Category : मध्यप्रदेश
बलौदाबाजार घटना: कांग्रेस का प्रदेश भर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, भूपेश बघेल ने फिर साधा सरकार पर निशाना
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के गिरौधपुरी की अमर गुफा में सतनामी समाज के धार्मिक चिन्ह जैतखाम में तोड़फोड़ और हिंसा कलेक्ट्रेट आगजनी मामले को लेकर आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए बलौदाबाजार में पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी की थी। वहीं जिला कांग्रेस कार्यालय में भी भारी बल तैनात किया गया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को भी बलौदाबाजार के रास्ते पर पुलिस ने रोक लिया गया। बलौदाबाजार की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने राज्य के सभी जिलों में अलग-अलग धरना प्रदर्शन किया। रायपुर में पूर्व सीएम […]...
तेज आंधी-बारिश के बीच कमलेश शाह का नामांकन भरवाने पहुंचे CM मोहन, कांग्रेस को बताया दया के पात्र
आगामी समय में होने वाले अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के अधीकृत प्रत्याशी कमलेश शाह की नामांकन रैली में शामिल होने के लिए सीएम मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अमरवाड़ा पहुंचे। जहां पर तेज बारिश के बाबजूद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी से सीएम मोहन यादव का स्वागत किया है। तेज बारिश होने के चलते सीएम मोहन यादव सीधे एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह के साथ मौजूद रहते हुए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, नवनिर्वाचित सांसद विवेक बंटी साहू और भाजपा नेत्री मोनिका बट्टी मौजूद रही। तेज […]...
ग्वालियर में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत,खेत के सीमांकन के लिए एकत्रित हुए थे ग्रामीण..
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आने वाले भितरवार में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। घटना करहिया क्षेत्र की है, यहां पर जमीन की सीमांकन के लिए ग्रामीण एकत्रित हुए थे। एक युवक गंभीर रूप से घायल है ,जिसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार करहिया गांव में विक्की जाटव और सोनू जाटव के बीच खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके चलते पटवारी हर्ष मंगलवार को सीमांकन का कार्य करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान यहां पर अन्य किसान भी मौजूद थे। सीमांकन का […]...
अमरवाड़ा में उपचुनाव, कांग्रेस आज कर सकती है उम्मीदवार के नाम का ऐलान, इस नेता के नाम की चर्चा..
मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव को लेकर भाजपा से प्रत्याशी कमलेश शाह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की मौजूदगी में अपना नामांकन भर दिया है। लेकिन कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान तक नहीं किया है। बताया जा रहा है कि अमरवाड़ा विधानसभा सीट से नवीन मरकाम को पार्टी टिकट दे सकती है। कमलेश शाह के कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने के बाद यह उपचुनाव हो रहा है। नवीन मरकाम अभी जिला पंचायत के सदस्य हैं, मगर कांग्रेस उनको टिकट देती है तो उनका मुकाबला पूर्व […]...
CM मोहन ने VIP रोड़ पर काफिला रुकवा कर किया जैन मुनि का स्वागत, श्री विनम्र सागर महाराज का लिया आशीर्वाद
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को VIP रोड़ पर भोपाल में जैन मुनि श्री विनम्र सागर जी के भोपाल आगमन पर उनका स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव छिंदवाड़ा से लौटते हुए राजकीय विमानतल से मुख्यमंत्री निवास जा रहे थे। जैसे ही उनकी नजर वीआईपी रोड़ से पैदल यात्रा कर रहे जैन मुनियों के दल पर पड़ी उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गाड़ी से उतरकर जैन मुनियों से आशीर्वाद लिया। आचार्य विनम्र सागर महाराज जी उत्तर प्रदेश के ललितपुर से जैन मुनियों के दल के साथ […]...
मुरैना में स्टॉप डैम का पानी उतरा तो दिखी कार, पिछली सीट पर मिले देवर – भाभी के सड़े – गले शव, मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में स्टॉप डैम के गेट खोले गए तो पानी उतरने पर नदी में एक कार दिखाई दी जब जेसीबी मशीन की मदद से कार को बाहर निकाला गया तो कार की पीछे की सीट पर एक महिला और एक पुरुष का शव मिला है। बताया जा रहा है कि दोनों चार महीने से लापता थे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सिहोनिया थाना क्षेत्र की है मंगलवार को कुंवारी नदी के गोपी घाट पर बने स्टॉप डैम के गेट खोले गए थे गेट खोलने पर पानी कम हुआ तो […]...
पन्ना में ईट से भरी ट्रैक्टर – ट्राली बेकाबू होकर पलटी, दो लोगों की दर्दनाक मौत, 6 घायल
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाली पन्ना – अमानगंज घाटी पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। ईट से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अचानक बेकाबू हुई और पलट गई, घटना सुबह 5 बजे की है। दो लोगों की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई है। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 5 बजे अमानगंज से छतरपुर की तरफ ईट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी तभी पन्ना – अमानगंज की घाटी पर ट्रैक्टर ट्राली […]...
जमानत के बाद भी नहीं मिली जेल से रिहाई… छोड़ने के लिए हर कैदी से मांगे 500 रुपये, फिर ऐसे निकले बाहर
मध्य प्रदेश के उमरिया जिला जेल में जमानत के बाद भी कैदियों की रिहाई नहीं हो पा रही है. उनको जेल से बाहर निकालने के लिए 500 रुपये कैदी के हिसाब से रिश्वत मांगी जा रही है. ऐसा आरोप जेल में निरुद्ध कैदियों के परिजन लगा रहे हैं. जेल में निरुद्ध कैदियों के परिजनों ने अदालत से उनकी जमानत करवाई. जिला जेल उमरिया में उनकी रिहाई के आदेश शाम 6 बजे तक भिजवा दिए गए, लेकिन जेल प्रशासन उनकी रिहाई के नाम पर टालमटोल करता रहा. मंगलवार की देर रात तक जेल के बाहर जमानत हुए कैदियों के परिजन खड़े […]...
तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म
ग्वालियर: तांत्रिक ने एक महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला कई दिनों से बीमार थी, उसने महिला पर बुरा साया होने की बात कहकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफ़आइआर दर्ज कर ली है। ग्वालियर की रहने वाली 19 वर्षीय महिला की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। शादी के दो माह बाद ही वह अस्वस्थ रहने लगी। पति ने कई डाक्टर को दिखाया, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं आया। तभी उसके पड़ोसियों ने बताया कि अनरेश नाम का तांत्रिक है। वह झाड़फूंक के जरिये उसे ठीक कर सकता है। महिला को उसके स्वजन तांत्रिक के […]...
आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता
अगर आपने ऐसे किसी ट्रस्ट या संस्था को दान दिया है, जो आयकर अधिनियम की धारा 80जी के तहत कर छूट का लाभ दिलाते हैं, तो आपको उनसे फार्म 10बीई जरूर ले लेना चाहिए। पहले दानकर्ताओं को बतौर सबूत उस संस्था से मिली दान रसीद ही पेश करनी पड़ती थी। मगर वित्त वर्ष 2022-23 से नियम बदल गए हैं और अब दानकर्ता को संस्था से फॉर्म 10बीई लेना ही पड़ता है। पंकज शर्मा,चार्टर्ड एकाउंटेंट के मुताबिक संशोधन के बाद दान प्राप्त करने वाली संस्था को फार्म 10बीडी के जरिए दानकर्ता का विवरण आयकर विभाग को देना होता है। साथ ही […]...
