26.6 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर में बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक ,युवक की दर्दनाक मौत

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, आपको बता दें कि नेपानगर में तेज रफ्तार दो पहिया वाहन अनियंत्रित हुआ और बिजली के खंभे से टकरा गया। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना नेपानगर थाना क्षेत्र की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक बाइक को काफी तेज रफ्तार में चला रहा था। तभी बाइक अनियंत्रित हो गई तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे में जाकर घुस गई घटनास्थल पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक उत्तरप्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

एम्स भोपाल में दान की गई कार्निया से मिलेगी दो लोगों को आंखों की रोशनी

Uttarakhand Vidhansabha

देवास में बिजली व पानी के लिए घमासान, तीन मामले दर्ज, एक में सरपंच भी आरोपी

Uttarakhand Vidhansabha

ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Uttarakhand Vidhansabha