25.6 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश

उज्‍जैन में 21 जुलाई से होगा अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव, कलाकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित

Uttarakhand Vidhansabha
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा 21 जुलाई से 19 वें अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रुद्रसागर के समीप स्थित त्रिवेणी संग्रहालय के सभागार में आयोजित होने वाले इस आयोजन में देश के अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार प्रस्तुति देंगे। स्थानीय कलाकारों को भी मंच साझा करने का अवसर प्राप्त होगा। इस बार गीत,संगीत व नृत्य की रस वर्षा से सराबोर सात शाम आयोजित होगी। मंदिर प्रशासक मृणाल मीना ने बताया महाकालेश्वर मंदिर की परंपरा अनुसार श्रावण मास में प्रत्येक रविवार को श्रावण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव में गीत, संगीत व नृत्य की शास्त्रीय विद्या के कलाकार प्रस्तुति देंगे। नटराज […]...
मध्यप्रदेश

गर्मी में बढ़ रहा नर्मदा नदी का बैकवाटर, नए घाट का निचला हिस्सा जलमग्न

Uttarakhand Vidhansabha
बड़वानी। भीषण गर्मी के बीच बीते सप्ताह से समीप नर्मदा नदी में बैकवाटर लगातार बढ़ रहा है। रविवार शाम को करीब 121.500 मीटर तक बैकवाटर रहा। इससे घाट पर बना छोटा मंदिर डूब गया और छत्रियों की जमीन डूब गई। वहीं नए घाट का निचले हिस्से की सीढ़ियां जलमग्न हो गई। नर्मदा में पानी बढ़ रहा है। बढ़ते बैकवाटर के चलते घाट निर्माण समिति द्वारा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से गहरे पानी में स्नान नहीं करने का आह्वान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राजघाट-कुकरा सरदार सरोवर बांध की डूब में शामिल है। यहां खतरे का निशान 123.280 मीटर है। […]...
मध्यप्रदेश

प्रेमिका से शादी कर सुखी जीवन जीने के लिए नौकर ने की थी 50 लाख की चोरी

Uttarakhand Vidhansabha
शिवपुरी। करैरा थानांतर्गत कस्बे में एक फर्नीचर व्यवसायी के यहां हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी की वारदात को व्यवसायी के विश्वास पात्र नौकर ने ही अंजाम दिया था। नौकर ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है। उल्लेखनीय है कि करैरा कस्बे में शासकीय महाविद्यालय के सामने निवासरत विकास फर्नीचर के नाम से फर्नीचर व इलैक्ट्रानिक्स का व्यवसाय करने वाले विकास गुप्ता पुत्र गणेशदत्त नगरिया 25 तारीख की रात अपने पूरे परिवार के साथ होटल हवेली में आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल होने […]...
मध्यप्रदेश

शिकारी गैंग को हथियार मुहैया करवाने वाला सरगना गिरफ्तार

Uttarakhand Vidhansabha
खंडवा। शिकारी गैंग को अवैध हथियार देने वालों को पकड़ने में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है । सोमवार को मोघट पुलिस ने शिकारी गैंग को हथियार बेचने वाले सरगना को गिरफ्तार किया है। मोघट टीआइ संजय पाठक ने बताया कि आरोपित जैनुल आबेदीन बंदूकवाला पुत्र इमरान निवासी बांबे रोड चांडक चौराहा हरदा द्वारा खंडवा के अजहर बख्श को हथियार मुहैया करवाए जाते थे। उन्‍होंने बताया कि अजहर इसके बाद हथियारों को शिकारी गैंग को बेचता था। हमारी टीम ने इसे व इसके साथी आरोपित रियाजुद्दीन निवासी सदर बाजार इंदौर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक बंदूक 12 बोर की […]...
मध्यप्रदेश

क्या मध्य प्रदेश में दलित होना गुनाह है? सागर में दलित युवती की रहस्यमयी मौत के बाद प्रियंका गांधी, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल: मध्यप्रदेश के सागर जिले के ग्राम बरोदिया नोनागिर में दलित युवती की रहस्यमयी मौत के बाद सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व सीएम कमलनाथ एवं कांग्रेस महासचिव ने सीएम मोहन यादव सरकार पर हमला किया है। प्रियंका गांधी ने दलित युवती की एंबुलेंस से गिरकर हुई मौत पर अब पीएम मोदी पर निशाना साथा है। पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा है। दिग्विजय सिंह ने सागर एसपी को हटाने की मांग की है, वहीं कमलनाथ ने सवाल किया है कि क्या मध्य प्रदेश में दलित होना गुनाह हो गया है। प्रियंका गांधी का आरोप- […]...
मध्यप्रदेश

बिना कर्ज चुकाए कैसे चल रहा है सोम डिस्टलरीज का इतना बड़ा कारोबार? शोकोज़ नोटिस का जवाब दिए बिना कैसे रिन्यू हो गया कंपनी का लाइसेंस?

Uttarakhand Vidhansabha
 मध्य प्रदेश के शराब माफिया सोम डिस्टलरीज एन्ड बेवरेज लिमिटेड के रसूख का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के देपालपुर सत्र न्यायालय से कंपनी के संचालकों को सजा होने के बावजूद ना तो कंपनी की कुर्की की गई और ना नहीं इसे ब्लैकलिस्ट किया गया। इतना ही नहीं आबकारी आयुक्त ने कंपनी को एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। लेकिन नोटिस का जवाब न देने के बावजूद कंपनी का लाइसेंस रिन्यू कर दिया गया। जिससे इस मामले में भारी भ्रष्टाचार से भी इंकार नहीं किया जा सकता। फर्ज़ी दस्तावेजों के जरिये शराब के […]...
मध्यप्रदेश

पद्मश्री पुरस्कार लौटाएंगे वैद्यराज हेमचंद मांझी, जानें क्यों लिया इतना बड़ा फैसला

Uttarakhand Vidhansabha
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में वैद्यराज के नाम से मशहूर चिकित्सक हेमचंद मांझी ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा देंगे। मांझी ने कहा कि वह जड़ी-बूटियों से इलाज करना भी बंद कर देंगे। मांझी ने फैसला नक्सलियों की धमकी के बाद लिया है। मांझी (72) को पिछले महीने देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला था। पुलिस ने बताया कि रविवार रात नक्सलियों ने जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चमेली और गौरदंड गांवों में दो निर्माणाधीन मोबाइल टावरों में आग लगा दी तथा वहां मांझी को धमकी देने वाले पर्चे फेंके। माओवादी पर्चे में मांझी की एक तस्वीर है […]...
मध्यप्रदेश

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में हुए कई खुलासे

Uttarakhand Vidhansabha
 मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बाणगंगा क्षेत्र में  पिछले दिनों ज्वेलर्स की दुकान से सोने की अंगूठी का बॉक्स चुराने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश ईरानी बदमाश हैं जो सोने की अंगूठी से भरा एक बॉक्स चुरा कर ले गए थे। दोनों ही बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे चुराई गई सोने की अंगूठियां बरामद कर ली हैं। जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने बताया की बाणगंगा क्षेत्र में स्थित भाविका ज्वेलर्स नामक एक ज्वेलर्स की दुकान से दो बदमाश दुकानदार को अपनी बातों में उलझाकर एक सोने की अंगूठी […]...
मध्यप्रदेश

डंडे से पीट पीटकर युवक की हत्या, गांव में दहशत का माहौल

Uttarakhand Vidhansabha
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ के ग्राम कुकुरमुड़ा में नागपुर से अपने घर आये युवक की डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी। वारदात को गांव के ही किसी युवक ने अंजाम दिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। खैरागढ़ थाना के पुलिस अधिकारियों ने मध्यरात्रि में ही घटना स्थल पर पहुंच कर युवक के शव का पंचनामा किया। मामले में विवेचना जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए खैरागढ़ लाया गया है। घटना रविवार देर रात की है। जहां बाजार अतरिया के समीप ग्राम कुकुरमुडा में 24 वर्षीय युवक की डंडे से पीट-पीटकर […]...
मध्यप्रदेश

एसआई ने शराब दुकान के खिलाफ कार्रवाई करने से किया साफ इंकार, एएसआई के आदेश को किया अनदेखा, वीडियो वायरल

Uttarakhand Vidhansabha
सोशल मीडिया पर भोपाल पुलिस का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक एएसआई अपने वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर के आदेश की खुलेआम अव्हेलना करता दिखाई दे रहा है। दरअसल वीडियो भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां शराब दुकान समय से पहले खुलने पर मौके पर मौजूद एस आई ने अपने अधीनस्थ ए एस आई को शराब दुकान के खिलाफ पंचनामा बनाने का आदेश दिया। लेकिन एएसआई ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के आदेश का पालन करने से साफ इंकार कर दिया। उल्टे अपने वरिष्ठ अधिकारी से बहस करने लगा। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल […]...