17.3 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश

मंदसौर में नीमच विधायक दिलीप सिंह के वाहन की टक्कर से महिला की मौत, बाइक सवार पति व 2 बच्चे घायल

Uttarakhand Vidhansabha
मंदसौर। शुक्रवार सुबह महू-नीमच राजमार्ग पर लखमाखेड़ी फंटे पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार की इनोवा व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उसका पति व दो बच्चे घायल हो गए। इनोवा में विधायक के स्वजन सवार थे। हादसे के बाद विधायक के वाहन से ही घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल पति का उपचार किया गया। मृतिका का पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौपा गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे। विधायक के इनोवा से हुई टक्कर शुक्रवार सुबह 40 […]...
मध्यप्रदेश

महिला ने साथ रहने का दबाव बनाया, प्रेमी ने उतार दिया मौत के घाट

Uttarakhand Vidhansabha
आलीराजपुर। कट्ठीवाड़ा पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दरअसल महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर उसने प्रेमिका के साथ पहले मारपीट की तथा बाद में ओढ़नी से गला दबाकर मार दिया। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया, गत 27 मई को कट्ठीवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम राठौड़ी बांद्रा वांदरिया में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई थी। अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 302 का मामला दर्ज किया गया था। जांच में पुलिस को पता चला कि मृतका की सरदार पिता शंकर परमार उम्र 38 साल […]...
मध्यप्रदेश

बीना में नगर पालिका अध्यक्ष को नहीं मिला अस्पताल में इलाज, फूट-फूटकर रोईं

Uttarakhand Vidhansabha
गुरुवार रात्रि में बीना नगर पालिका अध्यक्ष की अचानक तबियत बिगड़ गईं। वह उपचार के लिए अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्हें समय पर उपचार नहीं मिला। इसके बाद वह फूट-फूट कर रोईं और अधिकारियों के सामने अपनी परेशानी बतलाई। रात्रि 9:00 बजे के आसपास नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार के पेट में दर्द शुरू हुआ। वह उपचार के लिए 10:00 के लगभग सरकारी अस्पताल पहुंची। जहां उन्हें ड्यूटी पर कोई डाक्टर मौजूद नहीं मिला। उन्होंने इसकी पीड़ा उपस्थित स्टाफ के सामने व्यक्त की। जिस पर एक व्यक्ति उनके सामने आया और स्वयं को डाक्टर बताते हुए उसने उनके लिए दवा लिखी। […]...
मध्यप्रदेश

इंदौर में योग कक्षा के दौरान स्‍टेज पर डांस करते समय सेवानिवृत्‍त फौजी की मौत, हाथ में था तिरंगा, लोग बजा रहे थे तालियां

Uttarakhand Vidhansabha
इंदौर। शहर में योग कक्षा के दौरान स्‍टेज पर डांस करते समय सेवानिवृत्‍त फौजी की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के फूटी कोठी इलाके में हुई। घटना शुक्रवार सुबह की है। लोगों ने इसे भी कार्यक्रम का हिस्‍सा माना और काफी देर तक वे तालियां बजाते रहे। यहां अग्रसेन धाम पर आस्‍था योग क्रांति अभियान संस्‍था ने निशुल्‍क योग शिविर का आयोजन किया है। इसी श‍िविर में से‍वानिवृत्‍त फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा स्‍टेट पर तिरंगा हाथ में लेकर डांस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ समय बाद वे स्‍टेज पर गिरे और उनका निधन हो गया। जब वे […]...
मध्यप्रदेश

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सरकार का बड़ा फैसला, मचा हड़कंप

Uttarakhand Vidhansabha
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सभी स्कूलों को 8 जून तक फीस तथा अन्य विषयों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को पोर्टल पर 8 जून तक सारी जानकारी अपलोड करनी होगी। 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। फर्जी एवं डुप्लीकेट पाठ्यपुस्तकों को विद्यालय में शामिल करने को लेकर अभियान चलाया जाएगा। किताबों में जिस बुक सेलर्स और प्रशासन ने छेड़छाड़ की होगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों की मोनोपॉली तोड़ने के लिए सरकार का यह बड़ा फैसला माना जा रहा है। बता दें कि […]...
मध्यप्रदेश

बलात्कार के बाद नाबालिग का कराया गर्भपात, आशा कार्यकर्ता सहित दो आरोपियों पर मामला दर्ज

Uttarakhand Vidhansabha
छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और इसके बाद गर्भपात कराने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में बलात्कार करने वाले दोनों आरोपियों सहित उस आशा कार्यकर्ता पर भी मामला दर्ज किया है, जिसकी मदद से आरोपियों ने पीड़िता का गर्भपात कराने का प्रयास किया था। पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर पड़ताल में जुटी हुई है। एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की चंदला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, उसका पिता दिल्ली में मजदूरी का कार्य करता है। पिछले कुछ महीनों से गांव के […]...
मध्यप्रदेश

कुएं में नहाने गए दो सगे भाई डूबे, हुई मौत ,गांव में पसरा मातम…

Uttarakhand Vidhansabha
 मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बमीठा थाना क्षेत्र के राजगढ़ पंचायत का में दो सगे भाईयों की कुंए में डूबने से मौत हुई है। इससे पहले चंदला और बमीठा थाना क्षेत्र में डूबने के कारण सगे भाईयों की मौतें हो चुकी हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ पंचायत के ग्राम नादिया बेहर निवासी राम सिंह गौड़ का 15 वर्षीय पुत्र सुजान सिंह और 12 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र सिंह […]...
मध्यप्रदेश

मोबाइल चार्जर और ईयर पॉड्स में शारजाह से छिपाकर लाया सोना, इंदौर एयरपोर्ट पर जब्त

Uttarakhand Vidhansabha
इंदौर : सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिये शारजाह से मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचे 23 वर्षीय व्यक्ति के कब्जे से रोडियम धातु की परत चढ़ा करीब 80 ग्राम सोना जब्त किया गया। आरोपी व्यक्ति विदेशी सोने की इस खेप को अपने मोबाइल चार्जर और ईयर पॉड्स में छिपाकर लाया था। सीमा शुल्क विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए सोने का मूल्य करीब छह लाख रुपये आंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि शारजाह की एक हालिया उड़ान से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे मोहम्मद आरिफ गामा शेख […]...
मध्यप्रदेश

MP सचमुच अजब है ! 3.73 लाख करोड़ का कर्ज चुकाने के लिए संपत्तियां बेचेगी सरकार, लेकिन नहीं वसूलेगी सोम डिस्टलरीज से 575 करोड़ रुपए

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 3 लाख 73 हज़ार करोड़ के कर्ज में डूबी हुई है। इस कर्ज से उभरने के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने नया फार्मूला खोज निकाला है। इस फार्मूले के तहत देश के दूसरे राज्यों में मौजूद मध्य प्रदेश की संपत्तियों को बेचने और किराए पर देने की तैयारी की जा रही है। जिससे करीब 200 करोड रुपए सरकार की खजाने में जमा होने की उम्मीद है। लेकिन बड़ा सवाल यह है वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सोम डिस्टलरीज जैसे बड़े देनदारों से 575 करोड रुपए का उधार वसूलने में कोई रुचि क्यों नही […]...
मध्यप्रदेश

संदिग्ध परिस्थिति में ग्राम चौकीदार और उसकी पत्नी का मिला शव, हत्या के शक में जांच में जुटी पुलिस…

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के सीहोर में रेहटी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम ओड़िया में गुरुवार को बुजुर्ग दंपत्ति के शव संदिग्ध परिस्थिति में उनकी झोपड़ी में मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के गले में कपड़े का फंदा जैसा दिख रहा है, और शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए मामला दर्ज कर अभी मामले की जांच शुरू कर दी है। रेहटी तहसील के ग्राम ओड़िया की यह घटना है। बुजुर्ग दंपति के गले में फंदे के निशान दिख रहे […]...