26.6 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

इंदौर के हीरानगर में चोरी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी…

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हीरानगर पुलिस ने रेडीमेड कॉम्प्लेक्स की एक कपड़ा फेक्ट्री में शटर का ताला तोड़कर चोरी करने वाली गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चांदी के बर्तन चार लाख रुपये नगद और दो मोटर साइकिल बरामद की गई हैं। दरअसल इंदौर शहर में लगातार लूट , हत्या और चोरी की घटना सामने आ रही हैं। वहीं हीरानगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों फेक्ट्री मालिक से पुरानी रंजिश के चलते फेक्ट्री का ताला तोड़कर लाखों रुपये नगद ,चांदी के बर्तन चोरी कर ले गए थे।

पुलिस ने 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की मदद से पांच शातिर बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से अन्य चोरी की घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपियों से 4 लाख 2 हजार रु नगद ओर अन्य सामान बरामद किया गया है। सभी आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद इंदौर से बाहर भाग गए थे।

Related posts

न्याय नगर में 7 अगस्त को होगी रिमूवल की बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा मकानों पर चलेगा बुलडोजर

Uttarakhand Vidhansabha

धार में महिला को दी गई तालिबानी सजा, चार लोगों ने पकड़ा, महिला चींखती रही, एक डंडे बरसाता रहा

Uttarakhand Vidhansabha

महाकाल मंदिर में श्रावण मास की तैयारियां शुरू, दर्शन व्यवस्था में होगा बदलाव, जानें कब-कब निकलेगी बाबा की सवारी

Uttarakhand Vidhansabha