17.3 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश

सलवार-सूट पहनकर आया व्यापारी और पड़ोसी की दुकान में लगा दी आग… पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

Uttarakhand Vidhansabha
हरदा। शहर के छीपानेर रोड पर कीटनाशक दुकान का संचालन करने वाले एक व्यापारी ने खुद की दुकान पर ग्राहक कम आने के चलते पड़ोसी की कीटनाशक दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पहचान छुपाने के लिए आरोपित ने सलवार-सूट पहनकर वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों आरोपित तक पहुंच गई। साथी आरोपित भी कीटनाशक दुकान का संचालन करता है। थाना कोतवाली अंतर्गत छीपानेर रोड स्थित शुभम एग्रो एजेंसी पर यह वारदात 18 जुलाई की रात लगभग 3 बजे हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में महिला के कपड़े पहले अज्ञात व्यक्ति दिखा। इसके बाद थाना […]...
मध्यप्रदेश

सात जन्मों के लिए एक-दूसरे के होने की चाह, हिंदू रीति से शादी करने शिवपुरी पहुंचा विदेशी जोड़ा

Uttarakhand Vidhansabha
शिवपुरी। शिवपुरी में स्विट्जरलैंड के मार्टिन आमवस्टन व जर्मनी की उलरिके आज भारतीय रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह विदेशी जोड़ा शिवपुरी के आध्यात्मिक संत गुरु डॉ. रघुवीर सिंह गौर से प्रभावित होकर शिवपुरी आया है। जोड़े में अपनी शादी को लेकर काफी उत्साह है। स्विट्जरलैंड के यूरिख में रहने वाले मार्टिन आमवस्टन (45) पेशे से लीगल ऑडिट में कंप्लायंस ऑफिसर हैं। उन्होंने बताया कि वह आध्यात्मिक संत गुरुजी डॉ. रघुवीर सिंह गौर के संपर्क में 5 साल पहले सोशल साइट्स के माध्यम से आए थे। शुरुआत में उन्होंने ध्यान के संबंध में उनसे […]...
मध्यप्रदेश

अभिनेत्री जया प्रदा ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, बोलीं- यहां आने के बाद सब शुभ होता है

Uttarakhand Vidhansabha
उज्‍जैन। अभिनेत्री और भाजपा नेता जया प्रदा ने शहर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के बाद जया प्रदा ने मीडिया से बातचीत की । जया प्रदा ने कहा, “आज गुरु पूूर्णिमा के अवसर पर मैं यहां दर्शन आई हूं, मैं जब भी इंदौर आती हूं तो यहां शीश झुकाने ज़रूर आती हूं। मेरी आस्था है और भगवान शिव हमेशा साथ रहेंगे।” उन्‍होंने यह भी कहा कि वे यहां अक्‍सर आती रहती हैं। जया प्रदा अल सुबह महाकाल मंदिर पहुंची और भगवान महाकाल के दर्शन किए। उल्‍लेखनीय है कि भाजपा नेता और अभिनेत्री जया प्रदा पहले भी कई बार उज्‍जैन आकर […]...
मध्यप्रदेश

बंद कमरे से आ रही थी पत्‍नी और प्रेमी की आवाज… पति ने कुल्‍हाड़ी से वार कर दोनों को उतारा मौत के घाट

Uttarakhand Vidhansabha
दतिया। अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर पुलिस थाने में कुल्हाड़ी लेकर हाजिर होने वाले आरोपित पति को सिविल लाइन थाना पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नई धाराओं में जिले का संभवतया यह पहला दोहरे हत्याकांड का मामला दर्ज हुआ है। इसमें बदली हुई हत्या की पुरानी धारा 302 के स्थान पर नई धारा 103 भारतीय न्याय संहिता के तहत पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया। इधर बाइपास स्थित खाती बाबा काॅलोनी दम्मू के बाग में जिस मकान में यह दोहरा हत्याकांड हुआ है, उसके बाद आसपास निवासरत लोग अभी भी सहमे […]...
मध्यप्रदेश

बैतूल जिले में 24 घंटे में दो इंच वर्षा, सतपुड़ा जलाशय के 11 गेट खोले

Uttarakhand Vidhansabha
 बैतूल। जिले में शनिवार रात से शुरू हुई तेज वर्षा रविवार सुबह सात बजे तक जारी रही। पिछले 24 घंटे में जिले में कुल 46.8 मिली वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक वर्षा शाहपुर विकासखंड में 156 मिमी दर्ज की गई है। सतपुड़ा का जलस्तर बढ़ा तेज वर्षा से सारनी में सतपुड़ा जलाशय का जल स्तर तेजी से बढ़ गया। जिसके कारण रविवार सुबह सात बजे 14 में से 11 गेट 10 फीट की ऊंचाई तक खोल दिए गए। दो घंटे बाद सुबह नौ बजे चार गेट बंद कर दिए गए और सात गेट खुले रखकर पानी तवा नदी में […]...
मध्यप्रदेश

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, छात्रा को कार से घुमाने ले गए और गैंगरेप कर बना लिया वीडियो

Uttarakhand Vidhansabha
ग्वालियर। ग्वालियर के मोहना इलाके में छात्रा से गैंगरेप के मामले में तीसरा आरोपित अंकेश रावत भी पकड़ा गया है। तीनों आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। तीसरे आरोपित अंकेश से जब पूछताछ की गई तो वह बोला कि वीडियो उसने नहीं बल्कि कृष्णा सोनी ने खुद अपने मोबाइल से बनाया था। इसके बाद उसे और सत्यम बाथम के मोबाइल पर शेयर कर दिया था। मोहना इलाके में रहने वाली नौवीं की छात्रा के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद कृष्णा सोनी, अंकेश रावत और सत्यम बाथम कार से उसे अपने साथ ले […]...
मध्यप्रदेश

इंदौर में नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में छावनी के व्यापारियों ने किया जमकर धरना प्रदर्शन

Uttarakhand Vidhansabha
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी के तहत शनिवार को शहर के कई इलाकों में मोबाइल कोर्ट के द्वारा जुर्माने की कार्रवाई की गई, इस दौरान छावनी में कार्रवाई के लिए पहुंची मोबाइल कोर्ट को लेकर व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया, व्यापारियों का आरोप था की उन्होंने अपनी दुकान के अन्दर ही सामान रखा हुआ था और ऊपर लटकाया हुआ था लेकिन इसके बाद भी जबरन कार्रवाई करते 5-5 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई के पहले निगम […]...
मध्यप्रदेश

मुरैना में 6 साल की बच्ची को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Uttarakhand Vidhansabha
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 6 साल की बच्ची को जहरीले सांप ने काट लिया। यह घटना धांधू का पुरा गांव की है, बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी थी जिसके बाद तत्काल परिजन उसको लेकर जिला अस्पताल मुरैना पहुंचे यहां पर डॉक्टरों ने बच्ची को देखते ही मृत घोषित कर दिया घटना शनिवार की है। 6 साल की बच्ची का नाम संजना है और संजना अपने घर के बाहर खेल रही थी।  उस समय उसे सांप ने हाथ में काट लिया बच्ची को तेज दर्द होने लगा इसके बाद पिता गजेंद्र कुशवाहा उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा जिला अस्पताल […]...
मध्यप्रदेश

मंडला के ग्राम देवहार बम्हनी में फैला डायरिया, उल्टी दस्त से दो लोगों की मौत से हड़कंप

Uttarakhand Vidhansabha
मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले के जनपद पंचायत घुघरी के अंतर्गत ग्राम देवहार बम्हनी में डायरिया की चपेट में लगभग 18 लोग आ गए हैं। उल्टी दस्त से ग्रस्त ग्रामीणों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। इस बीमारी की सूचना देवहार बम्हनी के सरपंच ने क्षेत्रीय विधायक नारायण सिंह पट्टा को दी तो उन्होंने तत्काल सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे को सूचना दी। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि घुघरी में पदस्थ बीएमओ उपलब्ध रहते नहीं और न ही फोन रिसीव करते हैं। वर्तमान में देवहार बम्हनी के ग्रामीण जो उल्टी दस्त से ग्रासित हैं वह […]...
मध्यप्रदेश

दतिया में शराब के नशे में युवक ने खा लिया जहर, हुई मौत

Uttarakhand Vidhansabha
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शनिवार को एक युवक ने शराब के नशे में जहर खा लिया, घटना गोराघाट थाना क्षेत्र में आने वाले गांव बडेरा की है। परिजन तत्काल युवक को दतिया के जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे यहां पर उसे भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान शनिवार की शाम को युवक की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगल पिता वृंदावन राजपूत बड़ेरा गांव में रहता था और शराब पीने की उसकी आदत थी। शराब के नशे में धुत होकर शनिवार को वह घर पर पहुंचा और किसी बात से नाराज होकर […]...