23.8 C
Dehradun, IN
July 23, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : देश

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद आखिरी सांस ले रहा है- एलजी मनोज सिन्हा

Uttarakhand Vidhansabha
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार 23 जून को सब्सिडियरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 16वें बेसिक रिक्रूट ट्रेनिंग कोर्स (बीआरटीसी) बैच की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. जिसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शिरकत की. इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने आतंकवाद पर जमकर हमला बोला. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है. उन्होंने कहा कि हाल की आतंकी घटनाएं पाकिस्तान की हताशा को दर्शाती हैं. सिन्हा ने कहा कि आतंकवादियों और उन्हें पनाह देने वाले सहयोगियों को पकड़ना होगा. उपराज्यपाल ने कहा कि […]...

हार का असर या वास्तव में परिपक्व हुए आकाश आनंद? डेढ़ महीने में कैसे बदले मायावती के सुर

Uttarakhand Vidhansabha
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने रविवार को एक बड़ा फैसला लिया है. बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का दोबारा से राष्ट्रीय संयोजक बनाया है. साथ ही साथ उन्हें अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी भी घोषित किया. इस बार आकाश आनंद को मायावती ने और ज्यादा मजबूत किया है. पिछली बार उन्हें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को छोड़कर बाकी सभी राज्यों की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन इस बार पूरे देश की कमान सौंपी है. बसपा सुप्रीमो ने ये फैसला लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के दौरान लिया है और इसकी घोषणा की है. मायावती ने […]...

बांग्लादेशी मुस्लिम ‘मीनार’ बन गया ‘शुभो दास’, बंगाल के मदरसे में हुआ ‘खेला’!

Uttarakhand Vidhansabha
बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल में होने वाले घुसपैठ को लेकर लगातार आरोप लगाये जाते रहे हैं. अब गुजरात पुलिस ने बांग्लादेश के एक मुस्लिम नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो हिंदू बनकर वहां रह रहा था. पुलिस ने उसके पास से पश्चिम बंगाल सरकार सहायता प्राप्त मदरसा द्वारा हिंदू नाम ‘शुभो दास’ का सर्टिफिकेट जब्त किया है. बीजेपी ने इसे लेकर राज्य की ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा है और आरोप लगाया है कि मदरसों का इस्तेमाल बांग्लादेशी मुस्लिमों के दस्तावेज बदलने के लिए किया जा रहा है. गुजरात के पुलिस राज्य मंत्री हर्ष सांघवी एक्स-हैंडल पर ट्वीट […]...

NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI ने दर्ज की पहली FIR, शिक्षा मंत्रालय ने की थी शिकायत

Uttarakhand Vidhansabha
सीबीआई ने NEET एग्जाम पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्रालय की शिकायत के बाद रेगुलर केस दर्ज किया है. सीबीआई ने आईपीसी की धारा 420 धोखाधड़ी और 120बी यानी साजिश करने की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर में आईपीसी की धारा 406 भी जोड़ी गई है. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की दिल्ली यूनिट इस पूरे मामले की जांच कर रही है. सूत्रों की माने तो सीबीआई ने ये एक सेप्रेट केस दर्ज किया है. बिहार और गुजरात वाले केस को टेकओवर नहीं किया गया है. दोनों राज्यों की पुलिस अभी अपने […]...

13 साल के लड़के ने मजे के लिए ऐसा क्या किया कि पकड़ने आ गई पुलिस?

Uttarakhand Vidhansabha
कुछ दिनों पहले ईमेल के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट पर बम होने की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद से एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि यह जानकारी झूठी है जिसके आरोप में एक लड़के को पकड़ा गया, जिसकी उम्र केवल 13 साल है. 18 जून को दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट में बम होने की शिकायत की गई थी, यह शिकायत ईमेल के जरिए भेजा गया था. जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया और […]...

अरुणाचल प्रदेश: बादल फटने से ईटानगर में कई जगहों पर आई बाढ़, घर और वाहन क्षतिग्रस्त

Uttarakhand Vidhansabha
एक तरफ जहां देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं. गर्मी और लू के चलते लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो रहा है वहीं दूसरी तरफ अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद ईटानगर के कई जगहों पर भारी बाढ़ आ गई. अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई है जिससे कई घर जमींदोज हो गए वहीं वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. बाढ़ की वजह से कई लोग बेघर हो गए. मूसलाधार बारिश के चलते आई बाढ़ से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़कों पर नदी की तरह पानी बह […]...

‘प्लास्टिक के डिब्बों में खाना देना बंद करें’, शख्स की सलाह पर Zomato के सीईओ दीपिंदर गोयल ने दिया ये जवाब

Uttarakhand Vidhansabha
जोमैटो और स्विगी जैसे फूड डिलीवरी ऐप का इस्तेमाल करते समय हमने अक्सर देखा है कि खाना प्लास्टिक के कंटेनरों में पैक होकर आता है. लेकिन कई लोग जानते हैं कि प्लास्टिक के संपर्क में आने से गर्म खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. इसी मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए एक न्यूट्रिशनिस्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और जोमैटो-स्विगी से प्लास्टिक कंटेनर का इस्तेमाल बंद करने की गुजारिश की. इस वायरल पोस्ट पर जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने भी रिएक्ट किया है. न्यूट्रिशनिस्ट ल्यूक कॉटिन्हो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और Zomato, Swiggy के […]...

JDS एमएलसी और प्रज्वल रेवन्ना के भाई सूरज अरेस्ट, इस मामले में हुई है कार्रवाई

Uttarakhand Vidhansabha
जनता दल (सेक्युलर) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सूरज रेवन्ना को यौन उत्पीड़न के आरोप में हासन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया, पिछले कुछ दिन पहले सूरज पर पार्टी के कार्यकर्ता ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था. कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के भाई 37 साल के सूरज रेवन्ना पर उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता चेतन के एस ने अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था. चेतन ने पुलिस को बताया कि 16 जून की शाम में होलेनरसीपुरा तालुका के घन्नीकाडा में स्थित सूरज के […]...

अकाली नेता ने मां-बेटी की हत्या कर किया सुसाइड, पालतू डॉग को भी मारी गोली; कोठी नंबर-353 में ‘खूनी खेल’ की कहानी

Uttarakhand Vidhansabha
पंजाब के बरनाला में अकाली दल के नेता कुलवीर सिंह मान ने अपनी मां और बेटी को गोली मारकर उनकी हत्या कर डाली. फिर घर के पालतू कुत्ते को भी गोली मार दी. इसके बाद खुद की कनपटी पर भी रिवॉल्वर तानी और गोली चलाकर सुसाइड कर लिया. घटना के वक्त कुलवीर की पत्नी घर पर नहीं थीं. वो शनिवार शाम को दूध लेने के लिए गई हुई थीं. जैसे ही बीवी घर से बाहर गई, कुलवीर ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला. घटना बरनाला की राम राज्य कॉलोनी की कोठी नंबर 353 की है. मृतकों में कुलवीर […]...

घर-शौचालय-सड़क-नौकरी मोदी से ली, लेकिन वोट कांग्रेस को दिया… ‘विशेष समुदाय’ पर बरसे असम CM सरमा

Uttarakhand Vidhansabha
लोकसभा चुनाव को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने बांग्लादेशी मूल के अल्पसंख्यक समुदाय पर हमला बोला. सरमा ने कहा कि इस समुदाय के लोगों को मोदी सरकार से घर, शौचालय, सड़क, सरकारी नौकरी, राशन और प्रति माह 1250 रुपये मिला लेकिन इस समुदाय ने कांग्रेस को वोट दिया क्योंकि इन्हें तुष्टिकरण चाहिए. सीएम सरमा ने कहा कि उनका उद्देश्य विकास नहीं बल्कि मोदी को हटाना और अपने समुदाय का दबदबा कायम रखना था. शनिवार को गुवाहाटी में एक कार्यक्रम के दौरान सरमा ने कहा कि यह असम का एकमात्र समुदाय है जो […]...