25.2 C
Dehradun, IN
July 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: सहसपुर में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर की जमकर की तारीफ”
कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता : मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका
क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, आज से जलापूर्ति बहाल करने के निर्देश

Category : उत्तराखण्ड

हज यात्रा के लिए मक्का गए 68 भारतीयों की मौत, गर्मी से मरने वालों का कुल आंकड़ा 600 पार

Uttarakhand Vidhansabha
सऊदी अरब में हज के दौरान 600 से ज्यादा हज यात्रियों की मौत चौंकाने वाली है. इतनी बड़ी तादाद में हज यात्रियों की मौत की खबर के बाद भारत से हज के लिए गए तीर्थयात्रियों के परिवारों की चिंता बढ़ गई है. भारत से इस साल 1,75,000 यात्री हज के लिए गए थे. बुधवार को यात्रा से जुड़े एक डिप्लोमेट ने बताया कि मरने वाले लोगों में 68 भारतीय भी शामिल हैं. ये मौतें पिछले एक हफ्ते के दौरान हुई हैं और हज के आखिरी दिन 6 भारतीय की मौत हुई है. डिप्लोमेट के मुताबिक, कई मौतें प्राकृतिक कारणों और […]...

क्या मक्का में हर साल होती है हज यात्रियों की मौत? इस बार 550 से ज्यादा की गई जान

Uttarakhand Vidhansabha
दुनियाभर से हर साल करीब 20 लाख मुसलमान हज के लिए सऊदी अरब जाते हैं. इस्लाम के 5 स्तंभों में सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ कहे जाने वाला हज हर बहैसियत (Capable) मुसलमान के लिए जिंदगी में एक बार करना जरूरी होता है. सऊदी सरकार हाजियों की सुरक्षा और देखभाल के लिए कई इंतजाम करती है, लेकिन पिछले कुछ सालों से हज के दौरान होने वाली मौतों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. हाल ही में सऊदी अधिकारियों ने बताया कि इस साल करीब 577 हज यात्रियों की गर्मी की वजह से मौत हो गई है. ये आंकड़ा 2015 के क्रेन […]...

सिक्किम में बारिश बनी मुसीबत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 1,200 टूरिस्ट को निकाला जाएगा बाहर

Uttarakhand Vidhansabha
नॉर्थ ईस्ट के शहर सिक्किम में लगातार मौसम बिगड़ता जा रहा है. बिगड़ते मौसम के चलते सड़कों पर पानी भर गया है. भूस्खलन हो रहा है, घर ढह गए हैं, मोबाइल नेटवर्क बाधित हो गया है, जिसकी वजह से वहां फंसे लोगों से संपर्क साधना भी मुश्किल हो गया है, पूरे शहर में तबाही का मंजर है. इसी बीच सिक्किम में फंसे टूरिस्ट को लगातार सुरक्षित शहर से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि अगर मौसम ठीक रहा तो सिक्किम के मंगन जिले में फंसे 1,200 से ज्यादा टूरिस्ट को आज […]...

युद्ध में झुलसे गाजा पर कुपोषण की मार, 50 हजार बच्चों को चाहिए तत्काल इलाज

Uttarakhand Vidhansabha
7 अक्टूबर को हमास और फिलिस्तीन के बीच शुरू हुआ युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस युद्ध में जहां एक तरफ हजारों लोगों की अब तक मौत हो गई है. वहीं दूसरी तरफ तबाही का ऐसा मंजर है कि जो लोग जिंदा बचे हैं उनके लिए भी जीवित रह पाना मुश्किल बनता जा रहा है. युद्ध के हालातों में घर खाक हो चुके हैं, खाने-पीने की चीजें लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है, जिसके चलते बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक भूखे मरने को बेबस है. संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) (The United Nations Relief and Works Agency […]...

जॉर्जिया मेलोनी ने अनोखे अंदाज में ली सेल्फी, PM मोदी ने कहा- अमर रहे भारत-इटली की ये दोस्ती

Uttarakhand Vidhansabha
इटली के अपुलीया में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन समाप्त हो गया लेकिन कई अनोखी यादें छोड़ गया है. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मेजबानी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है. सात प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक मंच पर जुटे और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने प्रमुख मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया. खासतौर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ ली गई मेलोनी की वीडियो सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. G7 शिखर सम्मेलन के दौरान बनाए गए इस वीडियो में जॉर्जिया मेलोनी […]...

250 मीटर गहरी खाई, अब तक 14 की मौत… एक झपकी ने कैसे छीन ली खुशियां?

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तराखंड में ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर रैतोली गांव के पास हुए हादसे में मृतकों क आंकाड़ा बढ़कर 14 हो गया है. शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक टैंपो-ट्रैवलर के खाई में गिर जाने से उसमें सवार पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जब तक राहत-बचाव की टीम मौके पर पहुंचती, उसमें से 10 ने दम तोड़ दिया था. वहीं खाई से ऊपर ले आने के दौरान दो पर्यटकों की मौत हो गई थी, जबकि दो की ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. गढ़वाल के पुलिस महानिरीक्षक के.एस नगन्याल ने बताया कि हादसे का शिकार हुए […]...

उत्तराखंड: बद्रीनाथ जा रहा श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, 12 की मौत, 8 घायल

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गया है. इस हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 8 गंभीर घायल बताए जा रहे हैं. जिस वक्त यह हादसा हुआ है उस वक्त ट्रैवलर के अंदर करीब 23 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि यह ट्रैवलर नोएडा से यात्रियों को लेकर रवाना हुआ था. सभी यात्री श्रीनगर की ओर से बद्रीनाथ हाईवे पर जा रहे थे. इसी बीच रुद्रप्रयाग में सड़क किनारे बनी गहरी खाई में ट्रैवलर गिर गया. हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन की […]...

कुवैत अग्निकांड में दरभंगा का कालू खान लापता, अगले महीने थी शादी… आने वाला था घर; सदमे में परिवार

Uttarakhand Vidhansabha
कुवैत के मंगफ इलाके में बुधवार सुबह चार बजे कई मंजिल की इमारत में भीषण आग लग गई. इस भीषण अग्निकांड में दरभंगा का भी एक शख्स लापता है. लापता शख्स का उसके घरवालों से लंबे समय से कोई संपर्क न हो पाने के कारण सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. घरवालों के मुताबिक, कालू नाम का शख्स कुवैत की उसी बिल्डिंग में काम करता था, जिसमें भीषण आग का हादसा हो गया. इस भीषण हादसे का शिकार होने वाले कई भारतीय भी हैं, जिनका पता लगाया जा रहा है. अभी तक की जानकारी के मुताबिक, इस हादसे का शिकार […]...

क्या मुस्लिम विरोधी हैं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, क्यों लगते हैं इस्लामोफोबिक होने के आरोप?

Uttarakhand Vidhansabha
अक्टूबर 2022 में हुए इटली के प्रधानमंत्री चुनाव में जॉर्जिया मेलोनी की पार्टी ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ के सत्ता में आने के बाद अमेरिकी लेखक एलेन गैबॉन ने कहा था, “मेलोनी की जीत वैश्विक स्तर पर मजबूत होते मुस्लिम विरोधी गठबंधन का संकेत है.” मेलोनी प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से ही कई बार आलोचनात्मक बयानों के कारण सुर्खियों में रही हैं. मेलोनी की जीत के बाद उठाए गए उनके कदमों ने कई यूरोपीय उदारवादी पार्टियों को भी चिंतित किया है. मेलोनी कई विषयों पर काफी आक्रामक रुख अपनाती हैं. माइग्रेंट्स की बात हो या बॉर्डर की, एलजीबीटी समुदाय से लेकर […]...

क्या है वो टेस्ट जिससे कुवैत में जले भारतीयों की होगी पहचान, कैसे लिए जाएंगे सैम्पल?

Uttarakhand Vidhansabha
कुवैत के मंगाफ शहर की इमारत में बुधवार को लगी आग से 40 भारतीयों समेत 49 विदेशी श्रमिकों की मौत हो गई. 50 घायल हैं. स्थानीय अधिकारियों ने इस अग्निकांड की जांच शुरू कर दी है. 50 लोगों की मौत के बाद अब अब भवन मालिकों और कंपनी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है, जो लागत को घटाने के लिए कानून का उल्लंघन करके बड़ी संख्या में असुरक्षित हालातों में विदेशी मजदूरों को रखते हैं. विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह का कहना है, वह तत्काल कुवैत जा रहे हैं. उन्होंने कहा, कुछ शव इतने जल गए हैं […]...