15.6 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश

अग्निवीर भर्ती में 9500 में से 50 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थी ग्वालियर-चंबल अंचल के

Uttarakhand Vidhansabha
ग्वालियर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट 2 अगस्त से 12 अगस्त के बीच होगा। ग्वालियर के दिव्यांग खेल स्टेडियम में आयोजित होने वाली शारीरिक परीक्षा में प्रदेश के 10 जिलों के 9500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें 50 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थी ग्वालियर और चंबल अंचल के तीन जिलों के ही हैं। 10 दिन तक चलेगी शारीरिक दक्षता परीक्षा सबसे पहले अग्निवीर जनरल ड्यूटी के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। इसके बाद अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, अग्निवीर टेक्नीकल, अग्निवीर नर्सिंग असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा होगी। दस दिन तक चलने वाली शारीरिक परीक्षा में 9500 […]...
मध्यप्रदेशयातायात

रेडिसन चौराहे पर बैरिकेडिंग से बनाया लेफ्ट टर्न, 20 प्रतिशत यातायात को फायदा

Uttarakhand Vidhansabha
इंदौर। रेडिसन चौराहा शहर के व्ययस्तम चौराहों में से एक है। शनिवार को यातायात पुलिस ने यहां यातायात को सुगम बनाने के लिए विजय नगर से आने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग से लेफ्ट फ्री टर्न बनाया। इससे विजयनगर से देवास नाका जाने वाले वाहनों को फायदा मिलेगा। शाम को व्ययस्तम समय में रेडिसन चौराहे पर यातायात का दबाव काफी रहता है विजय नगर चौराहे से आने वाले लेफ्ट टर्न को बाधित करते हुए रुक जाते थे। इससे देवास नाका जाने वाला यातायात भी वेवजह से यातायात में फंसा रहता था। इससे मुक्ति दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने विजय नगर से आने वाले […]...
मध्यप्रदेश

बीमा कंपनी ने इलाज में खर्च राशि नहीं दी, अब देना होगा 60 हजार रुपये का हर्जाना

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल। अक्सर व्यक्ति स्वास्थ्य बीमा इसलिए लेता है कि बीमार होने पर अस्पताल का खर्च बीमा कंपनी भुगतान कर सके, लेकिन अक्सर बीमा कंपनियां तमाम बहाने बनाकर बीमा राशि देने से इंकार कर देती है। ऐसा ही एक मामला जिला उपभोक्ता आयोग में पहुंचा। चार साल बाद आयोग ने निर्णय सुनाया। आयोग की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह, सदस्य अंजुम फिरोज व सदस्य अरूण प्रताप सिंह ने निर्णय सुनाते हुए बीमा कंपनी पर 60 हजार रुपये देने का हर्जाना लगाया। दरअसल जिला उपभोक्ता आयोग में होशंगाबाद रोड निवासी डा. रणवीर सिंह, तेजिंदर सिंह व रमनिक कौर ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरंस व बंसल अस्पताल […]...
मध्यप्रदेश

मुरैना के जौरा में लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Uttarakhand Vidhansabha
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा में पटवारी को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया आपको बता दें पटवारी ने 10 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। पटवारी किसान से नामांतरण का कार्य करने के बदले रिश्वत ले रहा था। लोकायुक्त की टीम ने यह कार्रवाई शुक्रवार की शाम को की है। पटवारी सुजान सिंह मुरैना के जौरा में सियारू हलके पर पदस्थ है। किसान रघुवीर जाटव से पटवारी नामांतरण के कार्य के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। बाद में 10 हजार रुपए में कार्य करने के लिए पटवारी तैयार […]...
मध्यप्रदेश

प्यार के बीच आया बेटा तो मां ने गला दबाकर कर दी हत्या, पुलिस ने खोला कत्ल का राज

Uttarakhand Vidhansabha
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक महिला ने अपने ही बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पास के मकान में फेंक दिया था, महिला रात भर रोने का नाटक करती रही यह घटना पनागर थाना क्षेत्र की है। महिला पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने जेठ पर भी आरोप लगा रही थी। लेकिन इस पूरे मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है और महिला नीतू गुप्ता और उसके प्रेमी जाहिर अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि सोमवार को 13 साल के आदित्य का शव मिला […]...
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर में बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक ,युवक की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Vidhansabha
बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, आपको बता दें कि नेपानगर में तेज रफ्तार दो पहिया वाहन अनियंत्रित हुआ और बिजली के खंभे से टकरा गया। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना नेपानगर थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक बाइक को काफी तेज रफ्तार में चला रहा था। तभी बाइक अनियंत्रित हो […]...
मध्यप्रदेश

MP में निवेश के लिए CM मोहन का Grand offer! उद्योगपति जो सोचकर नहीं आए थे, मोहन ने वो दिया..

Uttarakhand Vidhansabha
जबलपुर। तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के बाद देश के तीसरे डिफेंस कॉरिडोर जबलपुर कटनी और इटारसी में निवेश के लिए शनिवार को दुनिया के निवेशक जबलपुर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में पहुंचे, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को जबलपुर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल एवं अन्य मंत्रीगण व गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र के अवसर पर औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह ने मंच पर उपस्थित विभिन्न उद्योगपतियों का शाल द्वारा स्वागत किया। उपस्थित अतिथियों में अडानी पॉवर, नेटलिंक, […]...
मध्यप्रदेश

नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर ने मारुति वैन में मारी टक्कर दो की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

Uttarakhand Vidhansabha
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है राजमार्ग चौराहा पर शनिवार को एक कंटेनर ने मारुति वैन में टक्कर मार दी इस हादसे में मारुति वैन में बैठे एक ही परिवार के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया है। मृतक शिवम इलेक्ट्रिकल्स की दुकान पर काम करता था और श्रीकांत मजदूरी का काम करता था दोनों ही युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। नितेश नाम का युवक […]...
मध्यप्रदेश

सतना में आकाशीय बिजली गिरने से दो छात्रों समेत चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Uttarakhand Vidhansabha
सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में ग्रामीण अंचल में शुक्रवार को मामूली बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिर गई और चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सतना के अलग-अलग क्षेत्र में बिजली गिरने से 6 लोग भी झुलस गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवकों का नाम वरुण और आदर्श सिंह है, सूचना पर जैतवारा पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों आरपीएस स्कूल के छात्र थे और स्कूल की छुट्टी होने के बाद बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे इसी दौरान बारिश शुरू हो गई और दोनों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी […]...
मध्यप्रदेश

रीगल स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पत्रकारों ने किया पौधारोपण ,महापौर रहे मौजूद

Uttarakhand Vidhansabha
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पौधारोपण अभियान जोरों पर है। शहर के पत्रकार भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.. इसी क्रम में रीगल स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में पत्रकारों ने पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बतौर अतिथि शिरकत की दरअसल देश भर के साथ – साथ इंदौर शहर में भी हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस सकारात्मक पहल में शहर के पत्रकारों ने भी अपना सहयोग दिया है। पत्रकारों ने रीगल स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे […]...