Category : उत्तराखण्ड
दुबई से यमन जा रहा था वो तेल का टैंकर जिसमें सवार थे 13 भारतीय, हूतियों का साया तो नहीं पड़ा?
ओमान के समुद्री क्षेत्र से ‘प्रेस्टिज फाल्कन’ नाम के एक तेल टैंकर के डूबने की घटना सामने आई है. ओमान अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब टैंकर दुबई से यमन के आदेन बंदरगाह की ओर जा रहा था. इसमें सवार करीब 16 चालक दल के सदस्य अब तक लापता हैं, जिनमें 13 भारतीय हैं. जानकारी के मुताबिक, ओमान की नौसेना और तटरक्षक बल ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर लापता लोगों को तलाश करना शुरू कर दिया है, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. जहाज में लापता हुए 16 […]...
ओमान में मस्जिद में हमला, पुलिस और आतंकी मुठभेड़ में 4 की मौत
ओमान की एक मस्जिद में आतंकी हमला हुआ है. जिससे हड़कंप मच गया. जिस समय मस्जिद में आतंकियों ने हमला किया उस समय मस्जिद में करीब 700 लोग मौजूद थे. हमले के बाद से सभी लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे. इस दौरान पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ भी हुई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग जख्मी हो गए. जिस मस्जिद में यह आतंकी हमला गहुआ है वह मस्कटे के वाडी कबीर इलाके में स्थित है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफतौर पर दिखाई दे रहा है कि […]...
डोनाल्ड ट्रंप पर गोलीबारी गन कल्चर की ही देन, अमेरिका में 10 साल में गईं इतनी जानें
अमेरिका में गन कल्चर बहुत पुराना है और इससे हम सभी वाकिफ हैं मगर इस बार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद इसका शिकार हो गए. अमेरिका में बंदूक रखना वैसा ही है जैसे भारत में लोग तम्बाकू और सिगरेट रखते हैं. दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुल्क में आए दिन गोलीबारी की घटना होती रहती है मगर वहां की सरकार कुछ नहीं कर पाती. अमेरिका में यह गन कल्चर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. मौजूदा समय में मास शूटिंग की घटनाओं में जबरदस्त इजाफा हुआ है. अमेरिका में गन कल्चर लोगों के लिए ‘भस्मासुर’ साबित हो रहा है. […]...
गोलियों की तड़तड़ाहट और ट्रंप ने कान पर रखा हाथ, बैठे नीचे… देखें हमले का वीडियो
अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं, इसी के चलते अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लोगों को पेंसिलवेनिया में संबोधित कर रहे थे, तभी अचानक से गोलियां चली. गोली चलते ही ट्रंप ने कान को छुआ और फौरन नीचे बैठ गए. गोली की आवाज सुनते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई, हर तरफ लोग घबरा गए. स्टेज पर ही नीचे बैठे ट्रंप को फौरन उनके गार्ड ने घेर लिया और उनके इर्द-गिर्द घेरा बनाकर खड़े हो गए. दूसरी तरफ हथियारों के साथ स्कियोरिटी गार्ड तैनात हो गए. ट्रंप ने गोलियां चलने से पहले “मेक अमेरिका ग्रेट […]...
22 बच्चों की गई जान… नाइजीरिया में आखिर क्यों और कैसे ढह गया 2 मंजिला स्कूल?
अफ्रीका के देश नाइजीरिया में शुक्रवार को भयानक हादसा सामने आया. नाइजीरिया में 2 मंजिला स्कूल की इमारत उस समय गिर गई जब स्कूल बच्चों से भरा हुआ था. इस हादसे में 22 बच्चों की मौत हुई, साथ ही कई घायल हो गए हैं. कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए जिन्हें निकालने का काम जारी है. जिस स्कूल में यह हादसा सामने आया उस का नाम सेंट्स एकेडमी कॉलेज है, पुलिस के प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने कहा कि मलबे में कुल 154 छात्र फंसे हुए थे, लेकिन उनमें से 132 को बचा लिया गया और घायलों को इलाज […]...
हम हमास का हर फैसला मानेंगे और सीजफायर तक हमले जारी रखेंगे- हिजबुल्लाह
हिजबुल्लाह और इजराइल का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और ये दिन बा दिन बढ़ता ही जा रहा है. लेबनान के रेसिस्टेंस ग्रुप हिजबुल्लाह ने जानकारी दी कि उसने इजराइल सेना की स्ट्राइक के जवाब में ड्रोन हमले किए हैं. हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने नॉर्दन बॉर्डर पर इजराइल सेना के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. 10 जून को इजराइल ने लेबनान की सीमा के अंदर हवाई हमले किए थे. अल जजीरा की खबर के मुताबिक इन हमलों में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह का पूर्व बॉडीगार्ड मारा गया है. हिजबुल्लाह ने उत्तरी गैलिली में एक इजराइली […]...
दुर्लभ बीमारी से पीड़ित गाजा की बच्ची को मिली नई जिंदगी, जानें कैसे हुआ चमत्कार
इजराइल-हमास की जंग के बाद से गाजा की खराब स्थिति से हर कोई वाकिफ है, इस जंग में कई हजार लोगों की जान भी जा चुकी है, लेकिन अभी भी इस जंग के खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. जंग की वजह से गाजा में फंसे लोगों को इससे सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. दोनों तरफ से हो रहे अटैक की वजह से कई सारी बीमारियां बड़ी उम्र से लेकर नवजात बच्चों में हो रही है, इसी बीच गाजा में फंसी 4 साल की जूलिया का मामला भी सभी के सामने आ रहा है. गाजा […]...
ऐसी लागी लगन… हर्षिका ने कृष्ण संग कर ली शादी, हल्द्वानी की बेटी बनी ‘मीरा’
प्रेम… इस दुनिया में ये एकलौता ऐसा शब्द है जिसको सही से परिभाषित नहीं किया जा सकता. लेकिन, हिंदू संस्कृति की मानें तो देवी-देवताओं ने प्रेम करने और प्रेम की सच्ची परिभाषा को काफी तफ्सील से समझाया है. हमारे ग्रंथों में साफ कहा गया है कि ईश्वर संसार की हर चीज में हैं इसलिए हर चीज से प्रेम करिए. हमारे ग्रंथों में श्री कृष्ण और राधा के रिश्ते को प्रेम के सबसे ऊंचे पायदान पर रखा जाता है. लेकिन एक और नाम है जो कृष्ण के साथ जोड़ा जाता है और वह है मीरा का. एक रानी जो कृष्ण भक्ति […]...
टेढ़ी चाल चलने वाले तुर्की की भारतीयों की वजह से हो रही बल्ले-बल्ले
छुट्टियों का सीजन चल रहा है, कुछ लोग घूम आए हैं और कुछ लोग घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं. देश से हर साल लाखों भारतीय विदेशों में घूमने जाते हैं. विदेश घूमने के लिए भारतीयों की पहली पसंद थाईलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर, मालदीव जैसे देश रहते हैं. तुर्की भी भारतीयों को खूब पसंद आ रहा है. हालांकि, कूटनीतिक स्तर पर देखें तो तुर्की कई ऐसे मुद्दों पर गैरजरूरी रुख अपनाता रहा है, जो भारत को रास नहीं आता है. तुर्की जाने वाले भारतीयों की तादाद में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है. भारतीयों की बड़ी संख्या से तुर्की का पर्यटन […]...
युद्ध के मैदान में समाधान संभव नहीं, बातचीत ही रास्ता… पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक में बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय (PM Modi Putin Bilateral Meeting) बैठक हुई है. बैठक में पीएम मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया है. पीएम ने कहा कि आतंकवाद हर देश के लिए खतरा है. इसके साथ-साथ पीएम मोदी ने मॉस्को पर हुए आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि हम उस दर्द को समझते हैं. भारत 40 साल से आतंकवाद को झेल रहा है. दूसरी ओर पुतिन ने कहा पीएम मोदी यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने की कोशिश कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि रूस के साथ भारत का दशकों […]...
