31 C
Dehradun, IN
March 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

मजदूरी के भुगतान को लेकर विवाद, वन समिति अध्यक्ष को गोली मारी, गंभीर हालत में इंदौर रेफर

Uttarakhand Vidhansabha
खंडवा। ओंकारेश्वर वन परिक्षेत्र की वन समिति में मजदूरी के भुगतान को लेकर हुए विवाद में मजदूर ने समिति अध्यक्ष को गोली मार दी। गंभीर घायल समिति अध्यक्ष को पहले सनावद और वहां से इंदौर रेफर किया गया है। वारदात के बाद आरोपित मौके से भाग निकला। पुलिस गोली चलाने वाले मजदूर को तलाश रही है। पुलिस के अनुसार वारदात मंगलवार देर रात ओंकारेश्वर के निकट ग्राम झिल्लार में हुई। वन समिति श्रमिक सुरसिंह ने मजदूरी के दस हजार रुपए बैंक खाते में नहीं डालने पर समिति अध्यक्ष 45 वर्षीय धनसिंह पुत्र बद्रीविशाल निवासी झिल्लार को गोली मार दी।   गोली कमर […]...

कटनी में दुकान से घर लौट रहे सराफा व्यापारी से पांच लाख से अधिक की लूट

Uttarakhand Vidhansabha
कटनी। बड़खेरा गांव में हीरापुर कौड़िया एनकेजे के कृष्णकुमार सोनी सोने-चांदी की दुकान बंद करने के बाद थैले में जेवर व नकदी लेकर घर मोटर साइकिल से लौट रहे थे। कृष्णकुमार ने बताया कि बड़खेरा से डेढ़ किमी. दूर सूनसान रास्ते में दो मोटर साइकिल में सवार छह लोग मिले। हथियार दिखाकर बैग छीनकर भाग गए। बैग में मंगलसूत्र के सोने के 10 लाकेट, एक जोड़ी झुमकी, कान के पांच जोड़ी टाप्स, दस नग सोने की नथ, 30 जोड़ी चांदी की पायल सहित दो लाख नकद थे। जेवर व नकदी लगभग पांच लाख 40 हजार रुपये के थे लूटी गए जेवर व […]...

आठ माह तक गुमशुदगी का नाटक करती रही पत्नी, प्रेमी संग मिलकर पति को कर दिया था दफन

Uttarakhand Vidhansabha
आलीराजपुर। धार जिले के डही थाना क्षेत्र के खटामी ग्राम में एक सनसनीखेज घटना का खुलासा पुलिस ने किया है। गांव का एक शख्स करीब आठ माह से लापता था। इस दौरान उसकी दूसरी पत्नी अपने पति के गुमशुदा हो जाने का नाटक करती रही। मामले में पुलिस की लंबी जांच के बाद ऐसा तथ्य सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। पुराने कुएं में दफन कर दिया था शव पुलिस के अनुसार दरअसल लापता शख्स की दूसरी बीवी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव को नानपुर थाना क्षेत्र के […]...

फोन पर दोस्त की गर्लफ्रेंड से बात… नाराज युवक ने चाकू से काट दिया उसका प्रायवेट पार्ट

Uttarakhand Vidhansabha
उज्जैन। महिदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चोरवासा बडला में एक युवक ने दूसरे युवक का प्रायवेट पार्ट काट दिया। आरोपी युवक ने दूसरे युवक की अपनी महिला मित्र से फोन पर बात करने से नाराज होकर यह कृत्‍य किया। दोनों युवक आपस में दोस्‍त हैं।\ आरोपी ने अपने दोस्त के सिर पर राॅड भी मार दी। जिससे उसके सिर में भी चोट लगी है। गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दी यह जानकारी   एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने घटना के संबंध में […]...

दिल्‍ली से आई महिला ने भाजपा नेता, होटल मालिक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, नेता बोले- 64 की उम्र में ऐसा काम क्‍यों करुंगा

Uttarakhand Vidhansabha
भिंड। दिल्ली से फूफ स्थित ऋषिश्वर कॉलेज में परीक्षा देने आई महिला ने शहर के श्याम होटल के मालिक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। होटल मालिक भाजपा जिला मंत्री और व्यापार संघ के अध्यक्ष हैं। इधर भाजपा जिला मंत्री का कहना है, कि महिला ने जो आरोप लगाए हैं वह पूरी तरह से गलत है। होटल में सीटीवीवी कैमरे लगे हैं, उसकी फुटेज देखकर स्पष्ट हो जाएगा कि कौन सही और गलत बोल रहा है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक नई दिल्ली नन्हे पार्क हाउस निवासी 30 वर्षीय युवती ने बताया कि 11 जून से 25 जून तक फूफ के ऋषिश्वर कालेज में […]...

आकाशीय बिजली से नागरिकों के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे का किया ऐलान

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल। ग्वालियर जिले की भितरवार विकासखंड के ग्राम पंचायत करहिया में आकाशीय बिजली गिरने से चार नागरिकों के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से मृतकों की आत्मा को शांति तथा शोकाकुल स्वजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के स्वजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा घायल का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि मृतकों में पप्पू परमार उम्र 45 वर्ष, कूक्कू तिवारी उम्र 50 वर्ष, हरि सिंह कुशवाहा उम्र 30 वर्ष और बल्लू कुशवाहा […]...

शहडोल में दोपहर तीन बजे से झमाझम बरसात, गर्मी से मिली लोगों को राहत

Uttarakhand Vidhansabha
चुभती और तपती गर्मी से राहत लोगों को मिली है। बुधवार को दोपहर 3:00 बजे से लगातार झमाझम बरसात का दौर जारी है पिछले एक सप्ताह से आसमान में बादलों का डेरा था लेकिन आसमान से बरसात हो नहीं रही थी लेकिन बुधवार को अचानक 3:02 पर जैसे ही बादलों ने बरसना शुरू किया तो लोगों ने राहत की सांस ली।   अभी भी समाचार लिखे जाने तक बरसात जारी बनी है उल्लेखनीय की इस बरसात से लोगों को तपती और चुभती गर्मी से राहत मिलेगी। मानसून की यह पहली बरसात कह सकते हैं। बिजली भी चमकी है और कई जगह धमाकेदार […]...

सीएम के नामांकन रैली में शामिल होने के ठीक पहले हर्रई में चली गोली, मचा हड़कंप

Uttarakhand Vidhansabha
हर्रई थाना क्षेत्र के ग्राम राजढाना में जमीनी विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भीड़ गए। विवाद को बढ़ता देख एक पक्ष ने आवेश में आकर दूसरे पक्ष पर गोली तान दी। जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार, भूमि स्वामी प्रियांस साहू एवं उत्तम साहू निवासी राजढाना और आरोपी सुनील सरेआम के बीच जमीनी विवाद को लेकर लगभग 12 बजे के आसपास तीखी नोक झोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी सुनील ने अपनी बंदूक से उत्तम साहू के ऊपर गोली चला दी। जिससे […]...

MBA पेपर लीक मामला: DAVV में NSUI का उग्र प्रदर्शन, अक्षय बम के कॉलेज की मान्यता रद्द करने की मांग पर अड़े

Uttarakhand Vidhansabha
MBA पेपर लीक कांड मामले में कांग्रेस लगातार उच्च शिक्षा विभाग और DAVV को घेरने में लगी है। जहा बीते दिन कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने प्रेस वार्ता कर भाजपा को घेरने की कोशिश की तो वही मंगलवार को NSUI के नेताओं ने RNT मार्ग स्थित DAVV परिसर में उग्र प्रदर्शन किया। कांग्रेस के छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष रजत पटेल के नेतृत्व में सकड़ों की संख्या में छात्र पहुंचे और कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की। NSUI की मांग है कि दोषी कॉलेज की मान्यता रद्द की जाए और कुलपति डॉ रेणु जैन अपने पद से इस्तीफा […]...

इंदौर की चाट चौपाटी पर खूनी खेल, पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, 2 गिरफ्तार

Uttarakhand Vidhansabha
इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र की चाट चौपाटी पर पुरानी रंजिश को लेकर जमकर विवाद हुआ जिसमें रोहित नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। पूरे मामले में पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, रोहित निवासी परिहार कॉलोनी नामक युवक की पौधे के गमले, हथौड़ा, सीमेंट का ब्लॉक से  करण, सचिन, अनिकेत, विनित द्वारा हमला किया था। पूरे मामले में बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर जब दोनों पक्ष आमने-सामने हुए तो यह हमला किया गया था। इस पूरी घटना में पुलिस ने […]...