28.4 C
Dehradun, IN
July 23, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : देश

बालियान बनाम संगीत सोम की लड़ाई अब जाट Vs ठाकुर पर आई, पश्चिमी यूपी में कैसे होगी भरपाई?

Uttarakhand Vidhansabha
बीजेपी को पिछले दो चुनाव में जिस उत्तर प्रदेश ने सत्ता की बुलंदी तक पहुंचाया था, 2024 के चुनाव में उसी प्रदेश ने उसे सत्ता के दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया. बीजेपी को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में लगा है, 2019 की तुलना में इस बार 28 सीटें कम हो गई हैं. सूबे में हार का साइड इफेक्ट सामने आने लगे हैं. मुजफ्फरनगर में लोकसभा सीट पर में मिली हार के बाद बीजेपी में अंदरूनी कल और तेज हो गई है. संजीव बालियान बनाम संगीत सोम के बीच सियासी लड़ाई अब जाट बनाम ठाकुर होती नजर आ रही […]...

दाऊद का खौफ या तलोजा में कंफर्ट, आखिर क्यों दूसरे जेल में नहीं जाना चाहता डॉन अबू सलेम?

Uttarakhand Vidhansabha
कभी दाऊद का खास रहा गैंगस्टर अबू सलेम डर के साए में जी रहा है. महाराष्ट्र की तलोजा जेल में बंद अबू सलेम को यह डर डी कंपनी के सरगना दाऊद और उसके गुर्गों से है. इस संबंध में अबू सलेम ने कोर्ट में अर्जी भी लगाई है. गुहार की है कि उसे किसी ऐसे जेल में शिफ्ट ना किया जाए, जहां पहले से डी कंपनी के गुर्गे बंद हैं. उसने कोर्ट को बताया है कि पहले ही दो बार उसके ऊपर जानलेवा हमले हो चुके हैं. यदि वह किसी अन्य जेल में जाता है तो फिर उसके ऊपर हमले […]...

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे मोहन माझी, बीजेपी विधायक दल की बैठक में हुआ ऐलान

Uttarakhand Vidhansabha
ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इससे पर्दा उठ चुका है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में मोहन माझी (Mohan Majhi) के नाम पर मोहर लग गई है. वो बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. चर्चा है कि पीएम मोदी भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं. राज्य में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद चर्चा थी कि भाजपा ओडिशा सीएम को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के नाम पर चर्चा कर सकती है. मगर, संबलपुर सीट से सांसद धर्मेंद्र प्रधान मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्री बन गए हैं. इसलिए अब मुख्यमंत्री पद के लिए ब्रजराजनगर […]...

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने का कुलविंदर कौर को कोई अफसोस नहीं बहन से मुलाकात के बाद बोले शेर सिंह

Uttarakhand Vidhansabha
बीजेपी सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने की आरोपी कुलविंदर कौर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. उनकी रिहाई के लिए किसान आवाज बुलंद किए हुए हैं. पंजाब किसान कांग्रेस खुलकर कुलविंदर के समर्थन में आ चुकी है और मामले की जांच की मांग कर रही है. मंगलवार को कुलविंदर के भाई शेर सिंह ने उनसे मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया. शेर सिंह ने कुलविंर से मुलाकात के बाद कहा कि उनकी बहन ने भावनाओं में बहकर सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारा था. वो किसान आंदोलन पर कंगना के दिए गए बयान […]...

ये मंत्रिमंडल नहीं NDA का ‘परिवार मंडल’ है, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

Uttarakhand Vidhansabha
मोदी 3.0 के नए मंत्रिमंडल को राहुल गांधी ने NDA का परिवारमंडल बताया है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उन मंत्रियों के नाम हैं, जिनके पिता या परिवार के अन्य सदस्य पहले राजनीति में रह चुके हैं. इनमें कई नेता तो ऐसे हैं, जिनके पिता पीएम और सीएम तक रह चुके हैं. मोदी के तीसरे कार्यकाल में मंत्री बनाए गए नेताओं को सोमवार देर शाम पोर्टफोलियो बांटे गए थे. मंगलवार को राहुल गांधी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से इस मंत्रिमंडल को NDA का परिवार मंडल बताया. नेताओं के नाम का पोस्टर शेयर […]...

जम्मू आतंकी हमला: खाई में नहीं गिरती बस तो सभी मारे जाते, 15 मिनट तक इन्होंने सामने देखी ‘मौत’

Uttarakhand Vidhansabha
जम्मू-कश्मीर के रियासी में 9 जून को आतंकियों ने श्रद्धालुओं से भरी बस पर हमला कर दिया था. हमले में 9 लोगों की मौत और 33 घायल हुए हैं. आतंकियों ने बस पर गोलियों की बरसात कर दी. एक गोली ड्राइवर को भी लगी. इसके बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. घायलों में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लोग भी हैं, जो कि अस्पतालों में भर्ती हैं. ये लोग रियासी आतंकी हमले की बात करते ही डर जाते हैं, बस एक ही बात कहते हैं कि भगवान ने उनकी जान बचा ली. आतंकी हमले के दौरान बस में […]...

4 महीने और बीजेपी अध्यक्ष रहेंगे जेपी नड्डा, मंत्रालय के साथ पार्टी का भी देखेंगे काम

Uttarakhand Vidhansabha
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को इस साल के अंत तक नया अध्यक्ष मिल जाएगा. हालांकि तब तक जेपी नड्डा अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे. बीजेपी सूत्रों ने ये जानकारी दी. जेपी नड्डा का कार्यकाल इस महीने के अंत तक समाप्त हो रहा है, लेकिन नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक वह मंत्रालय के साथ-साथ पार्टी का काम भी देखते रहेंगे. जेपी नड्डा को मोदी सरकार 3.0 में स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है. जेपी नड्डा के अलावा भूपेंद्र यादव, शिवराज सिंह चौहान और धर्मेंद्र प्रधान समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है, जिससे […]...

आत्मविश्वास या गठबंधन की मजबूरी? 2019 के रोडमैप पर ही आगे बढ़ रही मोदी सरकार

Uttarakhand Vidhansabha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम गठित कर ली है. रक्षा मंत्रालय राजनाथ सिंह, गृह मंत्रालय अमित शाह, विदेश मंत्रालय एस जयशंकर और केंद्रीय वित्त मंत्रालय का जिम्मा निर्मला सीतारमण को सौंपा है. मोदी सरकार 3.O में राष्ट्रीय हित व सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अहम फैसले लेने वाली सुरक्षा मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) से जुड़े मंत्रालयों को बीजेपी ने अपने पास रखा है. इस तरह नरेंद्र मोदी ने अपनी विश्वसनीय कोर टीम को पुराने मंत्रालय सौंपकर साफ कर दिया कि गठबंधन के बावजूद एनडीए सरकार 2019 के रोडमैप पर ही आगे बढ़ेगी. पीएम मोदी लगातार कहते रहे हैं कि उनका […]...

मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर उग्रवादियों ने किया हमला, 1 जवान घायल

Uttarakhand Vidhansabha
मणिपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया. इस हमले में 1 जवान घायल हो गया है. सीएम के सुरक्षा काफिले यह हमला उस समय किया गया है, जब यह काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की तरफ जा रहा था. पूरा मामला ये है कि सीएम एन बीरेन सिंह मंगलवार को जिरीबाम का दौरा करने वाले थे. उनके दौरे से पहले सीएम की सुरक्षा टीम वहां जा रही था. संदिग्ध उग्रवादियों ने घात लगाकर टीम पर हमला कर दिया. सुरक्षा बलों के वाहनों […]...

आंध्र प्रदेशः चंद्रबाबू नायडू सरकार में डिप्टी सीएम बन सकते हैं पवन कल्याण, 12 जून को शपथ ग्रहण

Uttarakhand Vidhansabha
आंध्र प्रदेश की नई सरकार का गठन जल्द होने वाला है. तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता चंद्रबाबू नायडू इस महीने की 12 तारीख को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. साथ ही चंद्रबाबू नायडू सरकार में किन किन चेहरों को जगह दी जाएगी इसको लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई है. इस बीच, ऐसा माना जा रहा है कि सरकार में जन सेना पार्टी मुखिया पवन कल्याण को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. उनको लेकर स्थिति साफ होती दिखाई दे रही है. एक तरफ पवन कल्याण के हाथ में कई फिल्में हैं, तो दूसरी तरफ जनता […]...