25 C
Dehradun, IN
July 23, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : देश

NEET: फूफा ने कहा था सेटिंग हो गई, मुझे एग्जाम से पहले ही मिल गया था पेपर फिर मैंने रट्टा मारा…छात्र का कबूलनामा

Uttarakhand Vidhansabha
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट पेपर लीक मामले को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए 4 लोगों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्हें परीक्षा से पहले ही पेपर मिल गया था और परीक्षा देने से पहले सभी छात्रों को प्रश्न और उत्तर रटवाए गए. एक आरोपी ने बताया कि पेपर लीक कराने के एवज में हर छात्र से 30 से 32 लाख रुपये लिए गए. जबकि सिकंदर नाम के एक आरोपी ने बताया कि एजेंट ने हर छात्र से 32 लाख रुपये मांगे थे लेकिन उसने ज्यादा कमाई के लिए हर […]...

ये कैसी मां? 20 महीने के बच्चे को जबरन पिलाई दारू और सिगरेट, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

Uttarakhand Vidhansabha
असम के सिलचर में एक महिला ने अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ जो कुछ भी किया, उसे जानकर लोग गुस्से से भर गए हैं. कथित तौर पर यह महिला अपने 20 महीने के बच्चे को सिगरेट और शराब पीने के लिए मजबूर कर रही थी. जब चाइल्ड हेल्पलाइन सेल को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया और मां को घर से हिरासत में ले लिया गया. असम ट्रिब्यून में छपी रिपोर्ट के अनुसार, चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सिलचर के चेंगकुरी इलाके की है. इसके सबूतों में महिला की कुछ तस्वीरें और […]...

76000 करोड़ रुपये खर्च कर यहां पोर्ट बनाएगी सरकार, 12 लाख नौकरियों का भी दावा

Uttarakhand Vidhansabha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. सरकार आने वाले 5 साल में 76 हजार करोड़ खर्च करके भारत में नया पोर्ट बनाएगी. दरअसल, सरकार ने महाराष्ट्र के पालघर में वधावन पोर्ट को मंजूरी दे दी है. इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में 76200 करोड़ रुपये का खर्च होने की संभावना है. वाधवन पोर्ट पर कंटेनर की कैपेसिटी 20 मिलियन Teu होगी. इससे पोर्ट के आसपास के इलाके में 12 लाख नौकरियों के अवसर भी पैदा होंगे. रेलवे और एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी इस पोर्ट के आसपास […]...

NEET पेपर लीक के मिले सबूत, पटना के छात्र का कबूलनामा-रात में ही मिल गया था पेपर

Uttarakhand Vidhansabha
नीट यूजी 2024 पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. मामले में पटना से गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थी अनुराग यादव ने कबूल किया है कि उसे परीक्षा से पहले पेपर मिले थे. साथ ही उनसे अपने बयान में यह भी कहा कि उसे रात भर प्रश्न के आंसर रटवाए गए थे. परीक्षा हॉल में जाने के बाद सभी प्रश्न वही मैंने पाया. अनुराग ने अपने बयान में कहा कि मुझे मेरे फूफा यानी सिकंदर यादवेंद्र ने कोटा से यह कह कर बुलाया था की परीक्षा के लिए सेटिंग हो गई है. मेरा परीक्षा केंद्र पटना डिबाई पाटील स्कूल था. […]...

RJD से जुड़े हैं सॉल्वर गैंग के तार, मंत्री के लेटर की होगी जांच… नीट मामले में बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

Uttarakhand Vidhansabha
नीट (NEET) परीक्षा मामले में मंगलवार को बड़ा खुलासा हुआ था. ये बात सामने आई थी कि बिहार की राजधानी पटना के NHAI गेस्ट हाउस में छात्रों के ठहरने की व्यवस्था के लिए एक मंत्री ने लेटर लिखा था. गेस्ट के एंट्री रजिस्टर का इससे जुड़ा एक पन्ना सामने आया था. इसमें छात्र अनुराग यादव के नाम के आगे ब्रैकेट में ‘मंत्री जी’ लिखा हुआ था. ये बात भी सामने आई थी कि किसी मंत्री ने छात्रों के ठहरने के लिए लेटर लिखा था. अब बिहार सरकार ने इस लेटर की जांच के आदेश दिए हैं. ‘मंत्री जी’ के पत्र […]...

छगन भुजबल सहित ये विधायक छोड़ेंगे अजित का साथ? रोहित पवार का दावा

Uttarakhand Vidhansabha
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र की सियासत में अटकलों का दौर जारी है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी और महागठबंधन की पार्टियों की प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. खास कर एनसीपी के अजित पवार के गुट के प्रदर्शन के बाद कयासों का दौरा जारी है. एनसीपी शरद पवार गुट के विधायक और शरद पवार के भतीजे रोहित पवार ने बड़ा दावा किया है. रोहित पवार ने कहा है कि सिर्फ छगन भुजबल ही नहीं, बल्कि अजित गुट के कई विधायक भी उनका साथ छोड़ने वाले हैं. बता दें कि अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल पार्टी से […]...

कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्दों का खात्मा

Uttarakhand Vidhansabha
कश्मीर घाटी के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग मेंएसओजी (जम्मू-कश्मीर पुलिस) के एक जवान को गोली लगी है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस ऑपरेशन को भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है. कश्मीर जोन पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन जारी है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले में सोपोर के हादीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था. इस पर सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त […]...

बहू पर गंदी नजर रखता था ससुर, बेटे ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या

Uttarakhand Vidhansabha
हमारे समाज में हर रिश्ते की एक मर्यादा तय की गई है. परिवार में कोई भी रिश्ता हो, चाहें फिर वह सास और दामाद का हो या फिर एक बहू और ससुर का. लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जहां लोग रिश्तों की मर्यादा तार-तार कर देते हैं और फिर घर में छिड़ जाती है महाभारत. एक ऐसा ही मामला सामने आया राजस्थान के उदयपुर से जहां अपनी बहू पर बुरी नजर रखना एक ससुर को इतना भारी पड़ गया की उसे अपनी जान गंवानी पड़ी. राजस्थान के उदयपुर में एक बेटे ने अपने पिता को पीट-पीट कर […]...

‘हेल्पलाइन से हेल्प लेने चले थे, बैंक खाते से उड़ गए पैसे’… साइबर फ्रॉड का ये तरीका जान उड़ जाएंगे होश

Uttarakhand Vidhansabha
टेक्नोलॉजी से जिंदगी जितनी आसान हो गई है उतनी ही मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है. आजकल सबसे ज्यादा दिक्कतें साइबर फ्रॉड के रूप में सामने आ रही हैं. जागरूकता के बावजूद हर रोज साइबर फ्रॉड करने वाले आरोपी नए-नए तरीके निकालकर लोगों के बैंक खाते खाली कर रहे हैं. ऐसा ही मामला सामने आया यूपी के कानपुर से जहां हेल्पलाइन से मदद लेना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया. कानपुर निवासी जयदीप वर्मा अपने किसी परिचित को कुछ पैसे ट्रांसफर कर रहे थे. गलती से वो पैसे कहीं और ट्रांसफर हो गए. इस मामले में मदद लेने और शिकायत […]...

आम पर संग्राम! यूनिवर्सिटी में भिड़ीं महिला अधिकारी… गुस्से में खोल दी एक-दूसरे की पोल

Uttarakhand Vidhansabha
आपने कई अजीब मामले सुने होंगे लेकिन बिहार में हुआ यह मामला बिलकुल अलग है. इसमें दो महिला वार्डन के बीच लड़ाई की जड़ आम बन गया. राज्य के तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में आम को लेकर दो हॉस्टल वार्डन आपस में भिड़ गईं. दोनों में जमकर विवाद हुआ. वह एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगीं. आम के विवाद में दोनों ने एक-दूसरे की पोल पट्टी खोल दी. आपस में कई गंभीर आरोप लगाए गए. दोनों ने डीएसडब्ल्यू से लिखित शिकायत की. महिला वार्डन का विवाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों और आम लोगों के बीच पहुंच गया. इस बात को लेकर […]...