32.1 C
Dehradun, IN
July 17, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

सात जन्मों के लिए एक-दूसरे के होने की चाह, हिंदू रीति से शादी करने शिवपुरी पहुंचा विदेशी जोड़ा

शिवपुरी। शिवपुरी में स्विट्जरलैंड के मार्टिन आमवस्टन व जर्मनी की उलरिके आज भारतीय रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह विदेशी जोड़ा शिवपुरी के आध्यात्मिक संत गुरु डॉ. रघुवीर सिंह गौर से प्रभावित होकर शिवपुरी आया है। जोड़े में अपनी शादी को लेकर काफी उत्साह है। स्विट्जरलैंड के यूरिख में रहने वाले मार्टिन आमवस्टन (45) पेशे से लीगल ऑडिट में कंप्लायंस ऑफिसर हैं। उन्होंने बताया कि वह आध्यात्मिक संत गुरुजी डॉ. रघुवीर सिंह गौर के संपर्क में 5 साल पहले सोशल साइट्स के माध्यम से आए थे।

शुरुआत में उन्होंने ध्यान के संबंध में उनसे ऑनलाइन मदद ली। मार्टिन आमवस्टन के मुताबिक आध्यात्मिक संत गुरुजी डॉ. रघुवीर सिंह गौर के संपर्क में आने के बाद स्लोगन सेवकाई में प्रभुताई शब्द का अर्थ जाना। इसके बाद पता चला कि उसने अपने जीवन के 45 साल यूं ही गंवा दिए।

इसके बाद गुरु जी से जुड़ गए और उनके पास भारत आने लगे। उनके पास आने से मानसिक शांति मिलती थी। मार्टिन के मुताबिक कि एक सफर के दौरान मुलाकात स्पेन में उलरिके (48) से हुई।

उलरिके जर्मनी के म्यूनिख शहर की रहने वाली हैं और एक नामी अस्पताल में नर्स का काम करते हैं। मिलने के बाद दोनों के विचार मिले और एक दूसरे से प्रेम हो गया। अब वे शादी करने जा रहे है।

150 देशों के लोग जुड़े हैं डा. रघुवीर सिंह गौर से

संत डॉ. रघुवीर सिंह गौर विश्व आध्यात्मिक संस्थान चलाते हैं और उनसे और उनके संस्थान से 150 देशों के लोग जुड़े हैं। डॉ. गौर के मुताबिक भारतीय रीति-रिवाज से शादी की जो पद्धति है, इसमें पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति समर्पित रहते हैं। यह समर्पण भाव राष्ट्र की उन्नति और दंपती के जीवन कल्याण के लिए आवश्यक होता है। इसी पद्धति से मार्टिन व उलरिके की शादी होगी।

Related posts

खड़े ट्रक के पीछे से जा घुसा तेज रफ्तार ट्रक, आग लगने से जिंदा जले चालक-परिचालक

Uttarakhand Vidhansabha

एक दिवसीय हड़ताल पर इंदौर के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, कलेक्टर कार्यालय के बाहर दिया धरना

Uttarakhand Vidhansabha

मध्य प्रदेश के 77 जलाशयों की होगी जियो टैगिंग, मॉनिटरिंग भी ऑनलाइन

Uttarakhand Vidhansabha