Category : मध्यप्रदेश
उफान पर भिंड की बेसली नदी, मेहगांव के आधा दर्जन गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति
भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव क्षेत्र के बेसली नदी में उफान आने के कारण आधा दर्जन गांव प्रभावित हो गए। इन गांवों के लोगों को कमर तक पानी में घुसकर आना जाना पड़ रहा है। प्रतिवर्ष बारिश के चार महीने में कई बार बैसली नदी का जल स्तर बढ़ जाता है। इस कारण नदी के आसपास के करीब आधा दर्जन ऐसे गांव हैं, जहां पर लोगों को पानी में होकर आना जाना पड़ता है। जब जल स्तर ज्यादा बढ़ जाता है तो यह पानी गांव के चारों ओर फैल जाता है। यह गांव टापू की तरह बन जाते […]...
ओम बिरला 51 लाख पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे इंदौर, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत
इंदौर: लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला आज 51 लाख पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे। जहां रेसीडेंसी कोठी पर लोकसभा अध्यक्ष का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस विभाग की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष के पहली बार इंदौर आगमन पर उन्हें गॉड आफ ऑनर भी दिया गया। मीडिया से चर्चा करते हुए ओम बिरला ने कहा कि पौधारोपण का जो अभियान इंदौर में शुरू हुआ है। वह पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है और इस अभियान से […]...
घर की पानी की टंकी में मिली दो सगे भाइयों की लाशें, गांव में फैली सनसनी
सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में दो सगे भाईयों की लाशें अन्य दो भाईयों ने घर के ही वाटर टैंक में देखी। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार इछावर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरदी कला निवासी राहुल जायसवाल और गोलू जायसवाल पिता विष्णु जायसवाल दोनों सगे भाई गांव में ही रह कर सीमेंट की दुकान चलाते थे। मंगलवार सुबह 9 बजे तक दुकान नहीं खुली तब दो भाईयों पंकज और नरेंद्र ने घर पर जाकर […]...
मुस्लिम युवकों को भारत के खिलाफ ऐसे भड़काता था आतंकी फैजान, ATS की पूछताछ में बड़ा खुलासा
मध्य प्रदेश के खंडवा से गिरफ्तार इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी फैजान शेख ने बहुत बड़ा खुलासा किया है. ATS की पूछताछ में उसने बताया कि वह मुस्लिम युवकों को कश्मीर को भारत से अलग करने का तराना सुनाकर देश के खिलाफ भड़काने की कोशिश करता था. फैजान जिस तराने को गुनगुनाता वो इस प्रकार है- दिल्ली भी पाकिस्तान का, कश्मीर भी पाकिस्तान का..’ फैजान अहले हदीस आइडियोलॉजी को फॉलो करता था, जबकि परिवार हन्फी विचारधारा को मानता था. लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज मुहम्मद सईद भी अहले हदीस आइडियोलॉजी को मानता था. मध्य प्रदेश एटीएस ने आतंकी फैजान को 5 दिन […]...
‘राष्ट्रपति-PM से भी नहीं डरता…’ थाना प्रभारी ने गांववालों को धमकाया
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में छापीहेड़ा पुलिस स्टेशन है. यहां के थाना प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. थाना प्रभारी गांववालों को धमकाते हुए दिखता है और उनसे कहता है कि वह प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी नहीं डरता. इस अधिकारी का नाम राजेंद्र सिंह है. वीडियो में दिख रहा है कि थाना प्रभारी गांववालों को थाने से बाहर जाने के लिए कहता है. इस पर गांव का युवक पुलिस अधिकारी से कहता है कि आप एफआईआर नहीं लिख रहे हैं, इसकी शिकायत दूसरे वरिष्ठ अधिकारी से की जाएगी. इसपर थाना प्रभारी कहता है कि […]...
‘सुनाई देती हैं आवाजें…जेल में बंद तांत्रिक भूतों से करवा रहा परेशान’, FIR दर्ज करवाने थाने पहुंची महिला
मध्य प्रदेश के जबलपुर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला थाने पहुंची और भूत-भूतनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात करने लगी. यह बात सुनकर थाने में मौजूद पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए. इस दौरान महिला ने जेल में बंद एक तांत्रिक पर परेशान करने का आरोप लगाया है. यह मामला जबलपुर के संजीवनी नगर पुलिस थाने का है. यहां एक महिला ने पुलिस को बताया कि जेल में बंद “बाप दादा” नाम का तांत्रिक उसे भूत-भूतनी से परेशान करवा रहा है. पुलिस ने महिला को समझाने के बाद आवेदन लिखने के लिए बोला, साथ […]...
इंदौर के जिला अस्पताल पहुंचे उपमुख्यमंत्री, निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के पश्चिम क्षेत्र में मौजूद शासकीय जिला अस्पताल को तोड़कर नया और आधुनिक रूप देने का काम पिछले कई वर्षों से जारी है। लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही की वजह से इस अस्पताल का काम काफी धीमी गति से चलने के साथ ही तय समय सीमा को भी पार कर चुका है। शनिवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे, इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन अस्पताल भवन के काम और इसकी गुणवत्ता को देखा। मंत्री शुक्ला ने अधिकारियों और काम कर रहे ठेकदारों के साथ काफी समय तक बैठक […]...
हीरे बेचने की फिराक में घूम रहे थे तस्कर, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में साइबर क्राइम की टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। जहां हीरों की तस्करी करने की फिराक में घूम रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी हीरों को खपाने की फिराक में घूम रहे रहे थे जिन्हें साइबर टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 30 नग हीरे पकड़े गए हैं जिनकी कीमत 1 लाख 30 हजार आंकी गई है। नए कानून के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि तीन संदिग्ध व्यक्ति दो अलग-अलग मोटरसाइकिल में अपने पास बहुमूल्य हीरा रखकर ग्राम पटपरपाली […]...
थाने के सामने सरेआम पिटाई…पार्टी के पैसे न देने पर युवक को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल
छतरपुर: छतरपुर जिले के लवकुशनगर में थाने के बाहर युवक के साथ मारपीट का मामला आमने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब लवकुशनगर थाना पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। थाने के सामने लात-घूसों और चप्पल से मारपीट छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाने के सामने एक 35 वर्षीय युवक के साथ आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर दी। आरोपियो ने पीड़ित को जमकर लात-घूसे मारे और चप्पलों से भी पिटाई की।बताया गया है […]...
बेटे से झगड़े के बाद मां ने उठाया खौफनाक कदम, मां को तड़फते देख बेटे ने भी पी हेयर डाई, मां की मौत, बेटे की हालत गंभीर
पन्ना : पन्ना जिले के धरमपुर थाना एवं खोरा चैकी अंतर्गत ग्राम दानी का पुरवा में मामूली विवाद के चलते मां-बेटे ने हेयर डाई पी लिया। जिसमें महिला की मौत हो गई है और बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। हेयर डाई पीने की घटना के बाद दोनों को अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर हालत मे पुत्र को जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया है। बताया गया है कि मां सुशीला लोध पति विष्णु लोध (55) निवासी दानी का पुरवा अपने घर पर थी तभी उसका […]...
