Category : मध्यप्रदेश
रेलयात्रियों के सूख रहे कंठ, बॉटल में भरकर बाहर भेजा जा रहा वाटर वेंडिंग मशीनों का पानी
भोपाल। ट्रेनों में सफर यात्रियों को सस्ते दाम पर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रेलवे की ओर से कई स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई है। परंतु रेलवे की इस मुहिम को ठेकेदार विफल बनाने में लगे हुए हैं। इससे यात्रियों के कंठ सूखे के सूखे बने रहते हैं और उनके हिस्से का पानी कहीं और ही सप्लाई कर दिया जाता है। रेल यात्री ने दर्ज कराई शिकायत भोपाल रेल मंडल के इटारसी स्टेशन से शुक्रवार को एक यात्री ने वाटर वेंडिंग मशीन से पानी न मिलने की शिकायत की है। एसके साजिद नामक यात्री ने बताया कि ट्रेन से […]...
छापामार कार्रवाई कर रसोई गैस के 14 सिलेंडर जब्त
ग्वालियर: जिले में घरेलू गैस का दुरूपयोग रोकने के लिये विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस कड़ी में जिला प्रशासन की खाद्य शाखा की टीम द्वारा विभिन्न सात प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई कर रसोई गैस के 14 सिलेंडर जब्त किए। साथ ही प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए […]...
बैरागढ़ सिविल अस्पताल में चिकित्सकों की कमी, इमरजेंसी कक्ष में नहीं मिलते डॉक्टर
भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में स्थित सिविल अस्पताल में लंबे समय से रेडियोलाजिस्ट नहीं है। सोनोग्राफी के लिए महिलाओं को परेशान होना पड़ता है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने सप्ताह में दो दिन सेवानिवृत्त रेडियोलाजस्ट की सेवाएं लेना शुरू किया है, लेकिन इससे बाकी दिनों में अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ता है। इमरजेंसी कक्ष भी कई बार डाॅक्टर नहीं होते। आसपास के गांवों से आते हैं मरीज ज्ञातव्य है कि सिविल अस्पताल पर बैरागढ़ के अलावा आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों के इलाज की जिम्मेदारी है। एक समय अस्पताल में दो दर्जन से अधिक चिकित्सक हुआ […]...
ज्वेलरी शॉप मालिक को आया फोन, टूट गया है दुकान का शटर… जाकर देखा तो गायब थे 5 किलो चांदी के जेवर
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी शहर में शुक्रवार रात सोने-चांदी के गहनों की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर दुकान में रखे शटर को तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखे लाखों रुपये के जेवर ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी का केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। सुबह रास्ते से गुजर रहे लोगों ने टूटा देखा शटर कटनी शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में शुक्रवार की रात को बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप की शटर तोड़ी और अंदर से रखे सोने-चांदी के लाखों के जेवर […]...
बच्चों को कल पिलाई जाएगी पोलियो ड्राप, जागरूकता के लिए आसमान में लहराया बैलून
भोपाल। 23 जून, रविवार को आयोजित किए जा रहे पल्स पोलियो अभियान की जागरूकता के लिए कलेक्टर कार्यालय में स्काई बैलून लहराया गया है। यह बैलून 100 फीट की ऊंचाई पर स्थित किया गया है। इस अवसर पर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बैलून को आसमान में छोड़कर स्वजनों से अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पांच साल तक की उम्र के बच्चों के स्वजन रविवार, 23 जून को पोलियो बूथ पर पहुंचकर पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं। कलेक्टर कार्यालय में पल्स पोलियो अभियान के पोस्टर का विमोचन भी किया […]...
लक्ष्मीबाई का साथ देने पर अंग्रेजों ने राजघराने के खजांची अमरचंद बाठिया को सराफा बाजार में दी थी फांसी
ग्वालियर। प्रथम स्वाधीनता संग्राम की महानायिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों से लोहा लेते हुए जब ग्वालियर पहुंचीं तो उनकी सेना के पास रसद नहीं रह गई थी। सैनिकों को पांच माह से वेतन भी नहीं मिल सका था। ऐसी स्थिति में सिंधिया राजघराने के कोषाध्यक्ष अमरचंद बाठिया ने उनके लिए न सिर्फ खजाने के द्वार खोल दिए थे, बल्कि स्वयं भी आर्थिक सहयोग किया। इसके लिए सजा बतौर अंग्रेज अफसरों ने 18 जून 1858 को रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान हो जाने के चार दिन बाद 22 जून को अमरचंद बाठिया को सराफा बाजार के नीम के पेड़ पर फांसी पर […]...
इंदौर में छात्रा अंजलि की खुदकुशी के केस में पुलिस खाली हाथ, अब टैबलेट ही खोल सकता है कोई राज
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में अपोलो डीबी सिटी की 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाली छात्रा अंजलि यामयार घर में चल रही खटपट से भी परेशान थी। वह लंबे समय से घुटन महसूस कर रही थी। मंगलवार को स्कूल जाने के पहले आत्महत्या का मन बना चुकी थी। अंजिल ने मां से कहा था कि मैं बड़ी हो गई हूं, मुझे छोड़ने मत जाया करो। पिता छोड़ने गए, लेकिन उन्हें भी बस आने के पहले घर भेज दिया। जांच में शामिल एक अफसर का दावा है कि यामयार परिवार में कलह होती रहती थी। पति-पत्नी के बीच […]...
डिंडौरी जिले में तेज बारिश के बीच झोपड़ी पर गिरी बिजली, मां और दो बच्चों की मौत
डिंडौरी। डिंडौरी जिले के चौरादादर गांव में तेज बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला सहित उसके दो बच्चों की मौत होने की घटना सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि बारिश के दौरान शुक्रवार की दोपहर झोपड़ी पर तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे 35 वर्षीय रूतन बाई, 4 वर्षीय वर्षा मार्को और 2 वर्षीय वरजीत मार्को की मौत हो गई है। बिजली गिरने से महिला और उसके दो बच्चों के […]...
शिवराज चौहान के पुत्र कार्तिकेय बोले- आज हमारे नेता के सामने दिल्ली भी नतमस्तक, जीतू पटवारी ने कसा तंज
सीहोर। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से छठवीं बार सांसद चुने जाकर दिल्ली पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें केंद्र में कृषि मंत्री बनाया है। इसके बाद शिवराज ने बुधनी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया, जिससे अब यह सीट रिक्त हो गई और यहां उपचुनाव होगा। इधर, शुक्रवार को शिवराज के बेटे कार्तिकेय चौहान सीहोर के भैरुंदा में एक बार फिर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और यहां पर उन्होंने पिता की प्रचंड जीत पर जनता का आभार जताते हुए ऐसा बयान दिया, जिसकी चहुंओर चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री नहीं तो और ज्यादा लोकप्रिय शिवराज […]...
मां ने मासूम बेटी की चाकू मारकर की हत्या, फिर उसी के खून से दीवार पर लिखा- “मेरी मौत के जिम्मेदार…”
सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक मां ने अपनी बेटी की हत्या कर खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला ने चाकू से गोदकर मासूम बेटी की जान ले ली। इसके बाद उसने बेटी के खून से ही दीवार पर लिखा- “मेरी मौत के जिम्मेदार सास, ससुर, बड़ी ननद और मेरे पति हैं।” दीवार पर सुसाइड नोट लिखने के बाद उसने चाकू से खुद के शरीर पर भी वार कर खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालात में उपचार के लिए सीधी से रीवा रेफर […]...
