27.6 C
Dehradun, IN
July 23, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : देश

गर्मियों में पिएं ये ड्रिंक्स, शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही वेट लॉस करने में भी मिलेगी मदद

Uttarakhand Vidhansabha
गर्मी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. ऐसे में लोग इससे राहत पाने साथ ही इस मौसम में अपनी सेहत और स्किन का ख्याल रखने के लिए कई ठंडी चीजें का सेवन करते हैं. साथ ही आरामदायक कपड़े पहने हैं. सर्दियों के मुकाबले गर्मियों में हेल्दी खाना ज्यादा खाते हैं क्योंकि इस मौसम में तला-भुना खाने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है. इस तरह गर्मियों के मौसम में लाइट वेट खाना और हेल्दी ड्रिंक्स पीते हैं ऐसे में ये मौसम वेट लॉस करने के लिए एकदम सही है. आप ऐसी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं जो […]...

10 साल की लड़की ने मांगी सबरीमाला मंदिर जाने की परमिशन, कोर्ट ने दिया ये जबाव

Uttarakhand Vidhansabha
केरल के कोच्चि यानी एरनाकुलम में हाईकोर्ट ने सबरीमाला मंदिर में एंट्री को लेकर फैसला सुनाया है. 10 साल की लड़की मंदिर जाना चाहती थी. इसके लिए उसने याचिका डाली. लेकिन कोर्ट ने बच्ची की इस याचिका को खारिज कर दिया है. दलील दी कि सबरीमाला में महिलाओं की एंट्री को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है. इसलिए 10 से लेकर 50 साल तक की उम्र वाली महिलाओं को मंदिर में जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती. कर्नाटक की रहने वाली इस लड़की ने दलील दी थी कि उसकी उम्र अभी 10 साल है और उसे अभी पहला […]...

सरकार बनते ही पेट्रोलियम मंत्री कह गए ये बड़ी बात, क्या सच में जीएसटी के दायरे में आएंगे पेट्रोल-डीजल?

Uttarakhand Vidhansabha
देश में लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार ‘मोदी 3.0’ का गठन हो चुका है. साथ ही 72 मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा भी हो चुका है. हरदीप सिंह पुरी को एक बार पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है और पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने एक बड़ा ऐलान भी कर दिया है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि इस बार केंद्र सरकार की कोशिश होगी कि पेट्रोल-डीजल और प्राकृतिक गैस जैसी वस्तुओं को माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के दायरे में लाया जाए. इससे आम लोगों को […]...

‘पंचायत’ के विधायक ने बताया स्पाइनलेस, तो अनुराग कश्यप ने दिया दो टूक जवाब

Uttarakhand Vidhansabha
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में पंकज त्रिपाठी ने सुल्तान कुरैशी का रोल निभाया था. लेकिन पंकज त्रिपाठी इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे. इस बात का खुलासा हाल ही में ‘पंचायत 3’ एक्टर पंकज झा ने किया था. क्योंकि इस रोल के लिए पहली पसंद वही थे. लेकिन फिर इस रोल के लिए पंकज त्रिपाठी को चुन लिया गया. इस पर पंकज झा ने अनुराग कश्यप पर तंज किया था. उन्होंने अनुराग को डरपोक और रीढ़हीन बताया था. अब इस पर अनुराग ने उन्हें जवाब दिया है. पंकज झा ने दावा किया था कि जब अनुराग ने ‘गैंग्स ऑफ […]...

‘अबकी बार 400 पार’ के नारे से हुआ नुकसान… शिंदे और NCP ने बताया क्यों घटीं सीटें

Uttarakhand Vidhansabha
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने एक कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव में आए नतीजे पर खुलकर बात की है और उन्होंने बताया कि किस वजह से महाराष्ट्र में एनडीए की सीटें कम हुई हैं. उन्होंने बीजेपी के अबकी बार 400 पार के नारे से नुकसान की बात स्वीकार की है. हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि वह पिछले 10 सालों से लगातार कठिन मेहनत कर रहे हैं और एक भी छुट्टी नहीं ली है. एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के अबकी बार 400 पार नारे पर बोलते हुए कहा, ‘इस नारे को लेकर […]...

मैं दुविधा में हूं… वायनाड और रायबरेली में से किसे चुनेंगे राहुल गांधी?

Uttarakhand Vidhansabha
केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट इन दिनों चर्चा का विषय है. लोकसभा चुनाव में इन दोनों ही सीटों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रचंड जीत हासिल की है. दोनों ही जगहों की जनता ने राहुल को जमकर दिया और भारी मतों से जिताया. दो सीटों पर जीत दर्ज करने वाले राहुल के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती एक सीट को चुनना है. रायबरेल और अमेठी को लेकर राहुल खुद भी कन्फ्यूज हैं. राहुल गांधी का कहना है कि वह इस बात को लेकर दुविधा में हैं कि वायनाड या रायबरेली लोकसभा सीट में से किस […]...

हथियारों का जखीरा, DIG-SSP पर फायरिंग, 1 जवान शहीद… कठुआ में तबाही मचाने के मंसूबे से उतरे थे दहशतगर्द

Uttarakhand Vidhansabha
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है और अन्य को जल्द ढेर किया जा सकता है. ये एनकाउंटर हीरानगर में हुआ है. इस बीच बड़ी जानकारी सामने आई है. कठुआ हमले में DIG-SSP बाल-बाल बच गए. आतंकियों ने पुलिस के काफिले पर ही फायरिंग शुरू कर दी. उन्होंने ताबड़तोड़ 12 से ज्यादा राउंड फायरिंग की. DIG-SSP पर किए गए हमले में उनकी कार के शीशे टूट गए. बताया गया है कि ये हमला सुबह करीब साढ़े तीन बजे किया. अन्य आतंकवादियों के खात्मे के लिए इलाके की […]...

Vande Bharat को बेटिकट यात्रियों ने बनाया जनरल कोच, भीड़ देख भड़क गई जनता

Uttarakhand Vidhansabha
ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों की कमी नहीं है. लगभग हर ट्रेन में ऐसे कुछ न कुछ ऐसे यात्री देखने को मिल ही जाते हैं, जो बेटिकट सफर कर रहे होते हैं. ऐसे में जब चेकिंग होती है तो फिर लेने के देने पड़ जाते हैं. वैसे लोकल ट्रेनों में ऐसे मामले ज्यादातर देखने को मिलते हैं, लेकिन क्या हो अगर वंदे भारत जैसी ट्रेनों में भी लोग बेटिकट चढ़ने लगें और सफर करने लगें तो? जी हां, सोशल मीडिया पर आजकल ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस में भारी भीड़ […]...

‘मंत्रालय के बारे में समझना होगा…’, कार्यभार संभालने के बाद बोले केरल से बीजेपी सांसद सुरेश गोपी

Uttarakhand Vidhansabha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विभागों का बंटवारा किए जाने के बाद अब मंत्री मंत्रालय का कार्यभार संभालने में जुटे हैं. अधिकतर मंत्रियों ने मंगलवार को अपने-अपने मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया. इनमें केरल से बीजेपी के इकलौते सांसद सुरेश गोपी ने भी पर्यटन मंत्रालय में राज्य (MoS) के रूप कार्यभार संभाला. कार्यभार संभालने के बाद सुरेश गोपी ने कहा कि मंत्रालय के बारे में समझना होगा. सुरेश गोपी ने कहा कि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. इसलिए मुझे उन संभावनाओं को देखना होगा जिनकी प्रधानमंत्री आशा कर रहे हैं. भारत में उभरती पेट्रोलियम प्रणालियों का अध्ययन करने के […]...

फर्जी पहचान पत्र से बनवाई वोटर ID, लोकसभा चुनाव में की वोटिंग… मुंबई से 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार

Uttarakhand Vidhansabha
मुंबई एटीएस ने लोकसभा चुनावों में फर्जी वोटिंग करने वाले चार बांग्लादेशियों को अरेस्ट किया है. वहीं 5 अन्य बांग्लादेशियों की पहचान की है. यह पांचों बांग्लादेशी अभी फरार हैं. उनकी तलाश में एटीएस ने उनके हर संभावित ठिकानों पर दबिश तेज कर दी है. एटीएस सूत्रों के मुताबिक इन बांग्लादेशियों ने गुजरात के सूरत से फर्जी पहचान पत्र बनवाया और मुंबई आकर यहां वोटर आईडी समेत अन्य दस्तावेज बनवा लिए. इन लोगों ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान वोटिंग भी की है. एटीएस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए चारों बांग्लादेशियों से हुई पूछताछ के आधार पर […]...