22.2 C
Dehradun, IN
May 31, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

मुस्लिम कानून के तहत मतांतरण के बिना अंतरधार्मिक विवाह अवैधानिक: मप्र हाई कोर्ट

जबलपुर। हाई कोर्ट ने एक मामले में कहा कि मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की के बीच विवाह, मुस्लिम कानून के अनुसार वैध विवाह नहीं है। इस मत के साथ कोर्ट ने विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत अंतर-धार्मिक विवाह को पंजीकृत करने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस गुरपाल सिंह अहलूवालिया ने कहा कि मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की के बीच विवाह को मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत अनियमित विवाह माना जाएगा, भले ही उन्होंने विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह किया हो।

कोर्ट ने कहा कि “मुस्लिम कानून के अनुसार, किसी मुस्लिम लड़के का किसी ऐसी लड़की से विवाह वैध विवाह नहीं है, जो मूर्तिपूजक या अग्निपूजक हो। भले ही विवाह विशेष विवाह अधिनियम के तहत पंजीकृत हो, लेकिन विवाह वैध विवाह नहीं होगा और यह एक अनियमित विवाह होगा।”

अनूपपुर के एक दम्पति (एक हिन्दू महिला और एक मुस्लिम पुरुष) की ओर से दायर याचिका दायर कर पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। दोनों के बीच संबंध का महिला के परिवार ने विरोध किया था, जिन्होंने आशंका जताई थी कि यदि अंतर-धार्मिक विवाह हुआ तो समाज में उनका बहिष्कार किया जाएगा।

परिवार ने यह भी दावा किया कि महिला अपने मुस्लिम साथी से विवाह करने के लिए जाने से पहले परिवार के घर से आभूषण लेकर गई थी। दम्पति विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह करना चाहते थे। न्यायालय को बताया कि न तो महिला और न ही पुरुष विवाह के लिए किसी अन्य धर्म को अपनाना चाहते हैं। महिला हिन्दू धर्म का पालन करना जारी रखेगी, जबकि पुरुष विवाह के बाद भी इस्लाम का पालन करना जारी रखेगा। दम्पति को पुलिस सुरक्षा दी जानी चाहिए ताकि वे विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना विवाह पंजीकृत करा सकें।

कोर्ट ने युगल की याचिका को यह देखते हुए खारिज कर दिया कि वे न तो बिना विवाह किए लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए तैयार थे और न ही लड़की (हिंदू व्यक्ति) लड़के के धर्म (इस्लाम) को अपनाने के लिए तैयार थी।

Related posts

साइबर ठगों को रुपये ट्रांसफर करने के लिए फर्जी खाते खुलवाने वाला मैनेजर सहित दो गिरफ्तार

Uttarakhand Vidhansabha

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में दौलतपुर क्षेत्र में दीवार गिरने से चार लोग दब गए ,आपको बता दें कि इस हादसे में 6 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। एक महिला और दो बच्चों को गंभीर चोट आई है उनको जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार की है प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन बच्चे अपनी दादी के साथ शादी समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। धूप तेज होने के कारण तीनों बच्चे दादी के साथ कच्चे मकान के पास बैठ गए तभी अचानक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। जिसमें दादी सहित बच्चे दब गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि धूप तेज होने के कारण महिला बच्चों के साथ छांव में बैठ गई थी और इस समय ही दीवार गिर गई।  दीवार पुरानी थी जो अचानक गिरी है, इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। वृद्ध महिला और दो बच्चे घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। इस हादसे में दादी आरिफा बानो ,हसलीन, एंजेला घायल हुए हैं 6 वर्षीय आफरीन की मौत हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया है।

Uttarakhand Vidhansabha

‘मेरी बीवी लाओ, 10 हजार ले जाओ…’, नई नवेली दुल्हन ने किया ऐसा कांड, दूल्हे ने लोगों के लिए रख दिया ये ऑफर

Uttarakhand Vidhansabha