19.2 C
Dehradun, IN
April 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

भाजपा का दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, सीएम धामी बोले- चुनाव की तैयारी का मजबूत आधार

भारतीय जनता पार्टी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के तहत प्रदेश प्रशिक्षण योजना बैठक का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बैठक की अध्यक्षता की, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में मुख्य वक्ता होंगे राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में भी पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा संवाद होता रहा है और आज भी इसी के तहत प्रदेश भर के कार्यकर्ता राजधानी देहरादून में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी, जिसे वे आम जनता तक पहुंचाएंगे। धामी ने कहा कि यह अभियान आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें प्रदेश भर से कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं और सरकार की उपलब्धियों को गिनाएं।

Related posts

मुख्यमंत्री ने टिहरी लेक फेस्टिवल का किया शुभारंभ, ₹318 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास

Nidhi Jain

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने का कुलविंदर कौर को कोई अफसोस नहीं बहन से मुलाकात के बाद बोले शेर सिंह

Uttarakhand Vidhansabha

सीएम धामी को सुपर शाबासी, पल-पल झलका विश्वास

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment