36.6 C
Dehradun, IN
April 18, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों के साथ तस्करों को किया गिरफ्तार, पूछताछ में हुए कई खुलासे..

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को 6 पिस्टल, 3 कट्टे और 3 कारतूस के साथ सिरपुर तालाब के पास से गिरफ्तार किया है। व्यवसाय के रूप में धार के जंगलों में हथियार बना कर महारष्ट्र सहित अन्य राज्यों में यह आरोपी तस्करी कर रहे थे। इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदन नगर थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति अवैध हथियार इंदौर शहर में सप्लाई करने आ रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान धार […]...

बागेश्वर सरकार के भाई शालीग्राम ने महिलाओं से घर में घुसकर की मारपीट, 4 के खिलाफ मामला दर्ज

Uttarakhand Vidhansabha
बागेश्वर धाम के पीठाधीरेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालीग्राम एक बार फिर विवादों में हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ एक महिला के घर में घुसकर मारपीट की और घर की महिलाओं को पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने शालीग्राम समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि शालिग्राम व तीन लोगों पर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, जीतू तिवारी नाम के शख्स के घर में घुसकर […]...

मुर्गा बकरा खाने से 50 लोग बीमार, गांव में मचा हड़कंप

Uttarakhand Vidhansabha
दंतेवाड़ा कुआकोंडा ब्लॉक के ग्राम हड़मामुंडा में छठी कार्यक्रम में खाना खाकर लगभग 50 ग्रामीण फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। 20 ग्रामीणों का गांव में ही कैंप लगाकर इलाज किया जा रहा है तो वही बाकी ग्रामीणों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुआकोंडा भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार की रात गांव के हूंगा कर्मा के घर छठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी ने मुर्गा, बकरा का मांस खाया था। आज सुबह से ही मांस खाए ग्रामीणों को उल्टी-दस्त को शिकायत होने लगी। […]...
मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, बोले- मंदिर का प्राचीन प्रवरूप कायम रहना चाहिए

Uttarakhand Vidhansabha
उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। नंदी मंडप में बैठकर ध्यान व प्रार्थना की। पुजारियों ने स्वस्ति वाचन किया। सभा मंडप से बाहर आते समय ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पं. संजय पुजारी से मंदिर के शिखर के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि मंदिर के शिखर पर पुताई क्यों की गई है, इसका स्वरूप भी प्राचीन काले पत्थरों की तरह होना चाहिए। इस पर पुजारी ने उन्हें बताया कि मंदिर का शिखर पत्थर से नहीं, बल्कि ईंट और चूने से बना हुआ है, इसलिए शिखर पर चूने से पुताई की जाती है। […]...
मध्यप्रदेश

पिता और भाई की हत्‍या के आरोपित लड़की के मित्र ने किया आत्‍मसमर्पण, पुलिस थाने पहुंचकर बताया अपना नाम

Uttarakhand Vidhansabha
जबलपुर। अपने बाॅयफ्रेंड के साथ पिता और भाई की हत्‍या करने वाली लड़की के मित्र ने देर रात आत्‍मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार इस वारदात के मास्‍टर माइंड बताए जा रहे मुकुल सिंह नामक युवक ने रात करीब पौने बारह बजे यहां सिविल लाइन पुलिस थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उत्‍तराखंड की हरिद्वार पुलिस ने एक दिन पहले ही नाबालिग लड़की को पकड़ लिया, इस दौरान मुकुल भागने में सफल हो गया था। बताया जाता है कि मुकु‍ल सिंह अपने चेहरे पर एक कपड़ा बांधकर पुलिस थाने पहुंचा था। उसने सिविल लाइन पुलिस थाना पहुंचकर अपना नाम […]...
मध्यप्रदेश

पिता-पुत्र के हत्‍यारे मुकुल ने सरेंडर करने के बाद बताई हत्‍या की वजह

Uttarakhand Vidhansabha
जबलपुर। रेलवे की सिविल लाइंस की मिलेनियम कॉलोनी में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपित मुकुल सिंह ने गुरुवार की…...
मध्यप्रदेश

मुस्लिम कानून के तहत मतांतरण के बिना अंतरधार्मिक विवाह अवैधानिक: मप्र हाई कोर्ट

Uttarakhand Vidhansabha
जबलपुर। हाई कोर्ट ने एक मामले में कहा कि मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की के बीच विवाह, मुस्लिम कानून के अनुसार वैध विवाह नहीं है। इस मत के साथ कोर्ट ने विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत अंतर-धार्मिक विवाह को पंजीकृत करने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस गुरपाल सिंह अहलूवालिया ने कहा कि मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की के बीच विवाह को मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत अनियमित विवाह माना जाएगा, भले ही उन्होंने विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह किया हो। कोर्ट ने कहा कि “मुस्लिम कानून के अनुसार, किसी मुस्लिम लड़के […]...
मध्यप्रदेश

तन पर वर्दी, होठों पर देशभक्ति… परफॉर्म करते हुए रिटायर्ड फौजी को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक रिटायर्ड सैनिक अपनी टीम के साथ एक कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देने गए थे. इस दौरान जब वह स्टेज पर वर्दी में परफॉर्म कर रहे थे उसी वक्त उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई. स्टेज पर रिटायर्ड फौजी के गिरने के बाद भी लोग इसे परफॉर्मेंस समझते रहे और तालियां बचाते रहे. जब मंच पर करीब एक मिनट तक वह पड़े रहे तो लोगों ने उन्हें जाकर देखा. हालत ठीक नहीं होने पर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पूरी घटना इंदौर […]...
मध्यप्रदेश

उज्जैन में परमधाम आश्रम के स्वामी के साथ मारपीट मामले में महंत सुरेशानंद गिरफ्तार

Uttarakhand Vidhansabha
उज्जैन : परमधाम आश्रम के स्वामी के साथ मारपीट के मामले में गुरुवार को पुलिस ने महंत सुरेशानंद को गिरफ्तार कर लिया। महाकाल थाना पुलिस ने आरोपित महंत को कोर्ट में पेश किया , जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी हो गए। पुलिस एक और आरोपित की तलाश में जुटी है। ये है मामला   टीआइ अजय वर्मा ने बताया कि कहारवाड़ी स्थित परमधाम आश्रम के स्वामी संपूर्णानंद ने शिकायत की थी कि आश्रम में रहने वाला बोधानंद आसपास के लोगों से विवाद कर रहा था। आश्रम की बदनामी होने से बोधानंद को हटाकर उनके गुरु परमानंद महाराज ने […]...
मध्यप्रदेश

युवती ने फांसी लगाने से पहले इंस्टाग्राम पर अपलोड किया 4 पेज का सुसाइड नोट

Uttarakhand Vidhansabha
गायत्री शक्ति पीठ के समीप अपने दादाजी के पास रह रही 20 वर्षीय युवती आशा पुत्री मोहनलाल मेघवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने आत्महत्या से पहले 4 पेज का सुसाइड नोट भी इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया था, जिसमें प्यार में धोखा मिलने की बात लिखी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया था। गुरुवार सुबह पीएम के बाद शव पिपलियामंडी पहुंचा। यहां पर युवती के स्वजनों व अन्य लोगों ने युवती के शव को महू-नीमच राजमार्ग की सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। मृतक युवती के मौत के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की […]...