22.2 C
Dehradun, IN
September 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
दुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

रुड़की के कोटवाल आलमपुर में नाबालिग से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा

रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गाँव में एक नाबालिग किशोरी के साथ सरेआम छेड़छाड़ की गई। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।घटना दोपहर की है, जब एक नाबालिग किशोरी अपनी दो छोटी बहनों के साथ गाँव की एक दुकान पर सामान लेने जा रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपी शुभम ने अचानक किशोरी को दबोच लिया और उसे जबरन उठाकर एक सुनसान मकान के पीछे ले गया। बताया जा रहा है कि वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ काफी देर तक अश्लील हरकतें की। इस दौरान किशोरी की छोटी बहनों ने हिम्मत नहीं हारी और बीच सड़क पर शोर मचाना शुरू कर दिया। बहनों की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रही एक महिला रुकी, जिसे बच्चियों ने पूरी आपबीती सुनाई। देखते ही देखते गाँव के लोग मौके पर जुट गए और आरोपी शुभम को रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले की सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़िता को भी सुरक्षा के साथ थाने पहुँचाया है। चूंकि मामला दो अलग समुदायों के बीच का है, इसलिए गाँव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए आला अधिकारी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Related posts

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व में अपराधियों पर कड़ा प्रहार

Uttarakhand Vidhansabha

दून के मातावाला बाग को बचाने के लिए 13 अप्रैल को जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला जाएगा

Uttarakhand Vidhansabha

राजाजी नेशनल पार्क की करोड़ों की सुरक्षा दीवार पर उठे सवाल, जंगली जानवर अब भी पहुंचा रहे नुकसान…..

Nidhi Jain

Leave a Comment