22 C
Dehradun, IN
October 20, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
खेल

टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ हुआ तय, गौतम गंभीर की मांग हुई पूरी! ये दिग्गज साथ में करेंगे काम

भारतीय क्रिकेट टीम को गौतम गंभीर के रूप में एक नया हेड कोच मिला है, जो श्रीलंका सीरीज से टीम की कमान संभालेंगे. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के सपोर्टिंग स्टाफ में कौन-कौन से चेहरे शामिल होंगे इसका ऐलान अभी तक नहीं किया गया है. लेकिन उन दिग्गजों के नाम सामने आ गए हैं जो गंभीर के साथ काम करते हुए नजर आएंगे. राहुल द्रविड़ सपोर्टिंग स्टाफ का एक सदस्य नए स्टाफ का भी हिस्सा होगा.

टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ हुआ तय

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पूर्व ऑलराउंडर अभिषेक नायर और नीदरलैंड्स के पूर्व क्रिकेटर रियान टेन डोइशे भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे. इनके अलावा मोर्ने मोर्कल को भी सपोर्टिंग स्टाफ में जगह मिल गई है. वहीं, टी दिलीप टीम के साथ बने रहेंगे और फील्डिंग कोच की भूमिका निभाएंगे. इससे पहले टी दिलीप राहुल द्रविड़ के सपोर्टिंग स्टाफ का भी हिस्सा थे. टी दिलीप के रहते पिछले कुछ समय में टीम इंडिया की फिल्डिंग में काफी सुधार हुआ है, ऐसे में बीसीसीआई उन्हें टीम के साथ बरकरार रखेगी.

गंभीर के साथ काम करने वालों को मिला मौका

नायर और टेन डोशेट दोनों को सहायक कोच नियुक्त किया गया है. वहीं, इस बात की पूरी संभावना है कि पूर्व साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल गंभीर की कोचिंग टीम में गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे. ये तीनों ही दिग्गज इससे पहले गौतम गंभीर के साथ काम कर चुके हैं. गौतम गंभीर ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अभिषेक नायर और रियान टेन डोइशे के साथ काम किया था. अभिषेक नायर और रियान टेन डोइशे ने भी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. दूसरी ओर गंभीर और मोर्केल ने भी आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए काम किया है.

टीम के साथ कब तक जुड़ेंगे ये दिग्गज

रिपोर्ट के मुताबिक, टी दिलीप और अभिषेक नायर टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर जाएंगे. लेकिन टेन डोइशे और मोर्केल कब तक टीम के साथ जुड़ेंगे ये अभी साफ नहीं हुआ है. टेन डोइशे फिलहाल मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में एलए नाइट राइडर्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं और वह अमेरिका में हैं. ऐसे में वह कोलंबो में सीधे टीम से जुड़ सकते हैं.

Related posts

हरमनप्रीत और श्रीजेश के दम पर जीती टीम इंडिया, आयरलैंड को 2-0 से हराया

Uttarakhand Vidhansabha

IND VS SA: बारबाडोस में फाइनल के दौरान कितनी बारिश होगी? जानिए हर घंटे का हाल

Uttarakhand Vidhansabha

स्टीफन फ्लेमिंग के बस की बात नहीं- IPL से बाहर होते ही CSK ने अपने ही कोच को लेकर क्या कह दिया!

Uttarakhand Vidhansabha