17.5 C
Dehradun, IN
October 20, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

उज्जैन पुलिस ने क्रिकेट सट्टेबाजी में प्रॉपर्टी कारोबारी के घर मारा छापा, 14.58 करोड़ रुपये नकद मिले

उज्जैन। उज्जैन पुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात शहर के दो घरों में छापा मारकर क्रिकेट सट्टेबाजी और ऑनलाइन गेमिंग सट्टेबाजी का भंडाफोड़ किया है। सटोरियों के पास से 14.58 लाख रुपये नकद और विदेशी करंसी भी मिली है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इंदौर रोड पर केबीसी होटल के पीछे स्थित प्रॉपर्टी कारोबारी पीयूष चोपड़ा के घर तथा मुसद्दीपुरा में एक घर पर दबिश दी। दोनों घरों से बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस को इनकी गिनती के लिए तीन मशीनें बुलानी पड़ी।

सट्टेबाजी कर रहे आरोपितों के पास से एपल के मैकबुक और महंगे फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को जानकारी मिली थी कि शहर में दो प्रॉपर्टी कारोबारी क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी का काम करवा रहा है। इसके बाद पुलिस ने देर रात ही उसके घर पर दबिश दी और उनकी गैंग को एक साथ धरदबोचा।

खबर अपडेट हो रही है…

Related posts

ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग लड़कियों की हुई दर्दनाक मौत..

Uttarakhand Vidhansabha

कांग्रेस से दिनेश यादव तो भाजपा से आशीष दुबे आमने-सामने

Uttarakhand Vidhansabha

मंडला संसदीय क्षेत्र में फग्गन सिंह कुलस्ते और ओंकार सिंह मरकाम के बीच रोचक मुकाबला

Uttarakhand Vidhansabha