24.5 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

मुस्लिम युवकों को भारत के खिलाफ ऐसे भड़काता था आतंकी फैजान, ATS की पूछताछ में बड़ा खुलासा

मध्य प्रदेश के खंडवा से गिरफ्तार इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी फैजान शेख ने बहुत बड़ा खुलासा किया है. ATS की पूछताछ में उसने बताया कि वह मुस्लिम युवकों को कश्मीर को भारत से अलग करने का तराना सुनाकर देश के खिलाफ भड़काने की कोशिश करता था. फैजान जिस तराने को गुनगुनाता वो इस प्रकार है- दिल्ली भी पाकिस्तान का, कश्मीर भी पाकिस्तान का..’

फैजान अहले हदीस आइडियोलॉजी को फॉलो करता था, जबकि परिवार हन्फी विचारधारा को मानता था. लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज मुहम्मद सईद भी अहले हदीस आइडियोलॉजी को मानता था. मध्य प्रदेश एटीएस ने आतंकी फैजान को 5 दिन की रिमांड पर लिया है. उससे पूछताछ जारी है. पूछताछ में उसने कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

एटीएस ने 4 जुलाई को खंडवा में छापा मारकर फैजान को गिरफ्तार किया था. एटीएस ने बताया कि फैजान सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश रच रहा था. पूछताछ में सुरक्षा बल व उनके परिजन के रेकी की बात भी कबूल की. घर से पिस्टल बारूद और अन्य संदिग्ध चीजें बरामद हुई. आतंकी फैजान शेख 8 आतंकियों के एनकाउंटर का बदला लेने वाला था.

Related posts

इंदौर के खजराना क्षेत्र में 3 मंजिला मकान में सट्टे के अड्डे पर पुलिस ने दी दबिश, पौने 12 लाख रुपए जब्त…

Uttarakhand Vidhansabha

सीएम मोहन यादव ने बलिदानी सैनिकों को किया नमन, बोले- कारगिल विजय भारतीय सेना के पराक्रम की पहचान

Uttarakhand Vidhansabha

बारात में डीजे बजाने के दौरान मारपीट का मामला, FIR की मांग को लेकर दूल्हा – दुल्हन धरने पर बैठे..

Uttarakhand Vidhansabha