25.5 C
Dehradun, IN
October 12, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

देहरादून में मुख्यमंत्री धामी का संबोधन, पुलिस को दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबल को संबोधित किया। उन्होंने युवा कांस्टेबल का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पहाड़ी राज्य होने के कारण यहां अक्सर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए पुलिसकर्मियों को आपदा प्रबंधन में निपुण बनना आवश्यक है। उन्होंने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जनता के साथ समन्वय बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कांस्टेबल को आधुनिक प्रशिक्षण ग्रहण कर जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

Related posts

जनता से जुड़ाव की मिसाल: रुद्रप्रयाग में आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Uttarakhand Vidhansabha

लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र NDA में खटपट, बीजेपी नेता ने की अजित पवार को बाहर करने की मांग

Uttarakhand Vidhansabha

नवरात्रों पर चंडी देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जत्था

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment