23.8 C
Dehradun, IN
July 23, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : देश

NEET पेपर लीक: CBI ने शुरू की जांच, देशभर से जुटाए जाएंगे इनपुट, आरोपियों से होगी पूछताछ

Uttarakhand Vidhansabha
NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है. देश में अलग-अलग राज्यों में सीबीआई ब्रांच की टीम जांच में जुट गई है. सीबीआई अभी तक गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. NTA के जिन अधिकारियों ने नीट परीक्षा कंडक्ट करवाई सीबीआई उन सभी से जल्द संपर्क कर सकती है. सीबीआई को कई दिन पहले ही नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए बोल दिया गया था क्योंकि इस पूरे मामले कि शिकायतें कई राज्यों से मिल रही थी. शिक्षा मंत्रालय ने कल लिखित तौर पर नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सीबीआई […]...

J&K: उरी में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, 2 दहशतगर्द ढेर

Uttarakhand Vidhansabha
कश्मीर के बारामुला जिले के उरी में आतंकियों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश हुई है. हालांकि, BSF के जवानों ने इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया है. सुरक्षाबलों की टीम ने दो आतंकियों को LOC के पास मार गिराया है. आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ अभी भी जारी है. दहशतगर्द गोहलान इलाके से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें ढेर किया गया. बुधवार (19 जून) को भारतीय सेना संयुक्त टीम ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला में दो आतंकवादियों को ढेर किया था. इसके अलावा हमले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया […]...

NEET: झारखंड के सेंटर से पटना में प्लानिंग तक… जांच रिपोर्ट में पेपर लीक की पूरी कहानी

Uttarakhand Vidhansabha
NEET UG पेपर लीक मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. पटना में ईओयू यानी आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने अब तक की जांच के आधार पर शिक्षा मंत्रालय और NTA को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी दी है. ईओयू की इस विस्तृत रिपोर्ट पर स्टेटस इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट लिखा हुआ है. टीवी9 भारतवर्ष को इस जांच रिपोर्ट की प्रमुख विंदुओं की जानकारी मिली है. इओयू की रिपोर्ट में सबसे पहले लिखा गया है कि NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ है. वहीं इस रिपोर्ट में यह भी दर्ज है कि जले हुए प्रश्नपत्र की फोरेंसिक जांच […]...

जहरीली शराब के कारोबारियों का DMK सरकार से डॉयरेक्ट कनेक्शन… BJP का स्टालिन सरकार पर हमला

Uttarakhand Vidhansabha
तमिलनाडु के कल्लकुरिची में हुई जहरीली शराब त्रासदी में लोगों की मौत पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तमिलनाडु की स्टालिन सरकार पर निशाना साधा है. भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि 53 तमिलियन लोगों के लाशों को जलते हुए देखकर आज शर्म और आक्रोश से सिर झुक जाता है. करुणा पुरम के दलित समुदाय के इन यूथ, बुजुर्ग लोगों की मौत के लिए राज्य की डीएमके सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है. गैरकानूनी और जहरीली शराब से आम लोगों की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि इस मौत पर एक्शन लेने के बजाय राज्य की सरकार दोषियों को बचाने […]...

जेपी नड्डा ने UP बीजेपी अध्यक्ष से परफॉर्मेंस की मांगी रिपोर्ट, 30 मिनट के मंथन में और क्या-क्या हुआ?

Uttarakhand Vidhansabha
लोकसभा चुनाव के नतीजे पर बीजेपी में मंथन जारी है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 80 में महज 33 सीटें मिलीं थीं जबकि विपक्षी पार्टी सपा को 37 सीटें मिली थीं. चुनावी प्रचार अभियान के दौरान बीजेपी ने 400 पार का नारा दिया था, और वहीं यूपी में सभी 80 सीटें जीतने का दावा किया था लेकिन नतीजों में बीजेपी को बड़ा झटका लगा. यहां तक कि अयोध्या में भी बीजेपी हार गई. प्रदेश में बीजेपी के इस प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के बीच बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक […]...

कंचनजंगा हादसा: मालगाड़ी के ड्राइवर की नहीं थी कोई गलती, यूनियन का दावा

Uttarakhand Vidhansabha
पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के पास हुए हादसे में मृत मालगाड़ी चालक को दोषी ठहराया जा रहा था, जिसके बाद अब चालक संघों ने मालगाड़ी चालक के समर्थन में कुछ डॉक्यूमेंट पेश किए हैं, जिसमें चालक संघों ने मालगाड़ी चालक की बेगुनाही साबित की है. 17 जून को न्यू जलपाईगुड़ी में मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें मालगाड़ी के चालक के साथ अन्य 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस हादसे के लिए रेलवे बोर्ड ने मृत मालगाड़ी के चालक को इस दुर्घटना का जिम्मेदार ठहराया […]...

‘प्यार’ ठुकरा कर सरकारी नौकरी वाले लड़के से की थी शादी… बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मार डाला

Uttarakhand Vidhansabha
तेलंगाना के आंध्र प्रदेश में एक युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. युवती की लाश के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन घरवालों का आरोप है कि युवती की हत्या की गई है और उसकी हत्या के पीछे गांव के ही एक युवक का हाथ बताया है. पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दरअसल, युवती गांव में रहकर पढ़ाई करती थी. इसी दौरान उसकी गांव के ही एक शख्स के साथ दोस्ती हुई. दोनों के बीच दोस्ती गहरी हुई और प्यार हुआ. वह कभी-कभी मिलते भी थे. इसी […]...

तेलंगाना में किसानों का कर्ज माफ, राहुल गांधी बोले- जो कहा वो करके दिखाया

Uttarakhand Vidhansabha
तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और 15 अगस्त की समयसीमा से पहले किसानों का लोन माफ करने का निर्णय लिया है. 31,000 करोड़ रुपए के कृषि लोन माफ करने की मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दे दी है. इस संबंध में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की नेतृत्व में मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसके बाद सीएम ने कहा कि सरकार 15 अगस्त से पहले किसानों का लोन माफ करेगी. इस बीच शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना के किसानों को बधाई दी है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘तेलंगाना के किसान परिवारों को […]...

हज के दौरान 1100 से ज्यादा लोगों की मौत पर आया सऊदी सरकार का बयान, असल वजह बताई

Uttarakhand Vidhansabha
हज के दौरान भीषण गर्मी से होने वाली मौतों के बाद सऊदी सरकार के ऊपर कई सवाल उठाए जा रहे हैं. सऊदी अरब के एक वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को हज यात्रा के प्रबंधन के बचाव के लिए सामने आए और सऊदी सरकार का बचाव किया. AFP न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस साल हज के दौरान करीब 1100 लोगों की मौत हुई है, ज्यादातर मौतों की वजह भीषण गर्मी को बताया गया था. जिसके बाद से लगातार सऊदी सरकार के प्रबंधन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. सऊदी अधिकारी ने कहा कि किंगडम हज इंतजाम में नाकामयाब नहीं हुआ है, […]...

NEET पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, संजीव गिरोह का पिंटू चढ़ा पुलिस के हत्थे

Uttarakhand Vidhansabha
NEET पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है. झारखंड के देवघर से सॉल्वर गैंग के सदस्य पिंटू को गिरफ्तार किया गया है. पिंटू के साथ चार अन्य को भी हिरासत में लिया गया है. बताया जाता है कि चिंटू का सहयोगी पिंटू है. पिंटू पेपर लीक सरगना संजीव मुखिया का साथी है. चिंटू-पिंटू संजीव मुखिया गिरोह से दोनों जुड़े हैं. पिंटू की गिरफ्तारी तो हो गई जबकि उसका साथी चिंटू अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. वही, पेपर लीक का सरगना संजीव मुखिया की भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. चिंटू और पिंटू संजीव मुखिया के […]...