Category : मनोरंजन
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर के साथ फेरे लेंगी या होगा निकाह? पिता ने तोड़ी चुप्पी, किया ये खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को होने वाली है. शादी से पहले बीते रोज़ दोनों की मेहंदी सेरेमनी हुई. कुछ वक्त पहले तक ऐसी अटकलें थीं कि इस शादी से सोनाक्षी का परिवार खुश नहीं है. हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने होने वाले दामाद के साथ सामने आकर सभी अटकलों को खारिज कर दिया. सोनाक्षी और जहीर का धर्म अलग है, ऐसे में सवाल उठ रहा था कि दोनों की शादी किस रीति रिवाज से होगी? पर अब जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी ने इस सवाल का जवाब दे दिया है. फ्री प्रेस जनरल से बातचीत […]...
Pushpa 2 का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए खुशखबरी, अभी झुकने वाले नहीं हैं अल्लू अर्जुन!
इस साल की मच अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ टॉप पर बनी हुई है. फिल्म का फैन्स को अब लंबे वक्त तक इंतजार करना होगा क्योंकि मेकर्स इसकी रिलीज डेट बदल चुके हैं. पहले पिक्चर को 15 अगस्त को रिलीज किया जाना था. पर बीते दिनों इसे पोस्टपोन कर दिया गया. अब फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म की रिलीज को आगे खिसकाने की एक नहीं बल्कि कई वजहें बताई जा रही हैं. पर नई रिलीज डेट का ऐलान भी मेकर्स ने तगड़ी प्लानिंग के साथ किया है. फिल्म की शूटिंग अबतक […]...
खामोश…! सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा के एक जवाब ने सबकी बोलती बंद कर दी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में महज 3 दिन बाकी हैं. 23 जून को ये जोड़ी अपने एक होने का ऐलान करने वाली हैं. माना जा रहा है कि 23 जून को सोनाक्षी और जहीर शादी करने जा रहे हैं. हालांकि कई बड़े सितारों ने दोनों की शादी को कंफर्म कर दिया है. लेकिन कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी और जहीर आने वाली 23 तारीख को रजिस्टर्ड मैरिज करने वाले हैं, जिसके बाद शाम को उन्होंने अपने सभी खास मेहमानों के लिए एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होस्ट किया है. शादी की खबरों के […]...
‘समय बर्बाद करने वाली…’, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से पहले स्वरा भास्कर ने कह दी ये बात
स्वरा भास्कर अपने काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. स्वरा ने समाजवादी पार्टी नेता और सोशल एक्टिविस्ट फहाद अहमद से शादी कर सभी को हैरान कर दिया था. दोनों ने 16 फरवरी 2023 को कोर्ट मैरिज की थी. एक्ट्रेस अपने बयानों के चलते आए दिन विवादों में घिरी हुई नजर आती हैं, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है. हाल ही में उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर बात की. स्वरा की मानें तो उनके एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने के कारण उन्हें काफी […]...
‘मैं हूं ना’ में साथ क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान और ऋतिक रोशन? 20 साल बाद फराह खान ने बताई सच्चाई
‘मैं हूं ना’ को रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं. फराह खान ने सक्सेसफुल कोरियोग्राफर होने के बाद जब डायरेक्टर के तौर पर अपनी शुरुआत की, तो वो इसमें भी कामयाब रहीं. उनकी फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की. फराह अपनी पहली फिल्म लाने से पहले ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के लिए कोरियोग्राफी कर रही थीं. वो फिल्म में डांस डायरेक्टर थीं. वो ऋतिक के डांस को देखकर उसी समय समझ गई थीं कि वो आगे चलकर एक बड़े स्टार बनेंगे. वो अपनी पहली फिल्म में ऋतिक को लेना चाहती थीं. फराह की पहली फिल्म […]...
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के कार्ड को लेकर डेजी शाह ने कह दी ये बात
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर एक नया अपडेट सामने आ गया है. अब तक कई लोगों ने दोनों की शादी की खबर पर मुहर लगा दी है. लेकिन फिर भी सोनाक्षी के कुछ फैन्स को लगता है कि ये खबरें महज अफवाह हैं. हालांकि अब तक गेस्ट लिस्ट से लेकर गेस्ट के ड्रेस कोड तक की जानकारी सामने आ चुकी है. फिर भी हर कोई इस जोड़ी के कंफर्मेशन का इंतजार कर रहा है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का कार्ड भी खूब वायरल हो रहा है. जिसमें 23 जून से जुड़ी […]...
साइनिंग अमाउंट लेकर भी शाहरुख खान ने फिल्म ठुकराई, अनिल कपूर का करियर बन गया!
अनिल कपूर की पोलिटिकल ड्रामा नायक को रिलीज़ हुए करीब 23 हो चुके हैं. ये बात जानकर कई लोगों को हैरानी होगी कि नायक सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. हालांकि टीवी पर इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया, जिसके चलते इसे कल्ट क्लासिक का दर्जा दिया जाता है. इसके अलावा एक और बात जो आपको शायद ही मालूम हो वो ये कि अनिल कपूर इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे, बल्कि मेकर्स इसमें शाहरुख खान को कास्ट करना चाहते थे. रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने खुद बताया था कि […]...
फिर मुश्किल में पड़े शिल्पा-राज कुंद्रा, धोखाधड़ी के आरोप में कोर्ट ने दिए जांच के आदेश, जानें क्या है माजरा..?
मुंबई। बॉलीवुड की सुपर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर आरोपों में घिरते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इन दिनों अपने आरोपों को लेकर काफी सुर्खियों में भी चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई सत्र न्यायालय ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पुलिस को ऋद्धि सिद्धि बुलियन्स के सर्राफा व्यापारी पृथ्वीराज कोठारी द्वारा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रिद्धि सिद्धि बुलियंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पृथ्वीराज सरमल कोठारी को मार्च […]...
कार्तिक आर्यन-अजय देवगन से भिड़ेगा ये साउथ सुपरस्टार, दिवाली पर महाक्लैश की तैयारी!
इस साल कई बड़ी साउथ फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है. बड़े-बड़े सुपरस्टार्स अपनी-अपनी फिल्मों को रिलीज करने के इंतजार में हैं. पर जिस एक चीज में मामला फंसता नजर आ रहा है, वो है रिलीज डेट. इस वक्त किसी भी एक्टर को सोलो रिलीज मिलना काफी मुश्किल है. अक्सर देखा जाता है कि फिल्म का काम पूरा होने से पहले ही वो एक तारीख पर रुमाल रख देते हैं. साथ ही ऐलान कर दिया जाता है कि इस दिन उनकी पिक्चर रिलीज होगी. पर बाद में दूसरे सुपरस्टार्स भी इसी दिन […]...
प्रभास ने एक झटके में तोड़ दिया राम चरण और जूनियर NTR का ये बड़ा रिकॉर्ड
प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ये एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें VFX का तगड़ा यूज किया गया है. हाल ही में फिल्ममेकर्स ने इसका ट्रेलर भी जारी किया था, जो एक्शन से और विजुअल इफेक्ट से भरपूर था. फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. ये इंडिया की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है, जिसका बजट 600 करोड़ है. फिल्ममेकर्स दावा कर रहे हैं कि ये फिल्म हर मामले में बाकी फिल्मों को मात दे देगी. ये तो वक्त ही बताएगा. लेकिन फिलहाल इसने एडवांस बुकिंग के […]...
