Category : देश
न माया मिली न राम… उपचुनाव में ये 5 दलबदलू रहे खाली हाथ
7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं. इन चुनावों में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं. सबसे बड़ा खेल दल बदल कर आए नेताओं के साथ हुआ है. राजनीतिक महत्वकांक्षा में विधायक बनने के बावजूद पार्टी छोड़ने वाले 5 नेताओं को जनता ने बुरी तरह से परास्त कर दिया है. जिन विधायकों के साथ यह खेल हुआ है, उनमें 2 हिमाचल, एक बिहार, एक पंजाब और एक उत्तराखंड के हैं. अब हारे हुए इन नेताओं के बारे में सियासी गलियारों में कहा जा रहा है कि इन्हें न तो माया मिल पाई और […]...
कश्मीर शहीद दिवस पर सियासी घमासान, महबूबा ने लगाया नजरबंद करने का आरोप
13 जुलाई को हर साल जम्मू-कश्मीर में शहीद दिवस मनाया जाता था लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ. वहीं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती समेत कई नेताओं ने दावा किया है कि अधिकारियों ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया है, ताकि वह शहीद दिवस न मना सकें. हालांकि, महबूबा समेत अन्य नेताओं के किए गए इस दावे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. दरअसल 1931 में इसी दिन डोगरा शासक की सेना ने 22 कश्मीरियों को मार दिया था, इन्हीं मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए जम्मू-कश्मीर के नेता हर साल इस दिन शहीदों की कब्रगाह पर […]...
लोकसभा चुनाव के बाद पहले टेस्ट में ही BJP ‘फेल’, उपचुनाव के नतीजे बढ़ाएंगे टेंशन
7 राज्यों की 13 सीटों पर नतीजे आ चुके हैं. इनमें से 2 राज्यों की 5 में से 4 सीटों पर कांग्रेस, बंगाल की चारों सीटों पर टीएमसी और पंजाब की एक सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है. वहीं BJP को इस उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है. पार्टी सिर्फ हिमाचल की हमीरपुर समेत 2 सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई है. वहीं बिहार के रुपौली में JDU और RJD दोनों ही पार्टी को मुंह की खानी पड़ी है. यहां ये निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने बाज़ी मारी है. वहीं तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर […]...
‘इंजेक्शन लगाकर नरक से मुक्ति दो’, यह युवक मांग रहा ‘मौत’, रुला देगी कहानी
यह कहानी है एक युवक की बेबसी की, नाउम्मीदी और असहनीय पीड़ा की, जो बस चाहता है कि उसे मौत आ जाए, उसे कोई खत्म कर दे. नाम है गोपाल, जिसकी उम्र 44 साल है. उसे एक ऐसी बीमारी है, जिससे उसका शरीर एक लाश की तरह हो गया है. गोपाल तेलंगाना के नलगोंडा का रहने वाला है. उसने इंटर तक की पढ़ाई भी की है. गोपाल 24 साल पहले ऐसा नहीं था. वह साल 2000 में एक संस्थान में नौकरी कर रहा था. लेकिन उसके शरीर में अजीबोगरीब बदलाव होने लगे. उसे शारीरिक कमजोरी महसूस होने लगी. जब यह […]...
पहले बागी फिर निपटाए निर्दलीय… 3 दांव और हिमाचल में सुरक्षित हो गई सुक्खू की CM कुर्सी
राज्यसभा चुनाव में लगे झटके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू के 3 दांव ने हिमाचल और कांग्रेस की राजनीति को फिर से बदल दिया है. अभिषेक मनु सिंघवी के हारने के बाद से ही सुखविंदर सुक्खू की कुर्सी को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही थी, लेकिन 3 महीने बाद बदले समीकरण और परिस्थिति में अब सुक्खू कांग्रेस और हिमाचल में सबसे मजबूत नेता बनकर उभरे हैं. उपचुनाव के नतीजे आने के बाद एक तरफ जहां कांग्रेस वापिस 2022 के आंकड़ों पर पहुंच गई है, वहीं दूसरी तरफ इस नतीजे से सुखविंदर सिंह सुक्खू की कुर्सी भी सुरक्षित मानी जा […]...
नीट पेपर लीक केस: 13 आरोपियों की CBI कस्टडी मंजूर, हो सकते हैं बड़े खुलासे
नीट पेपर लीक मामले में पटना हाई कोर्ट ने बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी 13 आरोपियों की कस्टडी सीबीआई को दी है. ये आरोपी 15 दिन की सीबीआई रिमांड पर रहेंगे. सीबीआई पेपर लीक के किंगपिन (सरगना) रॉकी और अन्य आरोपियों के सामने बैठाकर इनसे पूछताछ करेगी. पूछताछ में कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं. विवादों में घिरी नीट-यूजी-2024 से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी. इनमें परीक्षा के आयोजन में अनियमितताओं की जांच, परीक्षा रद्द करने और नये सिरे से परीक्षा कराने का निर्देश देने वाली याचिकाएं हैं. 5 मई […]...
सिर्फ एक मन्नत के लिए 49 साल से बढ़ा रहे अपने बाल, पूरी होने में कुछ महीने बाकी… हैरान कर देगी वजह
आप जानते हैं हमारे देश की सबसे खास बात क्या है. ये देश यूं तो हजार तरह की चीजों में बंटा हुआ है लेकिन एक बात जो इस देश के लोगों को आपस में जोड़ती है वह है उनकी श्रद्धा. श्रद्धा या भक्ति किसी के भी प्रति हो, लेकिन ये एक ऐसी चीज है जो अच्छे-अच्छे इंसान से करिश्में करवा सकती है. ऐसा कुछ करवा सकती है जिसे देखकर हर कोई हैरत में पड़ जाए. ऐसा ही एक मामला सामने आया तेलंगाना से. तेलंगाना के खम्मम जिले के सत्थुपल्ली शहर के रहने वाले 80 साल के इनापानुरी नागभूषणम ने पिछले […]...
हफ्तेभर दावत, 8 लाख का लहंगा, रातभर आतिशबाजी…कहानी मुगलों की सबसे महंगी शादी की
एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे. चर्चा है कि यह देश की अब तक सबसे महंगी शादी है. जिसमें सिर्फ मेहमानों को लाने और ले जाने के लिए तीन फाल्कन 2000 विमान किराए पर लिए गए हैं. भारत में महंगी शादी का इतिहास टटोलेंगे तो मुगलों का जिक्र जरूर होगा. मुगल बादशाह शाहजहां के बेटे दारा शिकोह और नादिरा की शादी को मुगल इतिहास की सबसे महंगी शादी कहा जाता है. दारा और नादिरा की शादी का भव्य आयोजन फरवरी, 1633 में आगरा में हुआ. इस शादी […]...
क्या हैं वो तीन तरह की इमरजेंसी, जिनका जिक्र भारतीय संविधान में भी है?
केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके 25 जून की तारीख को संविधान हत्या दिवस घोषित कर दिया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस पर मुहर लगाई. गृहमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तानाशाही दिखाते हुए देश में आपातकाल लागू किया. भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंटा. बिना वजह लोगों को जेल में डाला और मीडिया की आवाज को दबाया. देश में इमरजेंसी लागू करने की तारीख को संविधान हत्या दिवस माना जाएगा. देश में आपातकाल यानी इमरजेंसी 25 जून, 1978 को लागू की […]...
कांग्रेस से एक और मुद्दा हथियाने की तैयारी में बीजेपी, ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाने की इनसाइड स्टोरी
आपातकाल की बरसी पर अमित शाह की संविधान हत्या दिवस मनाने की घोषणा ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए इसे सुर्खियां बटोरने वाला फैसला बताया है. कांग्रेस के आरोप से इतर लोकसभा चुनाव के बाद जिस तरह से बीजेपी आपातकाल के मुद्दे को उठा रही है, उससे अलग ही समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं. कहा जा रहा है कि बीजेपी संविधान हत्या दिवस के जरिए कांग्रेस से संविधान का मुद्दा हथियाना चाहती है. हालिया लोकसभा चुनाव में इस मुद्दे ने कांग्रेस की सीट बढ़ाने में बड़ी मदद की थी. […]...
