19.6 C
Dehradun, IN
May 30, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमनोरंजनमुख्य समाचारराज्य

“नानकमत्ता में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर भव्य समारोह, सीएम धामी ने की कई घोषणाएं”

नानकमत्ता (ऊधम सिंह नगर) में भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता का शिलान्यास, नगर पंचायत कार्यालय भवन का लोकार्पण और ऑफ-रोड साइकिलिंग को भी फ्लैग ऑफ किया।

साथ ही गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की अरदास की।

इस दौरान निःशुल्क कोचिंग सेंटर, नानकमत्ता को टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने और खटीमा बस स्टेशन का नाम महाराणा प्रताप जी के नाम पर करने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

जनजातीय समाज प्रदेश का गौरव है। उनके सशक्तिकरण हेतु PM-JanJati Unnat Gram Abhiyan के तहत 128 गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा सुविधाएं मजबूत की जा रही हैं।

विभिन्न योजनाओं से छात्रों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इस अवसर पर माननीय विधायक गोपाल सिंह राणा जी, जिलाध्यक्ष श्री कमल जिंदल जी सहित अनेक सम्मानितजन उपस्थित रहे।

Related posts

बीजेपी जीती तो आदिवासियों की लूटी हुई जमीन वापस दिलाएंगे, रांची में अमित शाह ने दिया जीत का मंत्र

Uttarakhand Vidhansabha

केदारनाथ यात्रा के दौरान सतर्कता बरते,जिलाधिकारी की अपील

Uttarakhand Vidhansabha

पुलिस महानिरीक्षक रेलवेज उत्तराखण्ड महोदय द्वारा जीआरपी मुख्यालय हरिद्वार के सभागार में अपराध व प्रशासनिक कार्यो की गई समीक्षा

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment