19.2 C
Dehradun, IN
October 11, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

“मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, कुंभ 2027 के लिए हरिद्वार के विकास को मांगा बड़ा सहयोग”

नई दिल्ली में आदरणीय केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री Manohar Lal जी से भेंट कर कुम्भ मेला, जनवरी 2027 के दृष्टिगत हरिद्वार नगर में गंगा कॉरिडोर क्षेत्र में लाईनों के भूमिगतिकरण एवं प्रणाली को स्वचालित किए जाने हेतु प्रथम चरण में ₹325 करोड़ तथा शेष लगभग ₹425 करोड़ द्वितीय चरण में अनुमोदित किए जाने का अनुरोध किया।आदरणीय केंद्रीय मंत्री जी से हरिद्वार में घाटों के सौंदर्यीकरण, आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं शहरी अवसंरचना के विकास हेतु सहयोग, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को मोदीपुरम (मेरठ) से आगे हरिद्वार तक विस्तारित किए जाने और देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश मेट्रो कॉरिडोर के विकास का भी अनुरोध किया।सभी विषयों पर सकारात्मक आश्वासन देने पर आदरणीय केंद्रीय मंत्री जी का सहृदय आभार। इस अवसर पर उन्हें उत्तराखंड का उत्पाद बद्री गाय घी भी उपहार स्वरूप भेंट किया।

Related posts

विधानसभा सचिवालय चलाने में नाकाम विधानसभाध्यक्ष दें इस्तीफा: जनसंघर्ष मोर्चा

Uttarakhand Vidhansabha

बंगाल के झारग्राम में BJP कैंडिडेट पर ईंट से हमला, सुरक्षाकर्मी का फूटा सिर

Uttarakhand Vidhansabha

डीएम नितिका खंडेलवाल के नेतृत्व में जनगणना–2027 को लेकर सशक्त रणनीति, अधिकारियों को दिया गंभीरता से प्रशिक्षण लेने का निर्देश

Nidhi Jain

Leave a Comment