Category : महाराष्ट्र
पुणे में ड्रिंक एंड ड्राइव का एक और मामला आया सामने, NCP (शरद गुट) के नेता के बेटे ने मारी टक्कर
महाराष्ट्र के पुणे में एक बार फिर ड्रिंक एंड ड्राइव मामला सामने आया है. पुणे के मांजरी मुंढवा रोड पर एक गाड़ी ने मुर्गियां ले जा रहे टेंपो को टक्कर मारी दी. घटना के बाद पता चला कि गाड़ी चला रहे सौरभ गायकवाड़ शराब के नशे में थे. इनके पिता एनसीपी (शरद पवार गुट) के पूर्व नगरसेवक बंडू गायकवाड़ हैं. इस हादसे में हो गए हैं. साथ ही सौरभ गायकवाड़ भी जख्मी हो गए हैं.मुर्गियां ले जा रहे टेंपो के ड्राइवर और क्लीनर घायल ये हादसा मंगलवार सुबह पुणे के मांजरी मुंढवा रोड यानी केशवनगर के जेड कॉर्नर पर हुआ. […]...
IAS पूजा खेडकर की मां गिरफ्तार, किसानों पर तानी थीं बदूंक, आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज है मुकदमा
महाराष्ट्र कैडर की विवादित ट्रेनी IAS अफसर पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रायगढ़ जिले से मनोरमा की गिरफ्तारी हुई है. मनोरमा पर पिस्टल के साथ किसान को धमकाने का आरोप है. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. किसान को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था. केस दर्ज होने के बाद से ही मनोरमा फरार चल रही थी. पुणे पुलिस ने मनोरमा को रायगढ़ के महाड़ तालुका में एक होटल से अरेस्ट किया है. मनोरमा के खिलाफ पौंड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है. […]...
लाडली बहना के बाद महाराष्ट्र में आई लाडला भाई योजना, 12वीं-ग्रेजुएट पास युवाओं को क्या मिलेगा?
आषाढ़ी एकादशी के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लाडली बहना योजना के बाद अब लड़कों के लिए एक खास योजना की घोषणा की. इस योजना का नाम लाडला भाई योजना रखा गया है, इस योजना के जरिए बेरोजगारी को कम किया जा सकेगा. इस योजना के तहत युवाओं को स्कॉलरशिप दी जाएगी और इसके साथ ही साथ नौकरी के अवसर भी दिए जाएंगे. महाराष्ट्र के पंढरपूर में ‘कृषि पंढरी महोत्सव-2024’ का आयोजन किया गया, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल हुए. उन्होंने पंढरपूर में श्री विठ्ठल रुक्मिणी की आधिकारिक महापूजा की. इस मौके पर उन्होंने […]...
तीसरी मंजिल की रेलिंग पर बैठी थी महिला, तभी दोस्त से हुई ऐसी गलती कि हो गई मौत
महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक महिला बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिर गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई. इसका वीडियो भी सामने आया है. घटना डोंबिवली के विकास नाका इलाके की है. महिला यहां अपने दोस्तों संग हंसी मजाक कर रही थी. तभी वह रेलिंग पर बैठ गई. मस्ती मजाक करते हुए महिला के दोस्त ने उसके गले में हाथ डाला. इससे महिला का बैलैंस बिगड़ा और वो तीसरी मंजिल से गिर पड़ी. महिला का दोस्त भी गिरने ही वाला था कि तीसरे दोस्त ने उसे बचा लिया. फिर दोनों मिलकर दौड़ते हुए नीचे पहुंचे. वहां देखा कि महिला […]...
ट्रेनी IAS पूजा खेडकर पर बड़ा एक्शन, ट्रेनिंग पर तत्काल रोक, मसूरी अकादमी वापस बुलाया गया
महाराष्ट्र के वाशिल जिले में तैनात ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर पर बड़ी कार्रवाई हुई है. पूजा की ट्रेनिंग रद्द कर दी गई है. उनको मसूरी अकादमी में वापस बुलाया गया है. 23 जुलाई तक रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है. लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (उत्तराखंड) ने महाराष्ट्र से पूजा का ट्रेनिंग प्रोग्राम रद्द किया है. अकादमी ने महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव को लेटर लिखा है. डिप्टी डायरेक्टर एस. नवल की ओर से महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव को जारी लेटर में कहा गया है कियह निर्णय लिया गया है कि पूजा खेडकर, आईएएस-2023 बैच के प्रशिक्षण […]...
मनोज जरांगे का बड़ा ऐलान, मराठा आरक्षण के लिए 20 जुलाई से करेंगे अनिश्चितकालीन अनशन
मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मनोज जरांगे पाटिल एक बार फिर से आक्रामक नजर आ रहे हैं. आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शनिवार को कहा कि अगर राज्य सरकार 13 जुलाई की आधी रात तक मराठों को आरक्षण देने में विफल रहती है तो वह 20 जुलाई से अनिश्चितकालीन उपवास शुरू कर देंगे. जरांगे ने आंदोलन के अगले चरण के लिए मराठों से मुंबई में जुटने का होने का आग्रह किया है. छत्रपति संभाजी नगर में एक रैली में मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि अगर आधी रात तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो मराठा आरक्षण के लिए […]...
महाराष्ट्र में 6 किलोमीटर गहरा गड्ढा क्यों खोद रही है केंद्र सरकार? जानें मिशन के लिए कोयना ही क्यों चुना गया
इंसान ने विज्ञान में खूब तरक्की कर ली है. सुनामी हो, तूफान हो या ज्वालामुखी विस्फोट, आज की आधुनिक मशीनों से इनका पूर्वानुमान लगाया जा सकता है. लेकिन भूकंप एक ऐसी आपदा जो कब आ जाए या कहां आ जाए, कोई नहीं बता सकता. भारत सरकार अब इन सवालों का जवाब ढूंढ़ने के लिए महाराष्ट्र में 6 किलोमीटर गहरा गड्ढा खोद रही है. इसे साइंटिफिक डीप-ड्रिलिंग कहा जाता है. आइए जानते हैं ये क्या है और इससे धरती के बारे में क्या-क्या नई जानकारी मिलेगी. महाराष्ट्र के कराड में स्थित बोरहोल जियोफिजिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (Borehole Geophysics Research Laboratory- BGRL) राज्य […]...
महाराष्ट्र विधान परिषद में जीत के बाद दिल्ली में अमित शाह से मिले अजीत पवार, क्या बात हुई?
महाराष्ट्र विधान परिषद में जीत के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम अजीत पवार शनिवार को अचानक दिल्ली पहुंचे. दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. हालांकि दोनों की मुलाकात का कोई औपचारिक ब्योरा सामने नहीं आ सका है लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि उनके बीच आगामी मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ विधान परिषद चुनाव पर भी चर्चा हुई है. शुक्रवार को विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हुए चुनाव में महायुति ने महाविकास अघाड़ी पर शानदार जीत हासिल की थी. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पांच सीटें जीतकर शरद पवार को झटका […]...
कांग्रेस के इस खेल में फंस गए शरद पवार, जानिए MLC इलेक्शन में क्यों हारे जयंत पाटिल
महाराष्ट्र के विधानपरिषद (MLC) चुनाव में शरद पवार के साथ बड़ा खेल हो गया है. शरद पवार के समर्थित उम्मीदवार जयंत पाटिल चुनाव हार गए हैं. 11 सीटों पर हुई वोटिंग में एनडीए ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि महाविकास अघाडी के खाते में 2 सीटें आई हैं. इस बार एमएलसी चुनाव में 12 उम्मीदवार मैदान में थे. पहले से आशंका थी कि क्रॉस वोटिंग से किसी न किस का खेल बिगड़ सकता है. अब जब नतीजे आए हैं तो सबसे बड़ा झटका शरद पवार को लगा है.सीनियर पवार को यह झटका कोई और नहीं, बल्कि उनके […]...
नखरेबाजी बनी आफत! खतरे में IAS पूजा खेडकर की नौकरी, हो सकती हैं बर्खास्त
महाराष्ट्र कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की नौकरी खतरे में है. उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है. ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा पर फर्जी तरीके से नौकरी लेने और अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप है. इसके अलावा उनके खिलाफ तथ्यों को छुपाने और गलतबयानी का भी आरोप है. अगर ये सारे आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई हो सकती है. केंद्र सरकार ने पूजा से जुड़े मामलों की जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया है. डीओपीटी के अतिरिक्त सचिव मनोज द्विवेदी ने जांच शुरू कर दी है. दो हफ्ते में जांच […]...
