29.1 C
Dehradun, IN
March 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

रीवा के गुढ़ से बकरियां लेकर हैदराबाद जा रहे पांच व्यापारियों की दुर्घटना में मौत

Uttarakhand Vidhansabha
रीवा। एमपी में रीवा के गुढ़ से पांच व्‍यापारी तेलंगाना राज्‍य की राजधानी हैदराबाद के मेडक जिले के चेगुंटा मंडल के वाडियारम में नेशनल हाईवे -44 पर दो ट्रकों के आपस में टकरा गए। मेडक जिले में व्‍यापार करने गए थे। सभी की हादसे का शिकार हो गए। शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया हादसे के समय के ट्रक के केबिन में बैठे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन ट्रक के पिछले हिस्से में थे. उन्होंने भी दम तोड़ दिया. वहीं केबिन में फंसे शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। ओवरटेक करने की […]...

देवास जिला अस्पताल में युवक की मौत के बाद तोड़फोड़, परिजनों ने एबी रोड पर लगाया जाम

Uttarakhand Vidhansabha
 देवास। देवास जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद शव को आगरा-मुंबई हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। हंगामें से रास्ते से गुजर रहे लोगों को परेशानी हो रही है। 4 करोड़ रुपये से अधिक के गबन में फंसे देवास जिला अस्पताल के कई अधिकारी-कर्मचारियों के छुट्टी पर चले गए हैं। अस्पताल में चल रही अव्यवस्थाओं के बीच शनिवार को उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। अस्पताल में मची अफरा-तफरी युवक की मौत के बाद स्वजन व परिचित लोग आक्रोशित हो गए और […]...

इंदौर में 25 चाट-चौपाटियां, खाने के शौकीनों ने फूड बिजनेस को पहुंचाया 1500 करोड़ पर

Uttarakhand Vidhansabha
इंदौर। हाल ही में इंदौर शहर आए सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कहा था कि इस शहर की अर्थव्यवस्था को यहां का खानपान बहुत मजबूत बना रहा है। जिस गति से यहां खानपान की दुकानें और नए-नए ठीये बन रहे हैं, वे इस बात का प्रमाण है कि यहां के स्वाद का कारोबार कितना जबरदस्त है। शेफ सोखी की यह बात बेबुनियाद नहीं और यही वजह रही कि उन्होंने भी अपना रेस्टोरेंट शहर में शुरू किया। वाकई में यह एक ऐसा शहर है, जहां इंदौरी स्वाद पर प्रतिवर्ष 1500 करोड़ रुपये खानपान के शौकीन खुशी-खुशी न्यौछावर कर देते हैं। सराफा, […]...

ग्वालियर में खुदकुशी करने वाले कथा वाचक पर पहली पत्नी ने लगाया था दुष्कर्म का केस, दूसरी पत्नी ने दी मानसिक प्रताड़ना

Uttarakhand Vidhansabha
ग्वालियर। पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाले कथा वाचक धर्मेंद्र झा ने दो बार शादी की। दोनों बार उसने लव मैरिज की। पहली पत्नी ने उस पर रेप केस लगाया तो दूसरी ने इतनी प्रताड़ना दी कि उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। धर्मेंद्र झा दोनों ही पत्नियों से परेशान था। इस बात का उसने अपने वीडियो में भी जिक्र किया है। यानि धर्मेंद्र झा काे दोनों बार ही धोखा मिला। दोनों ही पत्नियों ने उसे प्यार के बदले धोखा दिया। साथ में भजन गाने वाली साथी से की थी पहली लव मैरिज धर्मेंद्र झा भजन गाने व […]...

कोदो-कुटकी पर एमएसपी लागू करेंगे, 4290 प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी सरकार, सीएम मोहन यादव ने बालाघाट में कहा

Uttarakhand Vidhansabha
बालाघाट। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार को बालाघाट में आयोजित दो कार्यक्रमों में शामिल हुए। पुलिस परेड ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जहां 43 लाख रुपये के दो इनामी नक्सलियों के मार गिराने वाले हाकफोर्स के 28 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति देकर उनकी बहादुरी को सराहा, तो इतवारी कृषि उपज मंडी में मुख्यमंत्री ने मिलेट मिशन के तहत आयोजित अन्न उत्सव में कई अहम घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सरकार जल्द किसानों से कोदो-कुटकी की फसल एमएसपी के आधार पर खरीदेगी। उन्हाेंने कहा कि सरकार न सिर्फ मोटा अनाज उगाने वाले किसानों से 4290 रुपये […]...

मोबाइल चलाने पर पिता ने डांटा तो घर से भाग गया युवक, 18 दिन बाद पेड़ पर लटकी मिली लाश

Uttarakhand Vidhansabha
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आने वाले डबरा क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है, मंगरोरा गांव में रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिला है। आपको बता दें कि युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था घटना की सूचना पर तत्काल सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी सिटी थाना पुलिस ने बताया है कि यह  शव लोहगढ़ गांव के रहने वाले संजय गुर्जर का है। पुलिस ने युवक के परिजनों को भी तत्काल इस मामले की सूचना दे दी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय गुर्जर का मोबाइल चलाने […]...

रीवा में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की हुई मौत, चार घायल

Uttarakhand Vidhansabha
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। चार लोग घायल हैं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां पर उनका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग जगह से घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना मऊगंज थाना क्षेत्र की है यहां पर पार्वती नाम की महिला आम की रखवाली कर रही थी तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बारिश से बचने झोपड़ी में गए तीन लोग अचानक गिर गई बिजली   वहीं […]...

नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेसियों का कथित ऑडियो वायरल, नरोत्तम मिश्रा ने शेयर कर उठाए सवाल

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल: मध्य प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं 1 जुलाई से शुरू हो रहे मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के हंगामेदार होने की बात भी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कही है। इस बीच पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को एक कथित ऑडियो ट्वीटर पर शेयर किया है। ये ऑडियो कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बताया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता कह रहे हैं कि “सारंग को फंसाने की नौटंकी है सारी, इसी चक्कर में आज पार्टी की यह हालत हो गई है।” हालांकि बातचीत करने […]...

भिंड के मधुपुरा गांव में बिजली सप्लाई बंद होने से आक्रोशित हुए ग्रामीण, बिजली कंपनी के AE को पीटा

Uttarakhand Vidhansabha
भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नयागांव थाना क्षेत्र के मधुपुरा सब स्टेशन पर बिजली कंपनी के AE के साथ मारपीट की गई है। यहां पर मौजूद अन्य स्टाफ के साथ भी मारपीट की गई। यहां पर पहुंचे लोग बिजली काटे जाने से नाराज थे। जिला अस्पताल में एई का मेडिकल परीक्षण किया गया। पुलिस ने तीन युवकों पर शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। उमरी में पदस्थ एई वीरेंद्र कुमार धुर्वे ने पुलिस को बताया कि वह मधुपुरा गांव के सब स्टेशन पर बैठे थे। उनके साथ अन्य कर्मचारी रामलखन दौहरे ,रामकिशन […]...

पड़ोसन के साथ बकरी चराने गई भाभी…नाराज देवर ने उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा थाना

Uttarakhand Vidhansabha
पन्ना : पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना अंतर्गत एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पड़ोसन के साथ बकरी चराने को लेकर देवर भाभी में विवाद हो गया। जब मना करने के बावजूद भी भाभी पड़ोसन के साथ बकरी चराने जाने लगी, तो शराब के नशे में धुत गुस्साए देवर ने अपनी ही भाभी को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया, जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, कलही केवट उम्र 45 वर्ष निवासी “बारा कगरे का” में पड़ोस की […]...