Category : खेल
भारत की झोली में आया पहला मेडल, शूटिंग में हरियाणा की छोरी ने किया कमाल
भारत की शूटिंग स्टार मनु भाकर भारतीयों की उम्मीदों पर बिल्कल खरा उतरी हैं. उन्होंने देश को पहला मेडल दिलाने में सफलता हासिल कर ली है. मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना लगाया और भारत की झोली में पहला मेडल लाकर रख दिया. मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ये मेडल जीता है. ये तो आप जानते होंगे कि हरियाणा को मुक्केबाजों और पहलवानों के नाम से जाना जाता है. यहां के एथलीटों ने दुनियाभर में अपना परचम लहराया है और देश का नाम रोशन किया है. शूटिंग गर्ल मनु भाकर भी इसी राज्य से आती हैं और […]...
IND VS SL: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले ही मैच में ठोका तूफानी अर्धशतक, गौतम गंभीर ने कर दिया ये काम
सूर्यकुमार यादव को टी20 क्रिकेट में रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है और ये बात पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में भी साबित हुए. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले टी20 मैच में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 223 के स्ट्राइक रेट से 26 गेंदों में 58 रन ठोके. सूर्या ने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए. सूर्या की ये पारी इसलिए खास है क्योंकि वो पहली बार टी20 क्रिकेट में फुल टाइम कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरे थे और पहले ही मैच में उन्होंने साबित कर दिया […]...
पिता की मौत हो गई और…जसप्रीत बुमराह ने बताई दर्दनाक सच्चाई
जसप्रीत बुमराह…एक ऐसा गेंदबाज जिसके सामने दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों के बल्ले में मानो जंग लग जाता है. पावरप्ले हो, मिडिल ओवर्स हों या फिर डेथ ओवर्स, बुमराह के हाथों में जब भी गेंद होती है वो विरोधी टीम को चोट जरूर पहुंचाते हैं. अपनी इसी धारदार गेंदबाजी के दम पर उन्होंने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड चैंपियन भी बनाया. बुमराह को आज दुनिया सलाम कर रही है, आज उनका नाम बड़े अदब से लिया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खिलाड़ी ने अर्श तक पहुंचने के लिए कितने दुख-दर्द झेले हैं. बुमराह ने अपनी जिंदगी की […]...
मुंबई इंडियंस के लिए इससे बुरा क्या होगा? सुपरकिंग्स ने दिया बड़ा झटका, धोनी के नए-पुराने यारों के लिए जश्न की घड़ी
मुंबई इंडियंस को जोर का झटका लगा है. दरअसल, सुपर किंग्स के कारनामें के बाद उनके खिताब को फिर से जीत पाने की सारी तमन्ना अब अधूरी रह गई है. मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. और, इस काम में मौज काटी है धोनी के नए-पुराने दोस्तों ने मिलकर. हम बात कर रहे हैं अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट की, जहां मुंबई इंडियस न्यूयॉर्क के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले को टेक्सास सुपर किंग्स ने 9 विकेट से जीत लिया है. MI न्यूयॉर्क ने गंवाया एलिमिनेटर मैच मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क मेजर लीग क्रिकेट की डिफेंडिंग चैंपियन […]...
गौतम गंभीर के लिए BCCI ने खोला खजाना, सैलरी जानकर ठनक जाएगा माथा, श्रीलंका में सिर्फ 16 दिन का खर्चा जानते हैं आप?
टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने अपनी कमान संभाल ली है. श्रीलंका दौरे से उनका काम चालू हो गया है. उनकी अगुवाई में ये पहला विदेशी दौरा है. अब सवाल है कि गौतम गंभीर इन सबके लिए BCCI से ले कितने रुपये रहे हैं? हेड कोच के नाते टीम इंडिया से जुड़ने के लिए उन्होंने कितने रकम में करार किया है? ऐसे सवालों के जवाब अब सामने हैं. टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर गौतम गंभीर का पैकेज क्या होगा, उसका पता अब चल चुका है. रिपोर्ट्स की मानें तो गौतम गंभीर पर होने वाला […]...
टीम इंडिया से हटने के बाद राहुल द्रविड़ अब बन सकते हैं इस टीम के हेड कोच, KKR से जुड़ने की संभावना खत्म
राहुल द्रविड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. ये खबर उनके नए रोल से जुड़ी है. टीम इंडिया के साथ कार्यकाल खत्म होने के बाद राहुल द्रविड़ का वो बयान काफी चर्चा में रहा था कि वो अब बेरोजगार हैं और उन्हें नई जॉब चाहिए. ऐसे में उन्हें लेकर कई तरह के कयास लगे. ये भी कहा गया कि वो KKR के साथ जुड़ सकते हैं. लेकिन, सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट के बाद उन सारे कयासों पर विराम लगता दिख रहा है. अब खबर है कि राहुल द्रविड़ IPL में राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बन सकते हैं. […]...
34 साल की खिलाड़ी ने शतक लगाकर रचा इतिहास, एशिया कप में पहली बार देखने को मिला ये बड़ा कारनामा
महिला एशिया कप 2024 का सातवां मैच श्रीलंका और मलेशिया की टीमों के बीच खेला गया. इस मैच में श्रीलंका की टीम ने एक आसान जीत हासिल की. टूर्नामेंट में श्रीलंका की ये दूसरी जीत है. इस जीत के साथ वह सेमीफाइनल के काफी करीब पहुंच गई है. मुकाबले में श्रीलंका की एक बल्लेबाज की ओर से ऐतिहासिक पारी देखने को मिली. इस खिलाड़ी ने एक ऐसा कारनामा किया जो इससे पहले टी20 महिला एशिया कप के इतिहास में कोई भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी थी. 34 साल की खिलाड़ी ने रचा इतिहास श्रीलंका के लिए इस मैच में चामरी […]...
एक्ट्रेस के साथ अफेयर और शरीर पर टैटू तभी मिलेगी टीम इंडिया में जगह… ये क्या बोल गया पूर्व भारतीय क्रिकेटर?
टीम इंडिया 22 जुलाई को श्रीलंका दौरे के लिए रवाना होने वाली है. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 टी20 और इतने ही वनडे मैच खेले जाएंगे. इसी के साथ हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल की शुरुआत होगी. इस दौरे के लिए हाल ही में टीम इंडिया का ऐलान किया गया था. टीम चुनते समय सेलेक्टर्स की ओर से कई बड़े फैसले किए गए, जिस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अपनी अलग-अलग राय रख रहे हैं. बता दें, सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है और कुछ युवा खिलाड़ी भी इस दौरे पर जा रहे […]...
टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ हुआ तय, गौतम गंभीर की मांग हुई पूरी! ये दिग्गज साथ में करेंगे काम
भारतीय क्रिकेट टीम को गौतम गंभीर के रूप में एक नया हेड कोच मिला है, जो श्रीलंका सीरीज से टीम की कमान संभालेंगे. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के सपोर्टिंग स्टाफ में कौन-कौन से चेहरे शामिल होंगे इसका ऐलान अभी तक नहीं किया गया है. लेकिन उन दिग्गजों के नाम सामने आ गए हैं जो गंभीर के साथ काम करते हुए नजर आएंगे. राहुल द्रविड़ सपोर्टिंग स्टाफ का एक सदस्य नए स्टाफ का भी हिस्सा होगा. टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ हुआ तय क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पूर्व ऑलराउंडर अभिषेक नायर और नीदरलैंड्स के […]...
पंड्या, ऋतुराज, सैमसन के साथ गौतम गंभीर ने कुछ नहीं किया, सब रोहित शर्मा की वजह से हुआ है?
श्रीलंका दौरे के लिए जैसे ही टीम इंडिया की वनडे और टी20 टीम का ऐलान हुआ उसके बाद मानो बवाल सा मच गया. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये थी कि हार्दिक पंड्या को टी20 कप्तानी तो मिली नहीं, इसके साथ-साथ इस खिलाड़ी को उपकप्तानी से भी हटा दिया गया. उनकी जगह शुभमन गिल को वनडे-टी20 का उपकप्तान बना दिया गया. इसके साथ-साथ ऋतुराज गायकवाड़ वनडे-टी20 टीम से बाहर हो गए. संजू सैमसन को भी शतक लगाने के बावजूद वनडे टीम में जगह नहीं मिली. इन फैसलों के बाद लोगों ने नए हेड कोच गौतम गंभीर पर सवाल उठाए. लेकिन […]...
