..आपको बतादें कि नैनीताल के नालों से नैनीझील में लगातार मिट्टी और गाद जमा हो रही है लेकिन कई सालों से इस मिट्टी की सफाई नहीं हुई है जिसका सबसे ज्यादा असर नैनीताल की इस नैनीझील पर पड़ रहा है और गहराई भी कम हो रही है..हांलाकि अब झील से मिट्टी निकालने का काम शुरु कर दिया गया है।

 

Related posts

स्वास्थ्य मंत्री मस्त, जनता त्रस्त” – अस्पतालों की बदहाली पर जन संघर्ष मोर्चा का फूटा गुस्सा

Uttarakhand Vidhansabha

मैन्युफैक्चरिंग हब, आय और गरीबी… नीति आयोग की बैठक में भारत को 2047 तक विकसित बनाने पर मंथन

Uttarakhand Vidhansabha

संरक्षित झील के आसपास अवैध क्रेशर! आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?

Nidhi Jain

Leave a Comment