Category : देश
हफ्तेभर दावत, 8 लाख का लहंगा, रातभर आतिशबाजी…कहानी मुगलों की सबसे महंगी शादी की
एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे. चर्चा है कि यह देश की अब तक सबसे महंगी शादी है. जिसमें सिर्फ मेहमानों को लाने और ले जाने के लिए तीन फाल्कन 2000 विमान किराए पर लिए गए हैं. भारत में महंगी शादी का इतिहास टटोलेंगे तो मुगलों का जिक्र जरूर होगा. मुगल बादशाह शाहजहां के बेटे दारा शिकोह और नादिरा की शादी को मुगल इतिहास की सबसे महंगी शादी कहा जाता है. दारा और नादिरा की शादी का भव्य आयोजन फरवरी, 1633 में आगरा में हुआ. इस शादी […]...
क्या हैं वो तीन तरह की इमरजेंसी, जिनका जिक्र भारतीय संविधान में भी है?
केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके 25 जून की तारीख को संविधान हत्या दिवस घोषित कर दिया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस पर मुहर लगाई. गृहमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तानाशाही दिखाते हुए देश में आपातकाल लागू किया. भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंटा. बिना वजह लोगों को जेल में डाला और मीडिया की आवाज को दबाया. देश में इमरजेंसी लागू करने की तारीख को संविधान हत्या दिवस माना जाएगा. देश में आपातकाल यानी इमरजेंसी 25 जून, 1978 को लागू की […]...
कांग्रेस से एक और मुद्दा हथियाने की तैयारी में बीजेपी, ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाने की इनसाइड स्टोरी
आपातकाल की बरसी पर अमित शाह की संविधान हत्या दिवस मनाने की घोषणा ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए इसे सुर्खियां बटोरने वाला फैसला बताया है. कांग्रेस के आरोप से इतर लोकसभा चुनाव के बाद जिस तरह से बीजेपी आपातकाल के मुद्दे को उठा रही है, उससे अलग ही समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं. कहा जा रहा है कि बीजेपी संविधान हत्या दिवस के जरिए कांग्रेस से संविधान का मुद्दा हथियाना चाहती है. हालिया लोकसभा चुनाव में इस मुद्दे ने कांग्रेस की सीट बढ़ाने में बड़ी मदद की थी. […]...
हर साल 25 जून को मनाया जाएगा ‘संविधान हत्या दिवस’, X पर गृहमंत्री अमित शाह का पोस्ट
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि देश में 25 जून को हर साल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवस. 25 जून को ही 1975 में आपातकाल लागू हुआ था. केंद्र सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है. खुद केंद्रीय मंत्री ने अधिसूचना की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि 25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए देश पर आपातकाल लागू करके हमारे लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट दिया था. लाखों लोगों […]...
स्मृति ईरानी के खिलाफ न करें अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल, राहुल गांधी ने की ये अपील
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बड़ी बात कही है. उन्होंने सभी से अपील की है कि बीजेपी नेता स्मृति ईरानी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल न करें. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि हार जीत एक जीवन का हिस्सा है और ये लगा रहता है. मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे स्मृति ईरानी जी या किसी अन्य नेता के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और बुरा व्यवहार करने से बचें. उन्होंने आगे कहा कि लोगों को नीचा दिखाना और अपमान करना कमजोरी की निशानी है, ताकत की नहीं. दरअसल, […]...
पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की बढ़ी मुश्किलें, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी मुश्किल में घिरते दिख रहे हैं. उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है. इस केस में दो आईपीएस अधिकारियों का भी नाम है. पुलिस ने ये कार्रवाई टीडीपी (तेलुगू देशम पार्टी) के एक विधायक की शिकायत पर दर्ज किया है. इसमें पूर्व सीएम, दो आईपीएएस अधिकारियों के साथ हीदो रिटायर्ड अधिकारी भी आरोपी हैं. उंडी विधानसभा सीट से विधायक के. रघुराम कृष्ण राजू ने शिकायत दर्ज कराई थी. उनका आरोप है कि पूर्व सीएम और अधिकारियों ने उनके खिलाफ आपराधिक साजिश रची. इसमेंवरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार और सीतारमणजनेयुलु, पुलिस […]...
धारा 125 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल पाएगा मुस्लिम महिलाओं के हालात?
दिल्ली की रहने वाली नजमा बानो (बदला हुआ नाम) पढ़ी-लिखी हैं, पत्रकार हैं. उन्होंने कानून की भी पढ़ाई की है. अपने अधिकार बहुत अच्छे से समझती हैं. जब पति से अलग हुईं तो सीधे सीआरपीसी की धारा 125 के तहत गुजारे भत्ते की मांग की और कोर्ट में लड़कर अपना हक लिया. कल के सुप्रीम कोर्ट के फैसले में नजमा बानो को कुछ नया नहीं लगता है. नजमा के मामले में भी यही फैसला दो साल पहले हो चुका है, लेकिन नजमा हैरान हैं, इस बात से कि देश में निचली अदालतें अभी भी पर्सनल लॉ बोर्ड के हिसाब से […]...
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह AIIMS में भर्ती, पीठ दर्द की शिकायत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के न्यूरो सर्जरी विभाग (Department of Neuro Surgery) में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उनको पीठ दर्द की दिक्कत हुई है....
NEET पेपर लीक का सरगना संजीव मुखिया नौकरी से हो सकता है बर्खास्त, दो महीने से नहीं पहुंचा कॉलेज
NEET पेपर लीक केस में किंगपिन (सरगना) संजीव मुखिया नौकरी से बर्खास्त किया जा सकता है. अभी वो नालंदा के नूरसराय के एक कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर है और पिछले दो महीने से लापता है. उसने छुट्टी का आवेदन अपने पिता के हाथों भेजा था. दो नोटिस भेजने के बाद भी वो कॉलेज में ड्यूटी पर नहीं पहुंचा है. अब कॉलेज ने तीन दिन के अंदर उपस्थित होने का फाइनल नोटिस दिया है. इस बार भी अगर वो नहीं पहुंचा तो उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है. बीते महीने ये जानकारी सामने आई थी […]...
जब हाईकोर्ट की महिला-पुरुष जज की बेंच को मिली ‘जोड़ी सदा सलामत रहे’ की दुआ
जोड़ी सलामत रहे की दुआएं और आशीर्वाद पति -पत्नी के रिश्तों के लिए आम हैं, मगर उस मंजर की सोचिए, जब हाईकोर्ट की किसी खंड पीठ में साथ बैठे महिला-पुरुष जज के लिए किसी फैसले के बाद अदालत में ही इसे जोर – जोर से दोहराया जाए. दिल्ली हाईकोर्ट की पहली महिला जज और देश के किसी हाईकोर्ट की महिला चीफ जस्टिस लीला सेठ ऐसे ही एक दिलचस्प अनुभव से रूबरू हुई थीं. जस्टिस लीला सेठ और जस्टिस राजेंद्र सच्चर की खंडपीठ एक क्रिमिनल अपील की सुनवाई कर रही थी. यह अपील निचली अदालत द्वारा हत्या के एक मामले में […]...
