33.3 C
Dehradun, IN
July 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

शिकारी गैंग को हथियार मुहैया करवाने वाला सरगना गिरफ्तार

खंडवा। शिकारी गैंग को अवैध हथियार देने वालों को पकड़ने में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है । सोमवार को मोघट पुलिस ने शिकारी गैंग को हथियार बेचने वाले सरगना को गिरफ्तार किया है।

मोघट टीआइ संजय पाठक ने बताया कि आरोपित जैनुल आबेदीन बंदूकवाला पुत्र इमरान निवासी बांबे रोड चांडक चौराहा हरदा द्वारा खंडवा के अजहर बख्श को हथियार मुहैया करवाए जाते थे।

उन्‍होंने बताया कि अजहर इसके बाद हथियारों को शिकारी गैंग को बेचता था। हमारी टीम ने इसे व इसके साथी आरोपित रियाजुद्दीन निवासी सदर बाजार इंदौर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक बंदूक 12 बोर की दो नाल , एक बंदूक 12 बोर की एक नाल और 12 बोर के 10 नग कारतूस कुल कीमत 67 हजार रुपये जब्त किए हैं।

दोनों आरोपित के विरुद्ध धारा 25 (1-बी) (अ), 25(1-ए ए) आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपित जैनुल काे पांच दिन का रिमांड पर लिया गया है। पु‍लिस के अनुसार इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है ।

Related posts

सड़क निर्माण से पहले ड्रेनेज विकसित नहीं किया, एक साल में ही उखड़ने लगी कई सड़कें

Uttarakhand Vidhansabha

खड़ी बस को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की मौत, आठ घायल

Uttarakhand Vidhansabha

वैध मकान को अवैध बताकर तोड़कर मेरी राजनीतिक हत्या करना चाहते है- पूर्व नेता प्रतिपक्ष के भिंड कलेक्टर और भाजपा विधायक पर आरोप

Uttarakhand Vidhansabha