Category : मध्यप्रदेश
फिल्मी स्टाइल में दोस्त को उतार दिया मौत के घाट, शव पानी के टांके में फेंका,जानिए पूरा मामला..
बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने 19 हजार रुपए के लिए अपने ही दोस्त की हत्या कर दी थी। मृतक ने आरोपियों को पिस्टल खरीदने के लिए यह रुपए दिए थे। जब उसने रुपए वापस मांगे तो दोनों आरोपियों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आपको बता दें कि 29 मई को ग्राम कोटवार ने आठनेर थाने जाकर पुलिस को बताया था कि मांडवी के पास कस्तूरचंद के खेत में पानी […]...
नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन, CM का पुतला जलाया..
नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले को लेकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोपाल कोतवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। बता दें कि युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन किया। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले में मंत्री विश्वास सारंग पर इल्जाम लगाया है और कहा है कि इस पूरे घोटाले में मंत्री विश्वास सारंग का हाथ है। प्रदर्शनकारियों ने तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से विश्वास सारंग के इस्तीफे की मांग की है। इधर पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी […]...
भाजपा 370 और NDA 400 पार करेगा…मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता ने दिया है वोटः शिवराज
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में लोकसभा चुनाव के संबंध में सामने आए विभिन्न एग्जिट पोल के संबंध में कहा कि चुनाव नतीजों में भाजपा 370 से अधिक और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक सीटों पर विजय हासिल करेगा। चौहान ने एक बयान के जरिए कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन चार जून को ये बात साफ हो जाएगी। चौहान का कहना है कि ये बात वे नहीं, बल्कि देश की जनता कह रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देश […]...
लिफ्ट देने के बहाने की आदिवासी देवरानी और जेठानी से छेड़छाड़
गुरुवार की रात ग्राम दौरार में तीन युवक ग्राम सहसारी की दो आदिवासी देवरानी-जेठानी को बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने सुनसान क्षेत्र में ले गए और उनकी साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। इस दौरा शोर सुनकर ग्रामीण आ गए तो आरोपित भाग गए। महिलाओं ने मुकदमा दर्ज कराया है। मोहना थाना पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में मोहन पुत्र दीनदयाल जाटव उम्र 22 साल निवासी ग्राम दौरार, अशोक पुत्र अखय सिंह उम्र 20 साल निवासी निवासी सदर और धर्मेंद्र पुत्र राजेंद्र रावत उम्र 20 साल निवासी दीक्षित कालोनी मोहना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे […]...
स्टेट जीएसटी की टीम ने तीन बीयर बार पर मारे छापे, सील
प्रदेश भर में जीएसटी की कार्रवाई के क्रम में स्टेट जीएसटी की टीम ने शुक्रवार की शाम शहर के तीन बीयर बारों पर छापा मार कार्रवाई की। जीएसटी मुख्यालय से में बीयर बारों में वेट व रेस्टोरेंट टैक्स को लेकर गड़बड़ का इनपुट मिला था। 18 अधिकारियों की टीम छप्पर वाला पुल स्थित सुदर्शन बीयर बार सिटी सेंटर स्थित माया बीयर बार और रेलवे स्टेशन स्थित सफारी बीयर बार में पहुंची, यहां पहुंचे अफसर ने पड़ताल शुरू की तो बार संचालकों ने न दस्तावेज दिखाए न कार्रवाई में सहयोग किया। शाम को तीनों बीयर बारों को सील कर दिया गया। […]...
क्या आप जानते हैं नौतपा के फायदे, नहीं तो पढ़ें पूरी खबर
जबलपुर। एक कहावत में भी कहा गया है-तपै नवतपा नव दिन जोय, तौ पुन बरखा पूरन होय। हालांकि, विज्ञान नौतपा को नहीं मानता है। विज्ञानियों का कहना है कि इन दिनों किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं। इसी कारण तापमान बढ़ जाता है। ज्यादा गर्मी पड़ने से मानसून अच्छा ही होगा, ऐसा कोई प्रमाण नहीं है। हां, गर्मी तेज होने से मैदानी क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र निर्मित होता है, इसे हीट लो कहा जाता है। यह मानसून को सक्रिय करने में मददगार होता है। नौतपा के ये नौ दिन फसलों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं एक […]...
प्रदूषण नियंत्रण मंडल व कलेक्टर जबलपुर सहित अन्य को नोटिस
जबलपुर। देश की राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय हरित अधिकरण यानि एनजीटी ने संस्कारधानी जबलपुर के नाला पक्कीकरण घोटाले पर सख्ती बरतते हुए घोटाले की उच्च स्तरीय जांच के लिए कमेटी गठित करने की व्यवस्था दे दी है। इस उच्च स्तरीय जांच कमेटी में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव, पर्यावरण विभाग के अधिकारी और जबलपुर कलेक्टर शामिल होंगे। अरबों खर्च होने के बावजूद कार्य पूर्ण क्यों नहीं हो सका यह कमेटी पता करेगी कि बीते 14 वर्ष में अरबों खर्च होने के बावजूद हकीकत की जमीन पर नाला पक्कीकरण कार्य पूर्ण क्यों नहीं हो सका। एनजीटी, दिल्ली के चेयरपर्सन […]...
शिवराज सिंह चौहान बोले- भाजपा इस बार विजय के नए रिकॉर्ड स्थापित करेगी
जबलपुर। मोदी जी के नेतृत्व में ही हम पूरे देश में जीत रहे हैं। काशी के परिणाम विजय के नए रिकॉर्ड बनाएंगे। भाजपा इस बार विजय के नए रिकॉर्ड स्थापित करेगी। म.प्र. में भी हम सभी 29 सीटें बड़े अंतर से जीतने वाले हैं। यह कहना है मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान का। कौन मीडिया के सवालों का सामना करे इसलिए बचना ज्यादा ठीक है शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्षियों के गठबंधन के एग्जिट पोल का बहिष्कार किया था। उनको पहले से ही आभास हो गया था कि […]...
नर्सिंग कॉलेज घोटाले के घेरे में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी आएंगे
भोपाल। नर्सिंग काॅलेजों की मान्यता में हुई गड़बड़ियों की जांच के घेरे में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी आएंगे। सरकार ने ऐसे सभी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जो मान्यता के पूर्व होने वाले निरीक्षण संबंधी जांच दल में शामिल थे और गलत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। राजस्व विभाग ने 14 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग से भी कहा गया है कि वह राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करे। मान्यता देने से पूर्व निरीक्षण दल बनाकर काॅलेजों का निरीक्षण कराया जाता है। इसमें भूमि […]...
भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, 116 प्रेक्षकों की निगरानी में होगी काउंटिंग
भोपाल। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन शनिवार को भोपाल के पुरानी केंद्रीय जेल स्थित मतगणना स्थल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तेज गर्मी को देखते हुए मतगणना स्थल पर कूलर, पंखे, ठंडा पानी, मेडिकल किट, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। यहां पर 4 जून को जिले की 7 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी। निरीक्षण के दौरान भोपाल के कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी उनके साथ रहे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा […]...
