Category : मध्यप्रदेश
इंदौर के हीरानगर में चोरी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी…
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हीरानगर पुलिस ने रेडीमेड कॉम्प्लेक्स की एक कपड़ा फेक्ट्री में शटर का ताला तोड़कर चोरी करने वाली गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चांदी के बर्तन चार लाख रुपये नगद और दो मोटर साइकिल बरामद की गई हैं। दरअसल इंदौर शहर में लगातार लूट , हत्या और चोरी की घटना सामने आ रही हैं। वहीं हीरानगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों फेक्ट्री मालिक से पुरानी रंजिश के चलते फेक्ट्री का ताला तोड़कर लाखों रुपये नगद ,चांदी के बर्तन चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने 250 से अधिक […]...
शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, दर्द से तड़फती मां के साथ 3 मासूम बच्चे भी अस्पताल में रहने को मजबूर
दमोह जिले की गली मोहल्लों में जगह जगह अवैध रूप से शराब का अब बुरा असर लोगों के घरों पर भी पड़ने लगा है। जहां घरेलू हिंसा में बढ़ोतरी आई है तो महिलाएं और बच्चे अब अपने ही घरों में महफ़ूज नहीं है। ताजा उदाहरण दमोह जिले में ही देखने मिला। जहां शराब के नशे में पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। ग़नीमत रही महिला की जान बच गई। इस वक़्त प्रदेश में दमोह जिला अवैध शराब बिक्री का बड़ा अड्डा बन गया है। यहां ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों के गली मोहल्लों में अवैध रूप […]...
प्रथम चरण के सीट आवंटन में फिर पहली पसंद आर्टस और कामर्स
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश प्रक्रिया के पहले चरण की सीट आवंटन की सूची शनिवार को जारी हो गई। शहर के कालेजों में छात्रों की रुचि भी इसके साथ सामने आ रही है। आर्टस और कामर्स के साथ ही छात्रों का विशेष रुझान विधि के कोर्स में देखने मिल रहा है। स्नातक के छात्रों के प्रवेश प्रक्रिया के पहले चरण में सीट आवंटन के बाद छात्रों को काउंसलिंग में हिस्सा लेकर अपने दस्तावेजों की जांच करवा कर फीस भरना होगी और अपना प्रवेश सुनिश्चित करवाना होगा। इसके बाद जो भी सीटें बचेंगी उन पर दोबारा से […]...
भरपूर तपाएगा नौतपा, शुष्क मौसम में सताएंगी गर्म हवाएं
नौतपा की शुरुआत शनिवार से हो गई है। पहले ही दिन से सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस सप्ताह कोई मौसम प्रणाली विकसित नहीं होने के कारण नौतपा भरपूर तपाएगा। राजस्थान की ओर से गर्म हवाओं का चलना शुरू होगा, जिसके कारण तीव्र लू की संभावना जताई गई है। इस पूरे सप्ताह मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। इसके कारण सूरज की तपिश और गर्म हवाएं झुलसाने का काम करेंगी। मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे सप्ताह न तो जम्मू-कश्मीर में कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है और न ही बंगाल की खाड़ी से कोई […]...
13 साल की किशोरी का 20 वर्ष के युवक से विवाह कराया, मां-पिता पर एफआइआर
जबलपुर। मझौली थाना क्षेत्र में बाल विवाह का मामला सामने आया है। जहां, एक 13 वर्षीय किशोरी का सिहोरा थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवक के साथ विवाह हुआ। दोनों पक्षों ने गुपचुप तरीके से एक मंदिर में जोड़े के सात-फेरे कराए। पुजारी के साथ ही सात-फेरे लेने के लिए तैयार होने वाले युवक के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई का शिकंजा कस सकता है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर दुल्हन के नाबालिग होने का पता चला विवाह संस्कार के छायाचित्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर दुल्हन के नाबालिग होने का पता चला। इस मामले में कुछ लोगों ने […]...
भेड़ाघाट के पंचवटी घाट पर नाविकों ने पर्यटकों को पीटा, नर्मदा में डुबाेने का प्रयास
जबलपुर। भेड़ाघाट के पचवंटी घाट पर पर्यटकों के साथ मारपीट की घटना हुई। युवक कटंगी से नर्मदा स्नान करने पहुंचे थे उसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों के साथ नाव का ठेका लेने वालों ने मारपीट की। पीड़ित युवकों ने कहा कि ठेकेदार के अलावा वहां के स्थानीय नाविक भी इस मारपीट में शामिल थे। भेड़ाघाट थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया ने मामले की जांच करने का भरोसा दिया है। लक्ष्मण पटेल और कुछ लोग भंडारा कर रहे थे युवकों ने बताया कि नाविक उन्हें नर्मदा में डुबाेने का प्रयास कर रहे थे, इस दौरान युवकों ने बीच बचाव किया। […]...
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने 13 साल से जवाब न देने पर लगाया 50 हजार का जुर्माना
जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक प्रकरण में विगत 13 वर्ष से जवाब पेश न किए जाने के रवैये को आड़े हाथों लिया। इसी के साथ राज्य शासन पर 50 हजार का जुर्माना लगा दिया। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने जुर्माना राशि तीन दिन के भीतर लीगल सेल अथार्ट्री में जमा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कलेक्टर सीधी को आगामी सुनवाई के दौरान समस्त रिकार्ड सहित व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने निर्देशित किया है। अगली सुनवाई 30 मई को होगी। याचिकाकर्ता सीधी जिले के ग्राम गौरध निवासी सुधा गौतम की ओर से पक्ष रखा गया। दलील दी […]...
बाल कलाकार को दिया इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक लगवाने का झांसा, आईडी हैक कर मांगे 200 डॉलर
,इंदौर। धारावाहिक,फिल्मों में अभिनय कर चुकी बाल कलाकार साइबर अपराधियों का शिकार हो गई। एक हैकर ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ब्लू टिक का झांसा देकर आईडी हैक कर ली। आरोपी द्वारा 200 डॉलर की मांग करने पर पुलिस एक्शन में आई। एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक बाल कलाकार बार्बी शर्मा द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है। 11 वर्षीय बार्बी के इंस्टाग्राम पर 6.5 लाख फॉलोअर्स है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ब्लू टिक करवाने का प्रलोभन दिया और ऑथेंटिक कोड ईमेल के माध्यम से हैकर ने ले लिया। हैकर ने प्रोफाइल का यूजर नेम और पासवर्ड […]...
शीतला माता वॉटर फॉल में पिकनिक मना रहा था युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत
महू तहसील के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्यटक स्थल शीतला माता वॉटरफॉल में रविवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 8 बजे 21 वर्षीय दीपक अपने दोस्तों के साथ रविवार सुबह पिकनिक मनाने आया था। दीपक और उसके दोस्त शीतला माता फाल के नीचे कुंड में नहा रहे थे। तभी दीपक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यह देख दोस्तों ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा काफी देर तक कुंड में […]...
बीयर पीने के बाद प्रधान आरक्षक और आरक्षक की रहस्यमय मौत, पुलिस जांच में जुटी
छिंदवाड़ा। रविवार सुबह एसएएफ आठवी बटालियन, विशेष सहस्त्र बल में पदस्थ प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक की रहस्यमय मौत के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा बीती रात साथ में बैठकर शराब का सेवन किया गया था, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धनीराम उइके (55 ) एवं प्रेम लाल ककोडिया (50 ) ने आठवी बटालियन के क्वार्टर में बैठकर बीयर का सेवन किया था। जिसके बाद अचानक ही दोनों खून की उल्टियां करने लगे थे। तत्काल उन्हें निजी अस्पताल लाया गया। जहां प्रधान आरक्षक […]...
