33.9 C
Dehradun, IN
July 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी 3252 वोटों से जीते, कांग्रेस ने की रिकाउंटिंग की अपील

छिंदवाड़ामध्यप्रदेश के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन शाह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कमलेश शाह से हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने 3252 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस ने गड़बड़ी का अंदेशा जताते हुए रिकाउंटिंग की अपील की है।

दोपहर एक बजे तक 15 दौर की मतगणना के बाद धीरेन शाह की बढ़त लगभग चार हजार मतों की थी। लेकिन बड़ा उलटफेर करते हुए 18वें राउंड में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी से 707 वोटों से बढ़त बना ली। 19वें और 20वें राउंड की मतगणना में उन्होंने लगभग 1524 वोटों से जीत हासिल कर ली। उपचुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवरावेन भलावी लगभग 25 हजार से ज्यादा मत लेकर तीसरे स्थान पर आए हैं। शुरूआती चार दौर तक भाजपा के कमलेश शाह आगे थे, लेकिन कांग्रेस के धीरेन शाह ने पांचवे दौर में एक हजार से अधिक मतों से बढ़त बनायी और छठवें दौर में बढ़त को बढ़ाकर चार हजार मतों से अधिक कर लिया था। इसके बाद से वे बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन 18वें राउंड में वे 707 वोटों से पिछड़ गए।

बता दें कि छिंदवाड़ा सीट मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक रही है। जिले की आदिवासी बहुल अमरवाड़ा सीट पर पिछले एक दशक से कांग्रेस का कब्जा रहा है। वहीं सातों विधानसभा सीटों पर अब तक कांग्रेस ने अपना वर्चस्व कायम रखा था। हालांकि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस विधायक कमलेश शाह बीजेपी में चले गए, जिससे उनकी विधायकी रद्द हो गई। इस बार बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया था। इस सीट पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी।

Related posts

मुरैना में फंदा डालकर रील बना रहे बच्चे की दम घुटने से हुई मौत, फांसी लगाकर तड़पने की कर रहा था एक्टिंग

Uttarakhand Vidhansabha

आतंकी फैजान का नाबालिग साथी खंडवा से बाहर गया, परिजनों ने घबराकर दूसरे शहर भेजा

Uttarakhand Vidhansabha

पैदल पिट्ठू बैग में लेकर आ रहे थे नौ किग्रा गांजा, तीन युवक गिरफ्तार

Uttarakhand Vidhansabha