31 C
Dehradun, IN
March 7, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

इंदौर में रेव पार्टी कराने वाली महिला गिरफ्तार, रेस्टोरेंट और होटलों में रखती थी संपर्क..

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में स्थित रालामंडल के रिवेरा फार्म हाउस पर कुछ दिन पूर्व में रेव पार्टी आयोजित की गई थी, जहां शराब और कई तरह का नशा युवक युवतियों को परोसा जा रहा था। पुलिस के द्वारा की गई छापामार कार्रवाई के बाद पार्टी में नशा कर रहे युवक युवतियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं शुक्रवार को फरार चल रही कशिश बाधवानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रालामंडल के रिवेरा फार्म हाउस में हुई रेव पार्टी में पुलिस की दबिश के बाद से फरार चल रहे तीन […]...

देवास में शराब पकड़ने गए पुलिस दल पर कंजरों ने किया हमला, दो पुलिसकर्मी घायल..

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के देवास जिले के पीपलरावां थाना क्षेत्र के ग्राम कुमारिया बनवीर के पास पुलिस अवैध शराब पकड़ने गई थी। इस दौरान डेरे में रहने वाले लोगों ने पथराव और हमला कर दिया, यह हमला तब हुआ जब अवैध शराब के एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया, और इसी बीच दूसरे आरोपी ने भागकर डेरे में सूचना कर दी। जिससे डेरे से आए लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और इसी बीच पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी भी फरार हो गया। घायल हुए 2 पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए शाजापुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया,और मामले […]...

मानसून में मध्यप्रदेश…इन चार डेस्टिनेशन की खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी

Uttarakhand Vidhansabha
ग्वालियर। देश में मानसून प्रवेश कर चुका है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो रही है, हालांकि ग्वालियर में अभी भी गर्मी बेहाल कर रही है। ग्वालियर में भले ही बारिश नहीं है, लेकिन लोगों ने अभी से मानसून में घूमने के लिए डेस्टिनेशन ढूंढना शुरू कर दिए हैं। मध्यप्रदेश में भी चार ऐसे डेस्टिनेशन हैं, जो आपको दीवाना बना देंगे। इसलिए अगर अब तक आपने मानसून के मौसम में घूमने की योजना नहीं बनाई है तो यह खबर पढ़ लें… महेश्वर   खरगौन से करीब 56 किलोमीटर दूर बसा यह नगर। नर्मदा नदी के किनारे बसा यह नगर […]...

कैसे शुरू हो हजार बिस्तर अस्पताल की धर्मशाला, ‘नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी’

Uttarakhand Vidhansabha
 एक हजार बिस्तर के अस्पताल का भवन 400 करोड़ में बना, इसमें भर्ती मरीजों के स्वजन के ठहरने के लिए बनी 250 बेड की धर्मशाला भी बनी। अस्पताल तो शुरू हो गया लेकिन धर्मशाला के ताले खुलने का इंतजार दो साल से अटेंडेंट कर रहे हैं। इसे शुरू करने के लिए प्रबंधन को एक करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट नहीं मिल पाया है। यहां ‘नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी’ मुहावरा पूरी तरह फिट बैठ रहा है। ये धर्मशाला जब से बनी है, तबसे इसमें ताला ही पड़ा है। बजट के अभाव में फर्नीचर व अन्य सामान की […]...

14 वर्ष पूर्व दायर की थी याचिका, वीरता पुरस्कार मिलने पर दी जमीन का नहीं मिला पट्टा

Uttarakhand Vidhansabha
जबलपुर। सेना में रहकर दो युद्ध में लड़ते हुए वीरता पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति को सरकार की ओर से दी गई पंद्रह एकड़ जमीन का पट्टा आवंटित न किए जाने के मामले को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पाया कि जमीन के पट्टे के लिए सैनिक रहे व्यक्ति ने तहसीलदार के समक्ष आवेदन किया था। तहसीलदार द्वारा आवेदन पर कोई कार्यवाही नहीं किए जाने के खिलाफ उनके पुत्र ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट में साल 2010 को उक्त याचिका दायर की गई थी   याचिकाकर्ता साहेब सिंह बनकर की ओर से हाईकोर्ट […]...

हाई कोर्ट का आदेश, सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम नए सिरे से घोषित करें

Uttarakhand Vidhansabha
जबलपुर। नए नियम के अनुसार एलएलबी में 70 प्रतिशत या तीन साल की वकालत का अनुभव होना अनिवार्य कर दिया गया है। याचिकाकर्ताओं की ओर से ने दलील दी गई कि परीक्षा परिणाम पुराने नियम से घोषित कर दिया गया। जिससे मुख्य परीक्षा का कट ऑफ हाई हो गया। कई अपात्र भी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हो गए थे   कट ऑफ हाई होने के चलते कई अपात्र भी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हो गए थे। याचिका में मांग की गई थी कि अपात्रों को बाहर कर नए सिरे से मेरिट सूची तैयार की जाए। यह भी दलील दी […]...

मैसेज भेजकर रेव पार्टी में बुलाने वाली इवेंट मैंनेजर कशिश गिरफ्तार, पब, रेस्टोरेंट और होटलों से रखती थी संपर्क

Uttarakhand Vidhansabha
इंदौर। रालामंडल क्षेत्र स्थित फार्म हाउस में रेव पार्टी की इवेंट मैनेजर कशिश वाधवानी पुलिस के हत्थे चढ़ गई। छह दिन से सरगर्मी से ढूंढ रही तेजाजी नगर पुलिस ने कशिश को बाणगंगा क्षेत्र से पकड़ा है। आयोजक सोनू गुप्ता और हितेश सिंघानी की तलाश है। डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना के मुताबिक, रिवेरा फार्म पर शनिवार रात आजाद नगर एसीपी आशीष पटेल की टीम ने छापा मारा था। आरोपित सोनू गुप्ता, रितेश यादव, हितेश सिंघानी द्वारा पार्टी का आयोजन किया गया था। मौके पर गांजा, गोगो पेपर, शराब मिली थी। पुलिस ने आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की […]...

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश, जमीन की कीमत और रजिस्ट्री की दर में ज्यादा अंतर न हो

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजस्व बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाएं। अन्य राज्यों के अच्छे प्रयासों को अपनाने के साथ राज्य की परिस्थितियों के अनुसार अधिक प्रभावी कार्ययोजना बनाने के लिए विषय-विशेषज्ञों की सलाह ली जाए। राजस्व प्राप्तियां बढ़ाने के लिए ईमानदारी से काम हो। यह भी देखा जाए कि भूमि के वास्तविक मूल्य और जिस दर पर रजिस्ट्री हो रही है, उसमें अधिक अंतर न हो। प्रदेश के जिन स्थानों पर दरों में अधिक असमानता है, वहां दरों को समायोजित किया। राजस्व, धर्मस्व सहित अन्य विभागों की भूमियों पर अतिक्रमण न हो और ऐसी भूमियों के महत्व अनुसार राजस्व प्राप्तियों में […]...

MP: 11 बैगों में भरा कैश, गिनने लगानी पड़ी मशीनें… वर्ल्ड कप पर सट्टेबाजी का खुलासा

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में शुक्रवार सुबह आईजी संतोष कुमार सिंह ने प्रदेश के इतिहास में सट्टे के विरुद्ध हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही का पर्दाफाश किया. जिसमें इस सट्टे को खिलाने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 9 आरोपियों से 15 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए हैं. नकदी के साथ ही विदेशी करेंसी, करोड़ों के लेनदेन का हिसाब, हाईटेक एप्लीकेशन, 41 मोबाइल, 19 लैपटॉप और एक आईपैड जप्त करने की जानकारी दी गई. जबकि इस गिरोह को चलाने वाला मुख्य सरगना अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है. इस मामले में जानकारी देते हुए आईजी सिंह ने बताया […]...

उज्जैन पुलिस ने क्रिकेट सट्टेबाजी में प्रॉपर्टी कारोबारी के घर मारा छापा, 14.58 करोड़ रुपये नकद मिले

Uttarakhand Vidhansabha
उज्जैन। उज्जैन पुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात शहर के दो घरों में छापा मारकर क्रिकेट सट्टेबाजी और ऑनलाइन गेमिंग सट्टेबाजी का भंडाफोड़ किया है। सटोरियों के पास से 14.58 लाख रुपये नकद और विदेशी करंसी भी मिली है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इंदौर रोड पर केबीसी होटल के पीछे स्थित प्रॉपर्टी कारोबारी पीयूष चोपड़ा के घर तथा मुसद्दीपुरा में एक घर पर दबिश दी। दोनों घरों से बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस को इनकी गिनती के लिए तीन मशीनें बुलानी पड़ी। सट्टेबाजी कर रहे आरोपितों के पास से एपल के मैकबुक और महंगे फोन भी […]...