22.3 C
Dehradun, IN
October 22, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
महाराष्ट्र

तीसरी मंजिल की रेलिंग पर बैठी थी महिला, तभी दोस्त से हुई ऐसी गलती कि हो गई मौत

महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक महिला बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिर गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई. इसका वीडियो भी सामने आया है. घटना डोंबिवली के विकास नाका इलाके की है. महिला यहां अपने दोस्तों संग हंसी मजाक कर रही थी. तभी वह रेलिंग पर बैठ गई. मस्ती मजाक करते हुए महिला के दोस्त ने उसके गले में हाथ डाला. इससे महिला का बैलैंस बिगड़ा और वो तीसरी मंजिल से गिर पड़ी.

महिला का दोस्त भी गिरने ही वाला था कि तीसरे दोस्त ने उसे बचा लिया. फिर दोनों मिलकर दौड़ते हुए नीचे पहुंचे. वहां देखा कि महिला की मौत हो चुकी थी. यह पूरी घटना बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. फिलहाल मानपाड़ा पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

जानकारी के अनुसार, डोंबिवली ईस्ट के विकास नाका इलाके में ग्लोब स्टेट नाम की एक बिल्डिंग है. गुड़िया देवी इसी बिल्डिंग के एक ऑफिस में साफ-सफाई का काम करती थी. वह डोंबिवली ईस्ट में पिसवली क्षेत्र में परिवार संग रहती थी. घर में पति के अलावा गुड़िया का एक बेटा और एक बेटी है. बुधवार को गुड़िया बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर अपने दोस्तों के साथ मौजूद थी. वह बिल्डिंग में तीसरी मंजिल पर रेलिंग पर बैठी थी.

गले में हाथ डाला तो बिगड़ा सुंतलन

महिला का एक सहकर्मी बंटी वहां पहुंचा. वह उसके साथ मजाक मस्ती करने लगा. वहां अन्य लोग भी मौजूद थे. मस्ती-मजाक में युवक ने गुड़िया के गले में हाथ रख दिया. इससे गुड़िया का बैलेंस बिगड़ गया और वह सीधे तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई. बंटी भी उसके साथ गिरने ही वाला था कि उनके एक दोस्त ने उसे पकड़ लिया. तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं मृतका के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Related posts

पूजा खेडकर केस: पुणे के इस अस्पताल में बना फर्जी विकलांगता सर्टिफिकेट, अब होगी जांच

Uttarakhand Vidhansabha

शरद पवार को इलेक्शन कमीशन से मिली बड़ी राहत, NCP-SP की शिकायत पर इस चुनाव चिह्न को किया फ्रीज

Uttarakhand Vidhansabha

500 रुपये का कमरा, 50 की बिरयानी…Zomato डिलीवरी बॉय ने दिखाया मुंबई का ‘सच’-VIDEO

Uttarakhand Vidhansabha