24.8 C
Dehradun, IN
August 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

आठ माह तक गुमशुदगी का नाटक करती रही पत्नी, प्रेमी संग मिलकर पति को कर दिया था दफन

आलीराजपुर। धार जिले के डही थाना क्षेत्र के खटामी ग्राम में एक सनसनीखेज घटना का खुलासा पुलिस ने किया है। गांव का एक शख्स करीब आठ माह से लापता था। इस दौरान उसकी दूसरी पत्नी अपने पति के गुमशुदा हो जाने का नाटक करती रही। मामले में पुलिस की लंबी जांच के बाद ऐसा तथ्य सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया।

पुराने कुएं में दफन कर दिया था शव

पुलिस के अनुसार दरअसल लापता शख्स की दूसरी बीवी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव को नानपुर थाना क्षेत्र के फाटा भुरघाटी में एक नदी किनारे स्थित कुएं में दफन कर दिया था। पुलिस को यहां से हड्डियां और चप्पल मिली है। पुलिस अब शव की डीएनए जांच कराएगी, जिससे मृतक की पहचान सुनिश्चित होगी।

यह है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार मुन्ना तड़वाल निवासी खटामी (धार) आठ माह से लापता था। गायब होने के बाद स्वजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस मुन्ना को लापता समझकर मामले की जांच कर रही थी।

मृतक के भांजे से पूछताछ की तो हुआ खुलासा

इस बीच सूचना के आधार पर पुलिस ने मृतक के भांजे लालू से पूछताछ की। इसके बाद जो खुलासा हुआ, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। लालू ने पुलिस को बताया कि मृतक की दूसरी पत्नी रेशमा ने अपने प्रेमी गुड्डू के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी।

इसलिये उतार दिया मौत के घाट

इसके बाद पति के शव को ग्राम फाटा भुरघाटी में नदी किनारे पुराने कुएं में फेंककर ऊपर से मिट्टी व पत्थर डाल दिए थे। इस बारे में मृतक के स्वजन का कहना है कि संभवतः गुड्डू और रेशमा के प्रेम-प्रसंग के बारे में मुन्ना को पता चल गया था, इसलिए मुन्ना को मौत के घाट उतार दिया गया।

जेसीबी से कराई गई खोदाई

नानपुर पुलिस ने इस संबंध मेंं बताया कि डही पुलिस के साथ मिलकर मौके पर जेसीबी से खोदाई कराई गई। यहां से हड्डियां और चप्पल मिली है। मृतक की शिनाख्ती के लिए अब डीएनए जांच कराई जाएगी। खोदाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी जुट गए थे।

Related posts

दो युवकों ने जेल के बाहर आराम से टहलते हुए बनाई रील…सुरक्षा पर उठे सवाल

Uttarakhand Vidhansabha

कार से 440 किलोमीटर का सफर करके बेहद दुर्लभ समूह का खून देने आया महाराष्ट्र का फूल कारोबारी

Uttarakhand Vidhansabha

भोपाल: सड़क पर नमाज पढ़ने और लाउडस्पीकर पर कार्रवाई को लेकर मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर एक्शन मोड में है। इस पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा कि सरकार व्यक्ति विशेष को परेशान कर रही है, यह अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को  सड़क पर नमाज दिख रही लेकिन बाकी चीज नहीं दिख रही है।  कांग्रेस विधायक ने कहा कि मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर उतारे जा रहे हैं, लेकिन शहर में डीजे बज रहे हैं उन्हें लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि जहां एक लाउडस्पीकर है उसे भी हटाया जा रहा है। मसूद ने कहा कि सरकार सदन में कह चुकी है कि लाउडस्पीकर पर बैन नहीं लगा है, तेज बजाने को लेकर कार्रवाई की जाएगी। लाउडस्पीकर बजाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सब मानने को तैयार है। लेकिन नियम के तहत कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके लिए सरकार को आदेश निकालना चाहिए। सीएम मोहन को सड़क पर पढ़ी जा रही नमाज दो दिख रही है लेकिन बाकी चीजें नहीं। सरकार के ये आदेश संविधान और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कल मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था। जिसमें उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार गृह विभाग द्वारा जारी आदेश दिनांक 13/12/2023 का हवाला देकर लाउडस्पीकर पर पूर्ण प्रतिबंध है। इस तरह का भ्रम फैलाया जा रहा है। अतः मेरा आपसे अनुरोध है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय दृष्टांत रिट पिटीशन क्रमांक 72/98 In Re Noise Pollution में पारित दिनांक 18/07/2005 में ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउड स्पीकर/डी.जे./सम्बोधन प्रणाली) को नियंत्रण करने के लिए आदेश का पालन करने हेतु सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित करें ताकि किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति उत्पन्न ना हो।

Uttarakhand Vidhansabha