26.2 C
Dehradun, IN
August 25, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
देश

J&K: उरी में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, 2 दहशतगर्द ढेर

कश्मीर के बारामुला जिले के उरी में आतंकियों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश हुई है. हालांकि, BSF के जवानों ने इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया है. सुरक्षाबलों की टीम ने दो आतंकियों को LOC के पास मार गिराया है. आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ अभी भी जारी है. दहशतगर्द गोहलान इलाके से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें ढेर किया गया.

बुधवार (19 जून) को भारतीय सेना संयुक्त टीम ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला में दो आतंकवादियों को ढेर किया था. इसके अलावा हमले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया था. रियासी हमले के मामले में यह पहली गिरफ्तारी थी. मुठभेड़ में शामिल एक अधिकारी ने बताया था कि हादीपोरा इलाके में मारे गए दो आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है.

Related posts

नैनीताल की माल रोड बनी ‘नो हॉर्न ज़ोन’, 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर होगा चालान

Nidhi Jain

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री धामी का जोरदार स्वागत, पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा पर एक्शन, डीएम आशीष चौहान ने किया सीमाद्वार नाले का निरीक्षण

Nidhi Jain