Category : देश
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के बीच DGP पर बरसीं महबूबा मुफ्ती, बोलीं- उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा जवान शहीद
‘देश भर से जवान अपनी ड्यूटी के लिए कश्मीर आते हैं, लेकिन ताबूतों में वापस चले जाते हैं‘…ये कहना है पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का. जम्मू संभाग के डोडा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हो रही मुठभेड़ में भारतीय सेना के चार शहीद हो गए. जवानों की शहादत को लेकर पीडीपी प्रमुख ने नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि अगर सरकार कहती है कि आतंकवाद खत्म हो रहा है तो जम्मू में ये सब क्या हो रहा है , इतने लोग क्यों मारे जा रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि इसके लिए […]...
हरियाणा में 40 फीसदी वोट, 24 सीटें… अमित शाह का अहिरवाल बेल्ट से सत्ता की हैट्रिक का फॉर्मूला
हरियाणा के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले थे. 10 लोकसभा सीटों से घटकर 5 सीटों पर सिमट गई. विधानसभा चुनाव से पहले पहले बीजेपी को हार से उभारने का जिम्मा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संभाल लिया है और ताबड़तोड़ दौरे शुरू कर दिए. अमित शाह मंगलवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में ओबीसी सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे हैं. तीन हफ्ते में उनका यह दूसरा दौरा है. 29 जून को पंचकूला पहुंचे थे और अब महेंद्रगढ़ से दक्षिणी हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र को साधने की कवायद करते नजर आएंगे. लोकसभा चुनाव में बिगड़े सियासी […]...
IAS पूजा खेडकर का विकलांगता प्रमाण पत्र निरस्त हुआ तो क्या होगा?
अपनी मांग की वजह से महाराष्ट्र कैडर की प्रशिक्षु आईएएस अफसर पूजा खेडकर इस वक्त सुर्खियों में छाई हैं. यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए इन पर फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र लगाने का आरोप है. अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र के गलत इस्तेमाल का आरोप है, क्योंकि पूजा क्रीमी लेयर में होने की वजह से ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण की हकदार ही नहीं हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आईएएस का दिव्यांगता (विकलांगता) प्रमाण पत्र अगर निरस्त किया गया तो क्या होगा? आइए जानने की कोशिश करते हैं. दिव्यांगता प्रमाण पत्र की हो रही जांच […]...
जम्मू-कश्मीर: 78 दिन में 11 आतंकी हमले, जवानों की शहादत पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बीती रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. जंगल में दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है. एनकाउंटर में सेना के एक अधिकारी समेत 4 जवान शहीद हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक एक से दो आतंकी जंगल में छिपे हो सकते हैं. सुरक्षाबलों ने इस पूरे इलाके को घेर लिया है और हेलीकॉप्टर की मदद से आतंकियों की तलाश की जा रही है. इस ऑपरेशन को सेना, पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है. जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ महीनों में आतंकी हमले बढ़े हैं. इसे लेकर कांग्रेस भी […]...
IAS पूजा खेडकर के परिवार पर एक्शन, पुणे में बंगले के बाहर अवैध अतिक्रमण तोड़ेगा निगम
IAS Pooja Khedkar News: विवादों में घिरीं ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच शनिवार को पुणे नगर निगम ने पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को एक नोटिस जारी कर निर्देश दिया है. जिसमें खेडकर को सात दिनों के अंदर बंगले की चारदीवारी के पास बने अनधिकृत ढांचे को हटाने के निर्देश दिए हैं. पुलिस ने आईएएस ट्रेनी पूजा के माता-पिता मनोरमा और दिलीप खेडकर के अलावा पांच अन्य के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है. कुछ दिन पहले ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें मनोरमा भूमि विवाद को […]...
तेलंगाना: मौसमी बीमारी हो या काट ले सांप…इलाज के लिए घर-घर पहुंचेगा ये अस्पताल
तेलगांना के आदिवासी क्षेत्रों के अलावा दूर दराज के इलाकों में बेहतर मेडिकल सुविधा उलब्ध कराने के लिए एक नयाब शुरूआत हुई है. यहां अब मरीजों को पैदल चलकर या नदी नाले पारकर अस्पताल आने की जरूरत नहीं, बल्कि खुद अस्पताल लोगों के घर तक पहुंचेगा. इस तरह की व्यवस्था मंत्री सीताक्का और मुलुगु जिला कलेक्टर दिनाकरा के प्रयासों से बतौर पायलट प्रोजेक्ट मुलुगु जिले के दूरस्थ हिस्सों के लिए शुरू की गई है. इस व्यवस्था को कंटेनर अस्पताल नाम दिया गया है.सोशल मीडिया पर भी इस अस्पताल और इसे शुरू करने के प्रयासों की खूब सराहना हो रही है. […]...
ओडिशा: 46 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, कितना है खजाना?
आज एक ऐतिहासिक दिन है. ओडिशा के प्राचीन जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार आज पूरे 46 साल बाद दोबारा खोला गया, अब सामने आएगा कि रत्न भंडार में कितना खजाना है. रत्न भंडार को खोलने के लिए राज्य सरकार ने 14 जुलाई, 1 बज कर 28 मिनट का समय तय किया गया था. जिसके बाद वो शुभ घड़ी आ गई जब यह रत्न भंडार खोला गया, इससे पहले रत्न भंडार का दरवाजा 1978 में खोला गया था. उस समय 367 गहने मिले थे, जिनका वजन 4,360 तोला था. मंदिर का रत्न भंडार खोलने के लिए तैयारियां सुबह से ही की […]...
पुल पर Reel बना रहे थे पति-पत्नी, सामने से आ रही ट्रेन को देख लगा दी छलांग फिर…
राजस्थान के राजसमंद में एक पति-पत्नी को रील बनाने का चस्का भारी पड़ गया. गोरमघाट के पुल पर ये पति-पत्नी रील बना रहे थे. इतने में सामने से ट्रेन आ गई. ऐसे में जान बचाने के लिए दोनों को पुलिया से करीब 90 फुट गहरी खायी में छलांग लगानी पड़ी. इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो ट्रेन के ड्राइवर […]...
मिलिंद नार्वेकर से दिलीप पाटिल तक कहानी पावरफुल पीएस की, जो माननीय बन गए
महाराष्ट्र में हुए विधानपरिषद चुनाव में जीत के बाद उद्धव ठाकरे के निजी सचिव मिलिंद नार्वेकर सुर्खियों में हैं. उन्हें कोई जॉइंट किलर की उपाधि दे रहा है तो कई लोग नार्वेकर को उद्धव की साख को वापस लाने वाले नेता के रूप में देख रहा है. करीब 20 साल तक उद्धव के निजी सचिव नार्वेकर अब उसी सदन में बैठेंगे, जहां पर उनके बॉस और शिवसेना (यूबीटी) के सुप्रीमो बैठते हैं. हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब किसी नेता के पर्सनल सेक्रेटरी (पीएस) किसी सदन का सदस्य बना हो. बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक ऐसे पीएस की एक […]...
‘स्पाइवेयर’ अटैक के बाद वेणुगोपाल ने PM मोदी को क्यों कहा Thanks? जानें पूरा मामला
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को केंद्र पर उनके फोन को हैक करने का आरोप लगाया. वेणुगोपाल ने सरकार पर “स्पाइवेयर” का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें एप्पल कंपनी से जानकारी मिलने के बाद स्पाइवेयर के बारे में मामूल चला. एप्पल ने 30 अक्टूबर, 2023 को वेणुगोपाल को इसी तरह का अलर्ट भेजा था. कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एप्पल अलर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. अलर्ट मैसेज में लिखा था, “यह कोई दोहराया गया नोटिस नहीं है – यह आपको सूचित करने के लिए है कि हमने आपके डिवाइस पर एक और […]...
