39.8 C
Dehradun, IN
June 21, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

रीवा के गुढ़ से बकरियां लेकर हैदराबाद जा रहे पांच व्यापारियों की दुर्घटना में मौत

रीवा। एमपी में रीवा के गुढ़ से पांच व्‍यापारी तेलंगाना राज्‍य की राजधानी हैदराबाद के मेडक जिले के चेगुंटा मंडल के वाडियारम में नेशनल हाईवे -44 पर दो ट्रकों के आपस में टकरा गए। मेडक जिले में व्‍यापार करने गए थे। सभी की हादसे का शिकार हो गए।

शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया

हादसे के समय के ट्रक के केबिन में बैठे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन ट्रक के पिछले हिस्से में थे. उन्होंने भी दम तोड़ दिया. वहीं केबिन में फंसे शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

ओवरटेक करने की चक्‍कर में हुआ हादसा

ओवरटेक करने की चक्‍कर में हुए हादसे में चार घायल हुए हैं। कई बकरियां भी मर गई हैं। ट्रक में बकरियां लोड करके खरीद-बिक्री करने के लिए गए थे। गुढ़ नगर परिषद के शफीक खान के मोहम्मद शब्बीर, शहबान खान के दो बेटे जीशान खान और मो. इबरान खान व मनीष चिकवा व राजू चिकवा दो अन्य लोग रवाना हुए थे। घर के लोगों ने सकुल रवाना किया था।

शवों को तुफरान सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया

हादसे के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया। हादसे में घायल चारों लोगों में तीन को तुफरान अस्पताल ले जाया गया और एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे हैदराबाद ले जाया गया। पांचों शवों को तुफरान सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। चेगुंटा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

Related posts

कार और मोबाइल का नशा ऐसा कि रिश्‍तेदारों के यहां करने लगा यह काम, ऐसे हुआ खुलासा

Uttarakhand Vidhansabha

तेज रफ्तार बोलेरो निर्माणाधीन मकान से टकराई, तीन लोगों की दर्दनाक मौत..

Uttarakhand Vidhansabha

इंदौर में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने खाली मटके फोड़कर किया विरोध..

Uttarakhand Vidhansabha