Category : मध्यप्रदेश
अजीब तरह का शौक पेट में हुआ दर्द तो पहुंची अस्पताल ,ऑपरेशन के बाद पेट से निकला कुछ ऐसा ,दंग रह गए डॉक्टर…
सतना।: मध्य प्रदेश के सतना जिले में अजीब तरह के शौक ने महिला की जान खतरे में डाल दी। 25 साल की महिला को तरह तरह के बालों को खाने का अजीब शौक लग गया। बाद में यह शौक महिला के लिए जानलेवा बन गया। ऑपरेशन के बाद महिला के पेट के अंदर से ढाई किलो बाल का गुच्छा निकाला गया, तब जाकर महिला की जान बच सकी। यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले की पवित्र नगरी चित्रकूट धाम स्थित जानकी कुण्ड चिकित्सालय का है। महिला यूपी के महोबा जिले से आई थी। चिकित्सालय की वरिष्ठ सर्जन डॉ […]...
सागर घटना में पीड़ित परिवार से मिले मुख्यमंत्री, कांग्रेस को दी दुखद घटना पर राजनीति न करने की सलाह
भोपाल: मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने सागर घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच कर रहे हैं। इस दुखद घटना पर कांग्रेस को राजनीति न करने की सलाह दी है। सीएम ने कहा कि इस दुख की घटना में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। वहीं बड़ोदिया नोनागिर गांव में पुलिस चौकी खोलने की बात भी सीएम ने कही। इसके साथ ही मृतक राजेंद्र अहिरवार के परिवार को 8,25,000 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया, जिसमें से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आधी राशि 4, 12,500 बैंक खाते […]...
दुष्कर्म के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, जवाबी कार्रवाई ने पुलिस ने की फायरिंग
भिंड पुलिस ने आज दुष्कर्म के फरार आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया। जहां मजदूर की बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गोली मार दी। पुलिस की गोली लगने से दुष्कर्म का आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गोहद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सुबह 5 बजे हिमालय फैक्ट्री से इंडियन ऑयल फैक्ट्री की तरफ जाते रास्ते पर आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया। बताया जा रहा है कि बीते दिनों आरोपी ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म पीड़िता घर में अकेली थी, […]...
पेशाब पिलाया, मुंडन किया, जूते की माला और घाघरा पहनाकर घुमाया… 25 लाख नहीं देने पर क्रूरता
मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. सीधी कांड के बाद अब गुना के एक युवक को अमानवीय सजा दी है. बंजारा समुदाय के एक युवक के मुंह पर कालिख पोत कर उसे जूते की माला पहनाई. उसका मुंडन किया गया, महिलाओं के पकड़े पहनाकर उसे पूरे गांव में घुमाया. इतने से मन नहीं भरा तो आरोपियों ने उसे पेड़ से बांधकर पीटा. पीड़ित युवक का यह भी आरोप है कि उसे पेशाब पिलाया गया. पीड़ित युवक आरोपियों के चंगुल से छूटकर जब पुलिस के पास पहुंचा तो उसे वहां से […]...
11 निजी स्कूलों ने वसूली 81 करोड़ 30 लाख रुपये अतिरिक्त फीस, अभिभावकों को लौटाएंगे
जबलपुर। जिले के निजी स्कूल और पुस्तक विक्रेताओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। 11 बड़े स्कूलों के संचालक, प्राचार्य और पुस्तक विक्रेता और प्रकाशक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 51 लोगों पर धारा 420, 409, 468, 471 के तहत एफआइआर दर्ज की। पुलिस ने 20 लोगों को इनके घर, दफ्तर, बाजार और एयरपोर्ट से इन्हें गिरफ्तार किया और शेष 31 की तलाश में कई जगहों पर पुलिस ने छापे भी मारे। 80 फीसदी फर्जी किताबों को कोर्स में जोड़ा गया जिला प्रशासन लगभग 55 दिनों की जांच में स्कूलों की आय-व्यय से लेकर किताबों की […]...
हिस्ट्रीशीटर कबाड़ी शमीम एसयूवी से गया था नागपुर, पुलिस वाहन चलाने वाले को खोजने में जुटी
जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे खजरी खिरिया बाइपास िस्थत कबाड़खाने में विस्फोट के बाद फरार हुए हिस्ट्रीशीटर गुंडें और तीस हजार के इनामी शमीम कबाड़ी के शहर में भी कई मददगार हैं। शमीम एसयूवी से नागपुर तक गया था। यह जानकारी लगने के बाद पुलिस टीम अब यह पता लगा रही है कि आखिरकार एसयूवी नागपुर तक चलाकर कौन ले गया। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसके साथ और कौन-कौन एसयूवी में उस वक्त सवार था। करीम सत्तार पटेल से 50 हजार रुपये लिए थे शमीम ने नागपुर पहुंचने के बाद परिचित कबाड़ी नागपुर निवासी करीम सत्तार […]...
बीएड-एमएड के लिए 30 मई तक होगा दस्तावेजों का सत्यापन, कालेज नियमों में फंसे
जबलपुर: बीएड में बमुश्किल से सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश पाने के लिए कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी। स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाने के लिए हेल्प सेंटर में भटकना पड़ा। नियमों की उलझन की वजह से ऐसी समस्या आई। उच्च शिक्षा विभाग के अफसर भी इस मामले में कोई मार्गदर्शन नहीं दे पाए जिस वजह से यह परेशानी खड़ी हुई बाद में प्राचार्य ने अपने स्तर पर इस मामले का निपटारा किया। 30 मई तक दस्तावेजों का सत्यापन करवाना है बीएड, एमएड मेंं आवंटित सूची वाले विद्यार्थियों को 30 मई तक दस्तावेजों का […]...
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने छात्रों और अभिभावकों से कहा-करें स्कूल मैनेजमेंट से चार सवाल
जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने छात्र और अभिभावक से कहा कि स्कूल मैनेजमेंट से कुछ सवाल करें। 25 जनवरी 2018 से राज्य शासन ने फ़ीस वृद्धि के पैमाने तय कर दिये थे। अपने हक के लिए सवाल करें। किसी को भी अपनी गाड़ी कमाई पर डाका डालने का मौक़ा न दें। अपने हक के लिए करें सवाल स्कूल मैनेजमेंट से कुछ सवाल करें कि आपने आडिट रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की है? आपकी वार्षिक प्राप्तियों का आधिक्य कुल प्राप्तियों के 15% से कम है? आपने औचित्य सहित फ़ीस वृद्धि की सूचना सत्र प्रारंभ होने के 90 दिवस की अवधि में […]...
ब्यूटी पार्लर कोर्स की आड़ में गलत काम करवाते थे, पुलिस ने भेजा जेल
उज्जैन। नाबालिग को ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने का झांसा देकर उज्जैन लाकर अनैतिक कार्य करवाने वाले महिला, पुरूष को पुलिस ने जेल भेज दिया। पांच फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कई जगह छापेमारी की है। बता दें कि शुक्रवार को एक किशोरी ने महिला थाने पर शिकायत की थी कि भावना उर्फ शिवानी पत्नी हर्ष निवासी पावंसा मक्सी रोड़ व हर्ष मालवीय पायल निवासी उज्जैन एवं चार अन्य अज्ञात आरोपित उसे इंदौर से उज्जैन लेकर आए थे। यहां सभी ने उसे ब्यूटी पार्लर कोर्स करवाने का झांसा दिया था। इसके बाद नाबालिग से अनैतिक कार्य कराया जा रहा था। […]...
68 साल पुराने एमजेएस कॉलेज को मिला पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा, अब मिलेंगी ये सुविधाएं
भिंड। भिंड के 68 साल पुराने शासकीय एमजेएस कॉलेज (महाराजा जीवाजी राव सिंधिया) को पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा मिल गया है, यह दर्जा पाने वाला जिले का पहला कॉलेज है। नवीन सत्र से कॉलेज की शैक्षणिक सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षण कराया जाएगा। कॉलेज में नवीन पाठ्यक्रम शुरू होने के साथ ही फैकल्टी भी बढ़ेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत, हर जिले में एक सरकारी कॉलेज को पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। जानकारी के […]...
