28.8 C
Dehradun, IN
July 24, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : देश

देश

सड़क पर जा रही थी महिला CID अफसर, अपराधियों ने कर दिया यह कांड, फिर जो हुआ…

Uttarakhand Vidhansabha
झारखंड की राजधानी रांची में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. आम लोगों की बात छोड़ें, अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब पुलिस के अफसरों को भी लूटने से नहीं डर रहे. हाल ही में अपराधियों ने रांची सीआईडी में तैनात एक अधिकारी को निशाना बनाया. बाइक सवार अपराधी डीएसपी सरिता मुर्मू से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए. हालांकि, पुलिस ने अपराधियों को अरेस्ट कर लिया है. अधिकारी के साथ लूट की ये घटना 25 जून को हुई थी. डीएसपी सरिता रांची के कचहरी चौक के समीप से गुजर रही थीं. इसी दौरान […]...
देश

Amarnath Yatra 2024: पहलगाम में भारी बारिश, रोकी गई अमरनाथ यात्रा

Uttarakhand Vidhansabha
मानसून आने के बाद जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का दौर जारी है. बारिश का असर अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ा है. पहलगाम में जारी भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है. भारी बारिश के कारण, अमरनाथ यात्रा को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से पवित्र गुफा तक अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. शुक्रवार को पहलगाम में भारी बारिश हुई थी. इसके बाबजूद अमरनाथ यात्रा जारी रही थी. बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में भी गजब का जोश बना हुआ था. 21 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ […]...
देश

कांग्रेस सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, पीएम मोदी और अनुराग ठाकुर पर लगाए ये आरोप

Uttarakhand Vidhansabha
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर पर सदन में गलत और भ्रामक बयान देने का आरोप लगाया. कांग्रेस सांसद ने अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में निर्देश 115(1) के प्रावधानों को लागू करने का अनुरोध किया है. उन्होंने मांग की है कि इस संबंध में अपेक्षित कार्यवाही शुरू की जाए और उचित कार्रवाई की जाए. विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को 8,500 रुपये प्रति माह देने का झूठा वादा किया था. विपक्षी दल ने कहा कि यह जीत […]...
देश

सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पहुंचे मुकेश अंबानी, बेटे अनंत की शादी का दिया न्योता

Uttarakhand Vidhansabha
मुकेश अंबानी गुरुवार को सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचे. यहां उन्होंने सोनिया गांधी को अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण दिया. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन के बंधेंगे. इससे पहले शादी की तमाम रस्में शुरू हो चुकी हैं. अनंत और राधिका की शादी से पहले मुंबई में उनके निवास एंटीलिया पर मामेरु समारोह रखा गया. मामेरू के बारे में कहा जाता है कि यह एक गुजराती शादी का रस्म है, जिसमें दुल्हन के मामा उसे मिठाई और उपहार देने आते हैं. अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर मुकेश […]...
देश

पत्नी ने पति की करवाई दूसरी शादी, फिर दोनों मिलकर ले आईं तीसरी दुल्हन, दिमाग घुमा देगी ये लव स्टोरी

Uttarakhand Vidhansabha
पति की जिंदगी में कोई और महिला आए, ये बात शायद ही कोई पत्नी बर्दाश्त कर पाएगी. लेकिन आंध्र प्रदेश में ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स की पहले से ही दो बीवियां थीं. फिर उन दो पत्नियों ने अपने ही पति के लिए तीसरी दुल्हन ढूंढी. फिर उससे अपने पति की शादी भी करवाई. यही नहीं, तीनों पत्नियां अब हंसी-खुशी साथ-साथ एक ही घर में रह भी रही हैं. हैरान कर देने वाला ये मामला विशाखापट्टनम के अल्लूरी सीताराम राजू जिले का है. यहां एक महिला ने पहले अपने पति की दूसरी शादी करवाई. फिर दोनों पत्नियों […]...
देश

हाथरस जा सकते हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सत्संग हादसे के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पिछले दिनों आयोजित सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों के मारे जाने के बाद घटनास्थल पर राजनीतिक दौरों का सिलसिला तेज होता जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई मंत्रियों के घटनास्थल का दौरा करने के बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी हाथरस जाने की योजना बना रहे हैं. कांग्रेस के महासचिव वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी हाथरस में प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और उनका दुख-दर्द जानेंगे. हाथरस में हुए हादसे पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दुख जताते हुए कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण […]...
देश

लॉरेंस का खास गुर्गा काला जठेड़ी पैरोल पर आया बाहर, मां के अंतिम संस्कार में हुआ शामिल

Uttarakhand Vidhansabha
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खास गुर्गे संदीप उर्फ काला जठेड़ी की मां का हरियाणा के सोनीपत में निधन हो गया. वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं. बुधवार को उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ी. आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. कमला देवी ने दवा की जगह कीटनाशक दवाई पी ली थी. उसी के कारण उनकी मौत हुई. इस बीच आज काला जठेड़ी छह घंटे की पैरोल पर बाहर आया. मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ. सोनीपत के राई में रहने वाली 60 साल की कमला देवी लंबे […]...
देश

महंगे पत्थर, शीशा और लकड़ी से बनी है भोले बाबा की ये आलीशान ‘कुटिया’, यहां पत्नी के नाम है करोड़ों की संपत्ति

Uttarakhand Vidhansabha
2 जून को हाथरस में हुए वीभत्स हादसे में 121 लोगों को मौत हो गई. नारायण साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में यह बड़ा हादसा हुआ. इस घटना के बाद से भोले बाबा गायब हैं. पुलिस उनकी तलाश में है. हादसे के बाद बाबा के कई आलीशान आश्रम सामने आ रहे हैं. इन्हीं में एक उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मौजूद भोले बाबा प्रवास कुटिया भी है. जिले की चंदोसी तहसील के गांव सराय सिकंदर के करीब भोले बाबा का आश्रम बना हुआ है. करोड़ों रुपयों की लागत से बना इस आश्रम पर सन्नाटा पसरा है. […]...
देश

पश्चिम बंगाल में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं से ममता सरकार चिंतित, अफसरों को जारी किए ये निर्देश

Uttarakhand Vidhansabha
पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों मॉब लिंचिंग की एक घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें एक स्थानीय नेता 2 लोगों को बीच सड़क पर बुरी तरह से मार रहा था. इस घटना पर राज्य सरकार की बड़ी किरकिरी हुई थी. राज्य सरकार से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, प्रदेश में लिंचिंग की लगातार बढ़ती घटनाओं को रोकने और उन पर काबू रखने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने समेत कई अन्य उपाय करने का निर्देश दिया है. राज्य के एडीजी (कानून और व्यवस्था) मनोज वर्मा ने कल बुधवार को पुलिस अधीक्षकों, […]...
देश

लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत फिर बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट

Uttarakhand Vidhansabha
देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है. उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया है. डॉक्टर विनीत सूरी की यूनिट में वो एडमिट हैं. सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. भारत रत्न लालकृष्ण […]...